Responsive Scrollable Menu

Ayushmann Khurrana को मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस

Ayushmann Khurrana Receives Threatening Audio Message: बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है. एक्टर टाइगर श्रॉफ के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद से ही फिल्मी हस्तियों को धमकी मिलने और उनकी रेकी किए जाने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. अब इस मामले में एक्टर आयुष्मान खुराना का नाम भी जुड़ गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आयुष्मान खुराना को एक धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिला है. इसमें एक शख्स ने कथित तौर पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और एक्टर से करोड़ों रुपये की मांग की है. हालांकि, अभी तक इस ऑडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले शख्स की पहचान करने में जुटी है.

 

Continue reading on the app

कैनवा में बड़ी छंटनी, 1,271 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, कुल वर्कफोर्स का 22% प्रभावित

ग्राफिक डिजाइन प्लेटफॉर्म कैनवा ने दीर्घकालिक विकास और प्रतिस्पर्धात्मकता बनाए रखने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर संगठनात्मक पुनर्गठन की घोषणा की है. कंपनी लगभग 1,271 कर्मचारियों की छंटनी करेगी, जो उसकी कुल कार्यबल का करीब 22 प्रतिशत है. कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक मेलानी पर्किन्स ने कर्मचारियों को भेजे गए एक संदेश में इस फैसले को कैनवा के 13 वर्षीय इतिहास का सबसे कठिन निर्णय बताया. उन्होंने कहा कि कई महीनों तक विचार-विमर्श करने के बाद कंपनी ने अपनी संगठनात्मक संरचना, कार्यस्थल व्यवस्था और भविष्य में आवश्यक कौशलों को लेकर महत्वपूर्ण बदलाव करने का फैसला लिया है.

पुनर्गठन के तहत दुनियाभर में 1,271 कर्मचारी प्रभावित होंगे, जिनमें कुछ कर्मचारियों की भूमिकाओं में बदलाव किया जाएगा, कुछ को केंद्रीकृत हब्स में स्थानांतरित किया जाएगा, जबकि कई पद पूरी तरह समाप्त कर दिए जाएंगे. कंपनी का कहना है कि कुछ टीमों का एकीकरण किया जाएगा और कुछ टीमों को व्यापक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, ताकि संगठनात्मक जटिलता को कम किया जा सके. मेलानी पर्किन्स ने कहा कि एक दशक में पहली बार कैनवा की विकास दर धीमी हुई है. साथ ही तकनीक में तेजी से हो रहे बदलाव ग्राहकों की अपेक्षाओं और उत्पाद विकास की दिशा को भी बदल रहे हैं. उन्होंने कहा कि केवल छोटे-छोटे बदलाव अब पर्याप्त नहीं होंगे और कंपनी को अधिक चुस्त, सक्षम और सशक्त छोटी टीमों के आधार पर खुद को फिर से स्थापित करना होगा.

ये भी पढे़ं: प्लान हो तो ऐसा! टिकनर को आउट करने के लिए गुरनूर बराड़ ने बिछाया जाल, 2 बॉल के अंदर ही किया चलता

इस बदलाव के तहत कैनवा अपने प्रोडक्ट, ग्रोथ और प्लेटफॉर्म कार्यों को एकीकृत कर एक ही प्रोडक्ट संगठन के तहत लाएगी. इसके अलावा, विशेषीकृत भूमिकाओं और प्रबंधन की कई परतों को कम किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर कार्यालय में प्रत्यक्ष सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा. कंपनी के अनुसार, सिडनी भविष्य में अधिक प्रोडक्ट टीमों का प्रमुख केंद्र बनेगा। वहीं अधिकांश हाइब्रिड कर्मचारियों को जनवरी से सप्ताह में दो से तीन दिन कार्यालय से काम करना होगा. प्रभावित कर्मचारियों को सहायता प्रदान करने के लिए कैनवा ने व्यापक समर्थन पैकेज की घोषणा की है. इसके तहत कम से कम छह महीने का वेतन, जहां लागू हो वहां स्वास्थ्य बीमा कवरेज, करियर ट्रांजिशन सहायता, विस्तारित कर्मचारी सहायता सेवाएं तथा पात्र कर्मचारियों के लिए नए कैनवा कलेक्टिव फंड के तहत 10,000 डॉलर के अनुदान का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा. पर्किन्स ने कहा कि इन बदलावों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कैनवा आने वाले दशक में भी प्रतिस्पर्धी बनी रहे. हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि कंपनी छोड़ने वाले कर्मचारियों पर इसका प्रभाव महत्वपूर्ण होगा.

गौरतलब है कि वैश्विक टेक उद्योग इस समय लागत नियंत्रण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग और बदलती कारोबारी परिस्थितियों के कारण पुनर्गठन के दौर से गुजर रहा है. कैनवा का यह कदम भी उसी व्यापक प्रवृत्ति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत कंपनियां परिचालन दक्षता बढ़ाने और भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप खुद को ढालने का प्रयास कर रही हैं.  

INPUT: IANS

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड के दिग्गज रग्बी प्लेयर ने विराट, रोहित और शुभमन को दी स्पेशल जर्सी, दिल जीतने वाली तस्वीर आई सामने

न्यूजीलैंड दौरे पर गए भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल को एक खास जर्सी भेंट की गई. इन तीनों खिलाड़ियों को रग्बी प्लेयर केवन मेलामु ने जर्सी दी. मेलामु न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रग्बी खेलने वाले वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने रग्बी में न्यूजीलैंड के लिए कप्तानी भी है. Wed, 4 Nov 2026 14:13:57 +0530

  Videos
See all

Rahul Challenges PM Modi | संसद में भिड़ंत या आमने-सामने डिबेट.. राहुल-मोदी की बहस पर छिड़ी नई जंग #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T08:35:23+00:00

Trump says Democrats 'did a good job' in US midterm elections. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T08:34:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers