रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
नई दिल्ली, 4 नवंबर(आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम घंटों लैपटॉप और मोबाइल पर काम करते हैं, जिससे हमारे शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी दुष्प्रभाव पड़ता है। ऐसे में योग ही एक ऐसा उपाय है जो शरीर को स्ट्रेच करने के साथ-साथ मन को भी शांत करता है। कई योगासनों में एक बेहद असरदार और आसान आसन है- अर्ध उष्ट्रासन।
Embassy Developments का दूसरी तिमाही घाटा 271.2 करोड़ रुपये पर पहुंचा
नयी दिल्ली, चार नवंबर रियल एस्टेट कंपनी एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कम आय के कारण एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 271.2 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में कंपनी को 152.61 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 311.17 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 536.9 करोड़ रुपये थी।
चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर (पहली छमाही) अवधि में कंपनी को 505.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 318.26 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी की कुल आय घटकर 552.45 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,230.95 करोड़ रुपये थी। एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड देश की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर कंपनियों में से एक है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
prabhasakshi









