Responsive Scrollable Menu

खामेनेई की तस्वीर लेकर सड़कों पर रोती महिलाएं:ईरानी महिला फुटबॉलरों को बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन; PHOTOS-VIDEO में जंग के 10 दिन

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 11वां दिन है। युद्ध का असर अब मैदानों से लेकर आम लोगों की जिंदगी तक दिखने लगा है। इसी बीच एशियन कप से बाहर होने के बाद ईरान की महिला फुटबॉल टीम की पांच खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने मानवीय आधार पर वीजा देकर अपने देश में रहने की अनुमति दे दी है। पिछले हफ्ते दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच से पहले ईरानी टीम ने राष्ट्रगान नहीं गाया था। इसे सरकार के खिलाफ विरोध के तौर पर देखा गया, जिसके बाद खिलाड़ियों को गद्दार बताया जाने लगा और सख्त सजा देने की मांग उठने लगी। हालात बिगड़ते देख ऑस्ट्रेलिया ने पांच खिलाड़ियों को मानवीय वीजा देकर सुरक्षा देने का फैसला किया। रविवार को गोल्ड कोस्ट स्टेडियम के बाहर सैकड़ों लोग खिलाड़ियों के समर्थन में जुटे। प्रदर्शनकारियों ने ‘हमारी बेटियों को बचाओ’ के नारे लगाए और खिलाड़ियों को सुरक्षित रखने की मांग की। उधर, युद्ध का असर पूरे मिडिल ईस्ट और उससे जुड़े देशों में दिखाई दे रहा है। बीते 10 दिनों में इस संघर्ष ने 10 से ज्यादा देशों के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बदल दी है, कहीं बमबारी, कहीं विरोध प्रदर्शन और कहीं भय का माहौल। ईरान जंग के 10 दिन 35 तस्वीरों में देखें… ऑस्ट्रेलिया में ईरानी महिला फुटबॉल टीम जंग की शुरुआत- इजराइल का ईरान पर हमला ईरान में मातम ईरान के जवाबी हमले ईरान से वापस लौटे ईरान ने अमेरिकी बेसों को बनाया टारगेट इजराइली हमलों से उजड़े लेबनानी परिवार मारे गए अमेरिकी सैनिकों को श्रद्धांजलि ईरान के तेहरान में काली बारिश ईरान में नए सुप्रीम लीडर चुने गए अमेरिका में प्रदर्शन ब्रिटेन में महिलाओं का मार्च -------------- यह खबर भी पढें… UAE, सऊदी, जॉर्डन में अमेरिकी THAAD डिफेंस-सिस्टम पर ईरानी हमला:जॉर्डन वाला सिस्टम तबाह, कीमत ₹22 हजार करोड़; अमेरिका के पास ऐसे सिर्फ 7 सिस्टम अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज आठवां दिन है। ईरान ने बीते एक हफ्ते में सऊदी अरब, UAE और जॉर्डन में तैनात अमेरिका के टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) सिस्टम को निशाना बनाया है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

40 के बाद Women में Hormonal Changes से बढ़ा UTI? ये मैजिकल चाय Urine Leakage से देगी राहत

40 की उम्र के बाद कई महिलाओं को यूटीआई की समस्या बार-बार होने लगती है। इसके साथ ही कुछ महिलाओं को पेशाब के रिसाव यानी यूरिन लीकेज की परेशानी भी महसूस होती है। दरअसल, इस उम्र में शरीर में हार्मोनल बदलाव तेजी से होते हैं, जो इन दिक्कतों की वजह बन सकते हैं। ऐसे में डाइटिशियन द्वारा बताई गई यह देसी हर्बल चाय इन समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकती है। गौरतलब है कि पेरिमेनोपॉज में महिलाओं के शरीर में कई हार्मोंस ऊपर-नीचे हो जाते हैं। इस कारण से मूड स्विंग्स और कमजोरी सहित कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कई  महिलाओं को यूटीआई बार-बार हो जाता है, अक्सर यूरिन पर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है और यूरिन लीकेज की दिक्कत हो जाती है। 40 की उम्र के बाद यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) को बढ़ना और यूरिन लीकेज जैसी परेशनियां एस्ट्रोजन के लेवल में कमी के कारण हो सकती हैं।

40 की उम्र में अक्सर यूटीआई और यूरिन लीकेज को कम कर सकती है ये देसी चाय

- हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया है कि 40 की उम्र के बाद यूरिन लीकेज और यूटीआई को कम करने में कीगल एक्सरसाइज के साथ ये हर्बल टी मदद कर सकती हैं। धनिए, सौंफ शतावरी और कैमोमाइल से बनने वाली ये हर्बल चाय आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है।

- धनिए के बीज नेचुरल ड्यूरेकिट की तरह काम करती है और पेशाब में जलन और यूटीआई को कम कर सकती है। इससे यूरिनरी इंफेक्शन कम होता है। दरअसल, शतावरी एस्ट्रोजन को बैलेंस करती है और पेल्विक मसल्स को मजबूत करती है। शतावरी, यूरिनरी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

- कैमोमाइल चाय ब्लैडर से जुड़ी परेशानियों को कम करने में सहायक मानी जाती है। वहीं सौंफ के बीज यूरिनरी ट्रैक्ट की मांसपेशियों को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। सौंफ हार्मोनल संतुलन बनाए रखने के साथ सूजन को भी घटाने में फायदेमंद होती है। इसके अलावा कैमोमाइल चाय नर्वस सिस्टम को शांत करके शरीर को आराम देने में भी मदद करती है।

कैसे बनाएं यह चाय?

- सबसे पहले बड़े गिलास पानी को पैन में डालें।

- इसके बाद इसमें 1 टीस्पून धनिए के बीज डालें।

- फिर इसमें 1 चम्मच सौंफ के बीज मिलाएं।

- अब इसमें 1 टुकड़ा शतावरी डालें। 

- इसके बाद 1 चम्मच कैमोमाइल टी मिलाएं।

- इसे आधा रह जाने तक उबालें।

- इसे छान लें और 8-12 हफ्तों तक दिन में एक बार जरुर पिएं। 

Continue reading on the app

  Sports

अब इस तारीख को जारी होगा IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर सस्पेंस खत्म नहीं हो पा रहा है। पहले कहा जा रहा था कि टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद आईपीएल का शेड्यूल जारी होगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका, अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि शेड्यूल किस तारीख को जारी किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने एक बड़ा ट्विस्ट भी बताया है। 

दरअसल, न्यूज एजेंसी IANS से बात करते हुए सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि, हम 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल हम पहले 20 दिनों का शेड्यूल जारी करेंगे। 
पहले सामने आई कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि शेड्यूल को दो चरण में जारी किया जाएगा। बताया गया था कि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने पहले हाफ का शेड्यूल क्लियर कर दिया है। हालांकि, फिलहाल तो सिर्फ शुरुआती 20 दिनों का ही शेड्यूल जारी किया जाएगा। 

चुनाव के कारण आ रही दिक्कत
बता दें कि, आईपीएल शेड्यूल जारी करने में देरी चुना एकमात्र कारण है। शेड्यूल को अलग-अलग चरण में भी चुनाव के कारण ही जारी किया जाएगा। बताते चलें कि इस साल यानी 2026 में पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने है जिसको ध्यान में रखते हुए आईपीएल शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। तीनों ही राज्यों में आईपीएल के मुकाबले खेले जाएंगे। 
Tue, 10 Mar 2026 15:28:38 +0530

  Videos
See all

America Iran War के बाद Pakistan और Bangladesh में Petrol Price Hike से मचा कोहराम! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T10:05:04+00:00

Iran-Israel War: युद्ध के बीच Trump का दावा, ईरान की Navy और Air Force ध्वस्त! | Trump । Mojtaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T10:16:40+00:00

Iran Israel US war Updates LIVE: युद्ध के मैदान से ताजा हालात! लाइव | Trump Vs Khamenei | 10 March #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T10:14:27+00:00

महायुद्ध की 25 बड़ी ख़बरें| War News | Iran Israel war | Donald Trump | Netanyahu | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T10:03:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers