Responsive Scrollable Menu

प्लान हो तो ऐसा! टिकनर को आउट करने के लिए गुरनूर बराड़ ने बिछाया जाल, 2 बॉल के अंदर ही किया चलता

IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 4 नवंबर (बुधवार) को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.2 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 185 रन बनाए. टीम इंडिया इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 10.5 ओवर में 1 विकेट पर 45 रन बना चुकी है. लेकिन न्यूजीलैंड की पारी के अंतिम ओवर्स में कुछ ऐसा हुआ, जिसने भारतीय फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. 

दरअसल, न्यूजीलैंड के 9 विकेट 35.1 ओवर में 146 रनों पर गिर गए थे. वहां से ऐसा लगा कि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 150 से पहले ही ढेर हो जाएंगी लेकिन टीम के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने क्रीज पर आकर 11 नंबर के बल्लेबाज के तौर पर धमाकेदार बैटिंग की और भारतीय गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए. उन्होंने गेंदबाज होने के बावजूद मैदान पर चौके छक्कों की बरसात कर दी. 

गुरनूर ने टिकनर के लिए बनाया खास प्लान

टिकनर लगातार भारतीय बॉलर्स को बाउंड्री के बाहर भेज रहे थे. उन्होंने 23 बॉल में 1 चौके और 4 छक्कों के साथ 34 रनों की पारी खेली. जब वो टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए खतरा बन रहे थे. तभी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने उनके लिए एक खास प्लान बनाया और उनको जाल बिछाकर फंसाया. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारल हो रहा है.

गुरनूर के जाले में ऐसे फंसे टिकनर

आपको बता दें कि, भारती की ओर से न्यूजीलैंड की पारी का 41वां ओवर गुरनूर बराड़ डालने के लिए आए. गुरनूर ने ब्लेयर टिकनर को पहली बॉल डाली और उस पर कोई रन नहीं बना. इस बॉल पर टिकनर गुरनूर को पूल शॉट लगाने गए थे. उनकी तेज रफ्तार शॉर्ट बॉल पर वो शॉट नहीं लगा पाए तो गुरनूर बराड़ ने उन पर चुटकी ली और उनको अपने जाल में फंसाने के लिए दाना डाला. 

दरअसल, गुरनूर की बॉल पर शॉट नहीं लगा पाने के बाद टिकनर ने बैट को दोबार शॉट लगाने का प्रयास किया. इसके बाद गुरनूर टिकनर को पुल शॉट से कनेक्ट करना सिखाते हैं. वो कहते हैं कि, पूल शॉट ऐसे मारा जाता है. इस पर टिकनर स्टंप दिखाते हैं और गुरनूर से कहते हैं कि, तुम विकेट पर बॉल मार कर दिखाओ और मुझे आउट करके दिखाओ.  

इसके बाद अगली यानी 41वें ओवर की दूसरी बॉल गुरनूर बराड़ ने शॉर्ट डाली, जिस पर ब्लेयर टिकनर पूल शॉट खेलने गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेट के पीछे केएल राहुल के दस्तानों में चली गई. इसके साथ ही टिकनर की पारी सामप्त हो गई और गुरनूर ने उन्हें अपने जाल में फंसा लिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की पारी 185 रनों परे ढेर हो गई.

इस मैच की बात करें तो, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ग्लेन फिलिप्स ने 51 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 30 रनो की पारी खेली. वहीं  टिम सीफर्ड ने 43 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 38 रनों की पारी खेली. वहीं भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 4 और गुरनूर बराड़ ने 3 विकेट हासिल किए.

ये भी पढ़ें : दिल तोड़ दिया! रोहित शर्मा के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, ऑकलैंड में शून्य पर आउट होकर कर ली हरभजन सिंह की बराबरी

Continue reading on the app

परिवार के साथ सुरक्षित दीपावली मनाएं, पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने दिया खास संदेश

सिटी प्रेस क्लब (पंजीकृत) की ओर से आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शहर की राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और औद्योगिक जगत की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की. कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता और हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.

पुलिस आयुक्त ने दिया सुरक्षित दीपावली का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस आयुक्त सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि दीपावली खुशियों, उमंग और रोशनी का पर्व है. इस त्योहार को परिवार और अपनों के साथ सुरक्षित तरीके से मनाना चाहिए. उन्होंने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए. वहीं, राज्य मंत्री राजेश नागर ने पत्रकारों और प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के साथ समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं.

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ समारोह का आगाज

दीपावली मिलन समारोह की शुरुआत सूफी और गजल गायन की प्रस्तुतियों के साथ हुई. कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया गया. इसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर उत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया गया. सिटी प्रेस क्लब के प्रधान बिजेंद्र बंसल, कार्यकारी प्रधान नवीन धमीजा, महासचिव राजेश शर्मा और कोषाध्यक्ष मनोज मंडल सहित क्लब के अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया.

राजनीतिक और सामाजिक जगत की हस्तियों ने की शिरकत

समारोह में भाजपा विधायक धनेश अदलखा, हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सदस्य एडवोकेट दीप भाटिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह, रोहित नागर, पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा और पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा की पुत्री दीक्षा त्रिखा शामिल हुईं. इसके अलावा एनआईटी विधायक सतीश फागना के भाई कविंद्र फागना, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, महानगर जिलाध्यक्ष सोहनपाल छोकर, आम आदमी पार्टी के नेता राकेश भड़ाना, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक और कांग्रेस नेता सुमित गौड़ ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली की शुभकामनाएं साझा कीं.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: कल्पना फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड मामले में दो राज्यों ED की छापेमारी

उद्योग, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां भी रहीं मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व मेयर सुमन बाला, डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग, मार्केट कमेटी मोहना के चेयरमैन संदीप टोंगर, फरीदाबाद मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुभाष आहूजा, उद्योगपति नवदीप चावला, शम्मी कपूर, राज भाटिया, अजय जुनेजा, राजीव चावला, मनमोहन गुप्ता, शंकर खंडेलवाल, अनिल चांदीवाला, वेद बंसल, ईश्वर दयाल गोयल और नवीन सूद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. आरपीएस ग्रुप के चेयरमैन शांति प्रकाश गुप्ता, बीएमआर ग्रुप के चेयरमैन विनोद मित्तल, तरंग ग्रुप के प्रबंध निदेशक शुभम अग्रवाल, मनसा ग्रुप के चेयरमैन नरेश मलिक, डॉ. सूरजप्रकाश चैरिटेबल अस्पताल के चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, युवा उद्यमी जतिन हंस आहूजा और शिक्षाविद सीबी रावल ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई.

प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दी बधाई

समारोह में मुख्यमंत्री के फरीदाबाद संभाग के मीडिया सलाहकार मुकेश वशिष्ठ, बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता जीतेंद्र ढुल, पूर्व निदेशक एसके सचदेवा, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर भड़ाना, जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा, योगी तेजपाल भाटी, पाली क्रशर जोन के महासचिव हरीश मित्तल, पूर्व पार्षद दीपक चौधरी और भाजपा नेता बिजेंद्र नेहरा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे. इसके अलावा विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया. सभी ने आपसी सौहार्द, भाईचारे और खुशहाली के साथ दीपावली मनाने का संदेश दिया. समारोह में दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों और शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
  

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी बने कप्‍तान... सीन‍ियर टीम की पहली बार म‍िली कमान, सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में उड़ाएंगे चौके-छक्‍के

Vaibhav Sooryavanshi captain Syed Mushtaq ali trophy: वैभव सूर्यवंशी पहली बार ब‍िहार की सीन‍ियर टीम की कप्‍तानी करने जा रहे हैं. सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के ल‍िए ब‍िहार ने अपनी 17 सदस्‍यीय टीम का ऐलान कर द‍िया है ज‍िसकी कप्‍तानी वैभव सूर्यवंशी करेंगे. इंदौर में खेले जाने वाले इन मुकाबलों में टीम 14 नवंबर को सौराष्ट्र से भिड़ेगी. Fri, 6 Nov 2026 20:06:14 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Vaibhav Sooryavanshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, Bihar सीनियर टीम के बने कप्तान #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T14:45:45+00:00

AAJTAK 2 | DHANTERAS पर DELHI NCR में भयानक जाम, कई KM जाम में फंसे लोग! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T14:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers