यूरिया पर संकट के बादल: ईरान-इजरायल युद्ध का सीधा असर, उत्पादन 60% पर सिमटा
War Impacts: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने भारत के उर्वरक क्षेत्र पर गंभीर प्रभाव डाला है। गैस की सप्लाई में भारी कमी के चलते देश के अधिकांश यूरिया प्लांट्स अपनी क्षमता का महज 60 फीसदी ही उत्पादन कर पा रहे हैं।
SSC JE और CHSL टियर-2 परीक्षा की तारीख घोषित, इस दिन होगा एग्जाम, देखें पूरा शेड्यूल
केंद्रीय सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। Staff Selection Commission ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) और जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा के टियर-2 एग्जाम की तारीख घोषित कर दी है।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। टियर-1 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही टियर-2 परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
इस दिन होगी SSC JE पेपर-2 परीक्षा
SSC द्वारा जारी नोटिस के अनुसार SSC जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2025 का पेपर-2 7 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती के लिए टियर-1 परीक्षा 13 से 16 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। इसका परिणाम पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसमें 15,607 उम्मीदवारों को टियर-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
SSC CHSL टियर-2 परीक्षा का शेड्यूल
SSC CHSL परीक्षा के तहत अगले चरण की परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए टियर-1 परीक्षा 12 से 30 नवंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी और 27 फरवरी 2026 को इसका परिणाम घोषित किया गया था।
जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
आयोग जल्द ही टियर-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी करेगा। प्रवेश पत्र में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा तिथि, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र और शिफ्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।
उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा से जुड़े नए अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है।
SSC CHSL भर्ती की पूरी जानकारी
SSC CHSL भर्ती के माध्यम से कुल 3131 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2025 से 18 जुलाई 2025 तक चली थी।
चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं:
- टियर-1 परीक्षा
- टियर-2 परीक्षा
टियर-2 परीक्षा दो सेशन में आयोजित होती है। पहले सेशन में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होता है, जिसकी अवधि लगभग 2 घंटे 15 मिनट होती है और इसमें 405 अंक के प्रश्न पूछे जाते हैं। दूसरे सेशन में स्किल टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया जाता है, जो केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होता है।
SSC JE भर्ती की चयन प्रक्रिया
SSC जूनियर इंजीनियर भर्ती के तहत कुल 1731 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हैं:
- पेपर-1 परीक्षा
- पेपर-2 परीक्षा
दस्तावेज सत्यापन
टियर-2 यानी पेपर-2 की अवधि 2 घंटे होगी और इसमें 300 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी। टियर-2 में सफल उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi



















