Responsive Scrollable Menu

भारत के इन लोगों पर पहली बार टूट पड़ा रूस, पूरी दुनिया हैरान!

रूस ने पहली बार गुस्से में भारत के कुछ लोगों को लताड़ा है। यह लोग ऐसी मक्कारी कर रहे थे जिसकी सजा इन्हें मिलनी चाहिए। इस पूरे बवाल में भारत का विदेश मंत्रालय भी कूद पड़ा। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ कॉकरोचों ने रूस के विदेश मंत्री सर्गोई लावरोव का एक वीडियो वायरल करना शुरू कर दिया। दावा किया गया कि सर्गोई लावरोव बोल रहे हैं कि भारत रूस का सिर्फ ट्रेडिंग पार्टनर है। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। इस व्यासायिक रिश्ते के कारण भारत को रूस की विदेश नीति या तेल खरीद के मामलों में दखल देने या सलाह देने का कोई अधिकार नहीं है। कई कॉकरोचों ने भारत को बदनाम करने के लिए रूसी विदेश मंत्री का यह वीडियो वायरल करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने भारत का अपमान करने के लिए लिखना शुरू कर दिया कि रूस अब भारत को भी धमकी दे रहा है। लेकिन हम आपको बता दें कि रूसी विदेश मंत्री सरगई लावरोव का जो यह बयान है वो पूरी तरह से नकली और फेक है। किसी ने रूसी विदेश मंत्री का एआई वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सर्गोई लावरोव की आवाज में भारत के खिलाफ झूठा बयान बुलवा दिया। मोदी विरोध में भारत के कई लोगों ने इस फर्जी बयान को आग की तरह फैलाना शुरू कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: इस कमरे में भारत-इजरायल ने मचाया तहलका, दिमाग हिल जाएगा!


कई मक्कार पाकिस्तानियों ने हिंदू महिलाओं के नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर सरगेई लावरोव की यह फेक वीडियो पोस्ट करनी शुरू कर दी। लेकिन सबसे गंदी हरकत भारत में कॉकरोचों के मेंटर प्रशांत भूषण ने की। प्रशांत भूषण ने भी इस फेक वीडियो को पोस्ट कर दिया। कॉकरोचों के साथ बैठकर भारत में रिजीम चेंज की धमकी देने वाले प्रशांत भूषण ने लिखा कि रूस के विदेश मंत्री ने भारत को करारा तमाचा मारा है। आखिर जयशंकर रूस को कौन सी सलाह दे रहे हैं? सोचिए एक फेक वीडियो को पोस्ट कर प्रशांत भूषण ने भारत और रूस के बीच दरार डालने की कोशिश की। 

इसे भी पढ़ें: मोदी अगर नहीं जीते तो क्या होगा? चीन ने दिया बहुत अजीब सा जवाब


विदेश मंत्री एस जयशंकर का अपमान किया। प्रशांत भूषण लिख रहे हैं कि रूस ने भारत को तमाचा मारा।  इस फर्जी वीडियो को देखकर रूस भड़क गया। भारत में रूसी दूतावास ने चेतावनी दी है कि यह फर्जी वीडियो पोस्ट करना बंद कर दें। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी प्रशांत भूषण के पोस्ट पर लिखा है कि यह फर्जी वीडियो है। अब कई कॉकरोचों ने यह वीडियो तुरंत डिलीट करना शुरू कर दिया है। लेकिन इन लोगों को जितना एजेंडा चलाना था वह चला लिया। ऐसे भारतीयों को शर्म से डूब मरना चाहिए जो भारत के ही सबसे पक्के दोस्त रूस के विदेश मंत्री का फेक वीडियो वायरल कर रहे हैं। बहरहाल इस घटना के बाद रूसी मीडिया ने जो किया वो आपका दिल जीत लेगा। रूसी मीडिया ने लावरोव का ही एक पुराना बयान शेयर करते हुए लिखा कि सुनिए विदेश मंत्री लावरोव ने महान सभ्यता वाले भारत की कैसे तारीफ की थी। आप सभी लोग फर्जी वीडियो को मत ढूंढिए। 

Continue reading on the app

उत्तरकाशी केदारताल ट्रैक पर 5 लोगों की मौत:7 दिन से लापता 3 लोगों की खोज जारी; ITBP हेलिकॉप्टर से चला रही सर्च ऑपरेशन

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और बर्फबारी की चपेट में आने से लापता 8 लोगों में से अब तक 5 की मौत हो चुकी है। बुधवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन और शव बरामद किए गए। इससे पहले मंगलवार को भी दो शव मिले थे। बाकी 3 लापता लोगों की तलाश जारी है। सर्च ऑपरेशन में ITBP को भी शामिल किया गया है। ITBP की टीम स्पेशल हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान चला रही है। वहीं, NDRF, SDRF, उत्तराखंड पुलिस, वन विभाग और नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (NIM) की टीमें भी लगातार तलाशी में जुटी हैं। बरामद किए गए पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है। 29 अक्टूबर को भोजखड़क और कच्ची ढांग के पास हिमस्खलन और बर्फबारी की चपेट में आने से 8 लोग लापता हो गए थे। इससे पहले रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल के पास कुछ सामान भी मिला था। लापता लोगों में पश्चिम बंगाल के 5 ट्रैकर, उत्तर प्रदेश की 2 ट्रैकर और उत्तरकाशी के स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा शामिल हैं। खराब मौसम और लगातार बर्फबारी के कारण तलाशी अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। तस्वीरें देखिए- अब पढ़िए पूरी खबर… 1. 27 अक्टूबर को 13 सदस्यीय दल ट्रैकिंग पर निकला था- पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 7 ट्रैकर, उत्तरकाशी के स्थानीय गाइड सिद्धार्थ राणा और 5 सपोर्टिंग स्टाफ समेत कुल 13 लोगों का दल 27 अक्टूबर को गंगोत्री से केदारताल ट्रैक के लिए रवाना हुआ था। दल को 29 अक्टूबर तक वापस लौटना था। वापसी के दौरान भोजखड़क और कच्ची ढांग के पास अचानक हिमस्खलन और बर्फबारी हुई। इसकी चपेट में आने से 8 लोग लापता हो गए, जबकि बाकी सदस्य सुरक्षित लौट आए। 2. 30 अक्टूबर को 4 सदस्य सुरक्षित पहुंचे थे गंगोत्री- 30 अक्टूबर को दल के 4 सदस्य (3 नेपाली पोर्टर और कुक रोहन राणा) सुरक्षित गंगोत्री पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को 8 लोगों के लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद 31 अक्टूबर से SDRF, NDRF, पुलिस और वन विभाग की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मंगलवार को 2 शव बरामद किए गए थे। वहीं, बुधवार सुबह सर्च ऑपरेशन के दौरान 3 और शव मिले। अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 की तलाश जारी है। 3. लापता लोगों में पश्चिम बंगाल के 5 ट्रैकर शामिल- लापता लोगों में उत्तरकाशी के 25 वर्षीय गाइड सिद्धार्थ राणा, उत्तर प्रदेश की वर्तिका वर्मा (28), दीपिका वर्मा (29) और पश्चिम बंगाल के बांकुरा निवासी तापस बाउरी (30), रतन घोष (23), मनोज खोवास (39), रिंटू मंडल (40) और उदय घोष (30) शामिल हैं। 4. लखनऊ की दो सगी बहनें भी लापता- लापता लोगों में लखनऊ के गायत्रीपुरम निवासी वर्तिका वर्मा और दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। दोनों बहनों को ट्रेकिंग का शौक था। वे उत्तराखंड और नेपाल के कई दुर्गम ट्रैक पूरे कर चुकी थीं। करीब दो महीने पहले ही दोनों फूलों की घाटी और हेमकुंड साहिब की ट्रेकिंग करके लौटी थीं। उनके भाई अतुल वर्मा परिजनों के साथ उत्तरकाशी पहुंचे हैं। उन्होंने ट्रेकिंग एजेंसी पर घटना की जानकारी समय पर नहीं देने और लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार को दोनों बहनों की सुरक्षित वापसी की उम्मीद है। 5. बंगाल के CM ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बांकुरा के पांच युवकों के लापता होने पर चिंता जताई है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार और SDRF से युवकों को जल्द सुरक्षित तलाशने की अपील की है। साथ ही केंद्र सरकार से भी घटना की रिपोर्ट मांगी है। 6. परिजनों ने सेना और एयरफोर्स की मदद मांगी- लापता गाइड सिद्धार्थ राणा के पिता मोहन राणा और अन्य ग्रामीणों ने उत्तरकाशी कलेक्ट्रेट पहुंचकर DM प्रशांत कुमार आर्य से मुलाकात की। उन्होंने खोज अभियान तेज करने की मांग की। परिजनों ने दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और खराब मौसम को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना और एयरफोर्स के एडवांस्ड हेलिकॉप्टरों को शामिल करने की मांग भी की है। प्रशासन के मुताबिक, लगातार बर्फबारी और कम विजिबिलिटी के कारण सर्च ऑपरेशन में बाधाएं आ रही हैं। इसके बावजूद NDRF, SDRF, ITBP और अन्य एजेंसियों की टीमें बाकी 3 लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Continue reading on the app

  Sports

कोई नहीं टक्कर में... तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली का विश्व रिकॉर्ड, पूरे किए 13000 रन

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 13 हजार रन के आंकड़े को पार लिया है. कोहली ने ये उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में वनडे में हासिल किया. इस तरह विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 13000 रन बनाने वाले दुनिया के इलकौते बल्लेबाज बन गए हैं. वनडे में विराट कोहली के इस आंकड़े के आस-पास भी कोई नहीं है. Wed, 4 Nov 2026 13:07:50 +0530

  Videos
See all

Cyclone Murasu Alert: 22 राज्यों में मुरासु से भयंकर बारिश!| IMD Alert |Heavy Rain | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T02:40:40+00:00

Iran America War: ईरान को अमेरिका का सीक्रेट संदेश! ऐसा क्या कहा? US War Update। World News । N18S #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T03:00:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers