Responsive Scrollable Menu

Commercial LPG संकट पर सरकार का Action, सप्लाई की समीक्षा के लिए बनी High-Level Committee

 वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की अचानक किल्लत होने से होटल और रेस्तरां उद्योग में चिंता बढ़ने के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय ने आपूर्ति से जुड़े मुद्दों की समीक्षा के लिए एक समिति गठित की है। मंत्रालय ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रेस्तरां, होटलों और अन्य उद्योगों को एलपीजी आपूर्ति से संबंधित मांगों की समीक्षा के लिए तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) के तीन कार्यकारी निदेशकों की एक समिति बनाई गई है। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण ईंधन आपूर्ति शृंखला पर बड़ा असर पड़ा है।

ऐसे हालात में सरकार ने घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता दी है, जिससे बाजार मूल्य वाले वाणिज्यिक एलपीजी का उपयोग करने वाले होटल एवं रेस्तरां को आपूर्ति संकट का सामना करना पड़ रहा है। भारत में सालाना करीब 3.13 करोड़ टन एलपीजी की खपत होती है। इसमें लगभग 87 प्रतिशत हिस्सा घरेलू रसोई गैस का है जबकि बाकी का उपयोग होटल, रेस्तरां और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में होता है। देश की कुल एलपीजी जरूरत का करीब 62 प्रतिशत आयात से पूरा होता है। ईरान पर अमेरिका एवं इजराइल के संयुक्त हमले और फिर ईरान की जवाबी कार्रवाई के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल एवं गैस आयात प्रभावित हुआ है।

इसी मार्ग से भारत को सऊदी अरब जैसे देशों से एलपीजी आयात का 85 से 90 प्रतिशत हिस्सा मिलता है। सरकार इस समय वैकल्पिक आपूर्ति स्रोत की तलाश कर रही है, लेकिन सीमित उपलब्धता के कारण घरेलू क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे वाणिज्यिक प्रतिष्ठान प्रभावित हो रहे हैं। उद्योग सूत्रों के अनुसार इस आपूर्ति बाधा का असर मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में दिखने लगा है, जहां होटल और रेस्तरां को रसोई गैस उपलब्ध कराने में मुश्किल हो रही है।

इंडिया होटल्स एंड रेस्तरां एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शेट्टी ने कहा कि गैस की किल्लत तेजी से बढ़ रही है और यदि जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो यह पूरे क्षेत्र के संचालन को प्रभावित कर सकती है। हालांकि मंत्रालय का कहना है कि देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है। हाल के दिनों में पेट्रोलियम रिफाइनरियों को पेट्रोकेमिकल उत्पादन घटाकर एलपीजी उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्रालय ने कहा, मौजूदा भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए घरेलू एलपीजी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कदम उठाए गए हैं। साथ ही एलपीजी सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच का अंतराल भी 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है ताकि जमाखोरी और कालाबाजारी रोकी जा सके। मंत्रालय ने कहा कि आयातित एलपीजी से गैर-घरेलू क्षेत्र में भी अस्पतालों एवं शैक्षणिक संस्थानों जैसे आवश्यक क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Continue reading on the app

मजेदार चुटकुले: विधवा पेंशन लेने पहुंची महिला, अधिकारी ने पूछा कब हुआ पति का देहांत, जवाब सुनकर आ जाएगी हंसी!

आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं. इनमें सबसे मजेदार है एक महिला का जो विधवा पेंशन लेने जाती है. उससे अधिकारी पति के बारे में पूछता है तो वो बहुत मजेदार जवाब देती है. आप भी ये मजेदार चुटकुले पढ़िए और शेयर करिए.

Continue reading on the app

  Sports

वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीकी टीम की घर वापसी में फिर देरी, 10 दिन से खिलाड़ी कर रहे हैं इंतजार

West Indies South African teams return home delayed: वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम की घर वापसी में एक बार फिर से देरी हो गई है. ये दोनों टीमें अभी भी कोलकाता में हैं. दोनों टीमों के खिलाड़ी मंगलवार को एक चार्टर प्लेन से यात्रा करने वाले थे, लेकिन अंतिम समय में उड़ान को रद्द कर दिया गया. Tue, 10 Mar 2026 19:07:46 +0530

  Videos
See all

LPG Price : घरेलू गैस सिलेंडर पर Rajasthan में क्यों मचा हाहाकार ? Hindi News| Gas Cylinder Price #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T13:26:34+00:00

जीत की खुशी और आंखों में आंसू! | #jayshah #viralnews #viralvideo #t20worldcup #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T13:24:33+00:00

Arjun Tendulkar की Shaadi में Payal Gaming का 'देसी लुक' Viral | #sachintendulkar #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T13:27:24+00:00

Iran Attack on Dubai: 7 बजते ही Trump ने Putin को मिलाया फोन, क्या होने वाली है जंग? America War | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T13:30:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers