Responsive Scrollable Menu

10 साल पहले की थी लव मैरिज… ऐसा क्या हुआ, पति ने कर दी पत्नी की हत्या, 8 साल की बेटी पर भी नहीं आया तरस

Husband Killed Wife: बाराबंकी के रसूलपुर में 10 साल पुरानी लव मैरिज के बाद पति संदीप ने पत्नी सीमा की हत्या की. घर में ताला लगा 8 साल की बेटी छोड़ भागा.

Continue reading on the app

सोना ₹3,486 बढ़कर ₹1.41 लाख पहुंचा:एक किलो चांदी ₹7,775 महंगी हुई, जानें कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

धनतेरस से पहले आज यानी 4 नवंबर को सोने-चांदी के दाम में बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,486 रुपए बढ़कर 1.41 लाख रुपए पर पहुंच गया है। एक किलो चांदी 7,775 रुपए महंगी होकर 1.84 लाख रुपए पर पहुंच गई है। सोना इस साल 8 हजार रुपए महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक करीब 8 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब 1.41 लाख रुपए पहुंच गया है। चांदी इस साल करीब 46 हजार रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 1.84 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सोने में एक साथ निवेश से बचें कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया मानते हैं कि सोने-चांदी की खरीदारी किश्तों में करें। कुछ अभी खरीद लें और कुछ-कुछ 15-20 दिन के अंतराल पर। निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से लेकर एक साल तक का सोच कर खरीदारी करें। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का ध्यान रखें असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Continue reading on the app

  Sports

पहले ODI मैच से पूर्व Shubman Gill, Virat Kohli और Rohit Sharma को मिली विशेष Rugby जर्सी

 भारतीय कप्तान शुभमन गिल और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पूर्व रग्बी के दिग्गज खिलाड़ी केवन मेलामु से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें रग्बी टीम की विशेष जर्सी भेंट की। न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम के लिए 132 मैच खेलने वाले मेलामु ऑल ब्लैक्स (न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम) के इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने टीम की कप्तानी भी की थी। मेलामु 2011 और 2015 में रग्बी विश्व कप जीतने वाली टीमों के एक प्रमुख सदस्य रहे। उन्होंने मैच शुरू होने से पहले भारत के तीनों खिलाड़ियों को विशेष जर्सी भेंट की। 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर वीडियो साझा किया है जिसमें मेलामु ने कहा, ‘‘मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आपका यहां होना हमारे लिए सम्मान की बात है। मुझे पता है कि आपके पास ढेरों जर्सी होंगी, लेकिन यह हमारे लिए ‘माना’ साझा करने का अवसर है। हमारी भाषा में ‘माना’ का अर्थ है सम्मान साझा करना और साथ ही आपके साथ ऊर्जा साझा करना।’’ 

भारत और न्यूजीलैंड की टीम जब मैदान पर प्रवेश कर रही थी तब स्थानीय कलाकारों ने माओरी गीत गाकर माहौल को रोमांचक बना दिया। बीसीसीआई ने मैच की तस्वीर के साथ एक्स पर लिखा, ‘‘मैच शुरू होने से पहले एक खास पल। 

कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड रग्बी के दिग्गज केवन मेलामु से मुलाकात की। उन्हें व्यक्तिगत रग्बी जर्सी (जिसमें उनके नाम और नंबर अंकित थे) भेंट की गई।’’ श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला 3-2 से जीतने वाली भारतीय टीम अब पांच मैच की वनडे श्रृंखला खेल रही है। इसके बाद 19 नवंबर से दो टेस्ट मैच की श्रृंखला शुरू होगी।

Wed, 04 Nov 2026 14:14:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Landslide: मनास्लु के क्रुक गांव में दरका पहाड़, घरों और रास्तों को नुकसान #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T09:13:35+00:00

US Midterm Election 2026 : टैरिफ नीति ने बिगाड़ा ट्रंप का चुनावी खेल | American Economy | Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T09:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers