November 2026 Wedding Dates: देवउठनी एकादशी के बाद November 2026 में शादी के लिए मिलेंगे 4 Shubh Muhurat
वैदिक पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। इस दिन से फिर चातुर्मास की समाप्ति होती है। चातुर्मास खत्म होने के बाद शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। जिसके बाद हर तरफ शहनाइयों की गूंज और शादियों की रौनक लग जाती है। वहीं देवउठनी एकादशी पर जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु भी योगनिद्रा से जागते हैं। इसलिए सभी एकादशी तिथियों में देवउठनी एकादशी को बेहद अहम माना जाता है।
हिंदू धर्म में शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है। विवाह के मुहूर्त के लिए किसी पंडित जी की सलाह जरूर लेना चाहिए। अगर आप या आपके घर-परिवार में किसी की नवंबर 2026 में शादी होने वाली है, तो पहले शुभ मुहूर्त देखना बेहद जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि नवंबर 2026 में कौन सी तिथियां विवाह के लिए सबसे शुभ रहेंगी और साथ ही किन विशिष्ट नक्षत्रों का महासंयोग बन रहा है।
इसे भी पढ़ें: Diwali Vastu Tips के अनुसार घर की सफाई में अनदेखी करा सकती है आर्थिक नुकसान
नवंबर 2026 में विवाह के मुहूर्त और योग
21 नवंबर 2026 को रेवती नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। जोकि विवाह कार्य के लिए बेहद उत्तम माना जाता है।
वहीं 24 नवंबर 2026 को रोहिणी नक्षत्र में विवाह के विशेष शुभ योग बन रहा है।
25 नवंबर 2026 को रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। जोकि दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि लाता है।
26 नवंबर 2026 को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से शादी के लिए बेहद शुभ मुहूर्त है।
हिंदू परंपराओं के मुताबिक शुभ मुहूर्त और नक्षत्रों में विवाह संपन्न करने से वैवाहिक जीवन में सामंजस्य, प्रेम और समृद्धि बनी रहती है। हालांकि विवाह की आखिरी तिथि निश्चित करने से पहले स्थानीय पंचांग और ज्योतिषाचार्य से वर-वधू की कुंडली मिलाकर सटीक समय की पुष्टि जरूर करवा लें।
विवाह के लिए जरूरी है शुभ मुहूर्त
आपको बता दें कि विवाह के लिए शुभ मुहूर्त को देखना इसलिए भी जरूरी होता है कि जिससे कि वर-वधू के वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे।
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
नई दिल्ली, 4 नवंबर(आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम घंटों लैपटॉप और मोबाइल पर काम करते हैं, जिससे हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी दुष्प्रभाव पड़ता है। ऐसे में योग ही एक ऐसा उपाय है जो शरीर को स्ट्रेच करने के साथ-साथ मन को भी शांत करता है। कई योगासनों में एक बेहद असरदार और आसान आसन है- अर्ध उष्ट्रासन।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Samacharnama








