Responsive Scrollable Menu

Explainer: सीनियर होने के बावजूद मोहम्मद सिराज को क्यों नहीं मिला रहा है प्लेइंग-11 में मौका, जानिए इसकी वजह

Mohammed Siraj : इंंडियन क्रिकेट में कॉम्पटिशन काफी ज्यादा हो गया है. अभी एक स्थान के लिए कम से कम चार से पांच खिलाड़ी लाइन में बैठे हुए हैं. टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी बस गलती कर दे, उसको रिप्लेस करने के तमाम खिलाड़ियों की लाइन लग जाती है. आईपीएल ने भारत को एक से बढ़कर एक खिलाड़ी दिए हैं. लेकिन टीम के कई सीनियर खिलाड़ी हैं, जिनमें मोहम्मद सिराज का नाम भी आता है. सिराज ने भारत के लिए साल 2017 में भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. तब से वो लगातार टीम इंडिया के साथ बने रहे हैं. उन्होंने भारत के टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट खेले हैं. 

इस समय मोहम्मद सिराज भारतीय क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे पर हैं, जहां वो वनडे टीम का हिस्सा हैं. न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज यानी 4 अक्टूबर (बुधवार) को शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया मिचेल सेंटरन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के साथ पहला वनडे मैच खेल रही है. इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस मुकाबले में अभी न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है.

 पहले वनडे से मोहम्मद सिराज को किया बाहर

शुभमन गिल ने टॉस जीतकर जब गेंदबाजी चुनी तो उन्होंने अपनी प्लेइंग-11 से मोहम्मद सिराज को बाहर रखा और उनसे ऊपर अंशुल कंबोज की तरजीह दी, जो कि इंडियन क्रिकेट फैंस और सिराज के फैंस के लिए एक निराश कर देने वाली खबर थी. इस मैच से मोहम्मद सिराज का बाहर होना सवाल उठाता है कि, इंडियन क्रिकेट टीम के सीनियर तेज गेंदबाज होने के नाते आखिर मोहम्मद सिराज को बाहर क्यों किया जा रहा है. उन्हें अक्सर प्लेइंग-11 से बाहर ही क्यों बैठना पड़ा रहा है, जबकि उनके पास अनुभव हैं. 

ये पहली बार नहीं है, जब मोहम्म्द सिराज प्लेइंग-11 से बाहर कर नए और युवा तेज गेंदबाज को मौका दिया गया है. इससे पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच सितंबर से अक्टूबर के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी मोहम्मद सिराज को पहले दो मुकाबले से बाहर रखा और अंतिम वनडे में उनको मौका मिला. ऐसे में सवाल उठता है कि, वनडे वर्ल्ड कप 2027 काफी करीब है. यहां से आपको अपने अनुभवी और उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए, जिनको आप वनडे वर्ल्ड कप में खिलाने वाले हैं. ऐसे में सिराज को बार-बार प्लेइंग-11 से बाहर करना और नए खिलाड़ियों को मौका देने की वजह क्या है. आइए जानते हैं. 

क्या थी सिराज को पहले वनडे से बाहर करने की वजह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा पहले वनडे मैच से मोहम्मद सिराज के बाहर होने की वजह इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेला गया दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच है. इस मैच में सिराज ने हिस्सा लिया था, ये मुकाबला 3 नवंबर को खत्म हुआ और इसके बाद सिराज टीम इंडिया से जुड़े तो, उनको रेस्ट नहीं मिल पाना और ट्रेविलिंग करने की वजह से शायद पहले वनडे मैच से बाहर रखा गया होगा. लेकिन क्या ये उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर करने की असली वजह होगी, अगर आपके मन में भी सवाल है कि, नहीं है. तो आज हम आपको कुछ ऐसी वजहों के बारे में बताने वाले है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी कि, सीनियर तेज गेंदबाज होने के बावजूद भी मोहम्मद सिराज को अक्सर प्लेइंग-11 से बाहर क्यों रखा जाता है.

वनडे क्रिकेट में सिराज के निराशाजनक आंकड़े

मोहम्मद सिराज को रेड बॉल का अच्छा गेंदबाज माना जाता है. उनको व्हाइट बॉल क्रिकेट का उतना अच्छा गेंदबाज नहीं माना जाता है. मोहम्मद सिराज ने वनडे क्रिकेट में 51 मैच खेले हैं. इस दौरान 50 मैचों में उन्होंने 77 विकेट निकाले हैं. इस दौरान उनका इकोनमी 5.16 और औसत 25.7 का रहा है. सिराज ने 17 टी20 में टीम इंडिया के लिए सिर्फ 17 विकेट हासिल किए हैं. वहीं सिराज ने 48 टेस्ट मैचों की 90 पारियों में 144 विकेट निकाले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 29.6 का और इकोनमी 3.48 का रहा है.  

सिराज से पहले अन्य प्लेयर्स को प्राथमिकता

बीसीसीआई और चयनकर्ता वनडे क्रिकेट में मोहम्मद सिराज से पहले अन्य खिलाड़ियों को प्रथामिकता दे रहे हैं. इसलिए सिराज को प्लेइंग-11 से ज्यादातर समय बाहर रखा जाता है. वनडे में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अंशुल कंबोज, आकिब नबी जैसे गेंदबाजों को मौका देने के चलते सिराज को मौका नहीं मिल पा रहा है. 

मौका नहीं देने की वर्कलोड मैनेजमेंट वजह

मोहम्मद सिराज भारत के लिए लगातार लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं. वो टेस्ट और वनडे क्रिकेट रोहित शर्मा की कप्तानी तक लगातार खेल रहे थे. जब से गिल आए उन्होंने गंभीर के साथ मिलकर नए गेंदबाजों को मौका दिया. सिराज को बाहर करने पर चयनकर्ता, बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने कहा कि वो, उनका वर्कलोड मैनेज करना चाहते हैं. ताकि आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें पूरी तरह फिट रखा जा सके.

टीम कॉम्बिनेशन में फिट बैठाना चुनौती

भारतीय क्रिकेट टीम को वनडे में ऐसे गेंदबाजों की जरूरत होती है, जो पावरप्ले, मिडिल ओवर्स और डेथ ओवर्स में प्रभाव छोड़ सकें. अर्शदीप की बाएं हाथ की गेंदबाजी और दूसरे गेंदबाजों के विकल्पों को देखते हुए सिराज को प्लेइंग-11 में फिट करना टीम मैनेजमेंट के लिए चयन का सवाल बन सकता है. ऐसे में अक्सर कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर करने का फैसला लेते हैं.

ये भी पढ़ें : IND VS NZ Toss Update: शुभमन गिल ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरा भारत, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Continue reading on the app

स्कॉर्पियो और सफारी का 'खेल बिगाड़ने' आ रही ये सस्ती 7-सीटर SUV; 10.1-इंच टचस्क्रीन, 360° कैमरा, ADAS मिलेगा

रेनो भी भारतीय बाजार के लिए अपनी पहली 7-सीटर SUV लाने की तैयार कर रही है। कंपनी इसे अगले साल की शुरुआत में आने वाली है। इस SUV को फिलहाल बोरेल (Boreal) या बिगस्टर (Bigster) SUV के नाम से जाना जा रहा है। रेनो की पोर्टफोलियो को देखते हुए ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर SUV होगी।

Continue reading on the app

  Sports

पहले पिया अपमान का घूंट, अब दोबारा कप्तान बनने जा रहे सूर्यकुमार यादव, चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला

Suryakumar Yadav Mumbai cricket team: भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस सीजन में मुंबई की वाइट-बॉल टीम की कप्तानी में वापसी करने जा रहे हैं. सूर्या विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की टीम को लीड करते नजर आ सकते हैं. इससे पहले उन्हें रणजी ट्रॉफी में जगह तक नहीं मिली थी. Thu, 5 Nov 2026 13:04:46 +0530

  Videos
See all

पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों की जमीनों पर कब्जे, बेटियों के अपहरण और जबरन धर्मांतरण #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T07:15:04+00:00

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमला करने वाले ड्रग तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा #bsf #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T07:45:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers