Responsive Scrollable Menu

स्कॉर्पियो और सफारी का 'खेल बिगाड़ने' आ रही ये सस्ती 7-सीटर SUV; 10.1-इंच टचस्क्रीन, 360° कैमरा, ADAS मिलेगा

रेनो भी भारतीय बाजार के लिए अपनी पहली 7-सीटर SUV लाने की तैयार कर रही है। कंपनी इसे अगले साल की शुरुआत में आने वाली है। इस SUV को फिलहाल बोरेल (Boreal) या बिगस्टर (Bigster) SUV के नाम से जाना जा रहा है। रेनो की पोर्टफोलियो को देखते हुए ये देश की सबसे सस्ती 7-सीटर SUV होगी।

Continue reading on the app

'रामायण' की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का जमावड़ा, आलिया भट्ट, सरगुन से सनी तक ने लूटी महफिल

Ramayana Special Screening: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले मेकर्स ने मुंबई में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी, जहां इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे. इस खास मौके पर आलिया भट्ट से लेकर सनी देओल तक ने अपनी मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगा दिए. स्क्रीनिंग के दौरान सितारों का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला. सोशल मीडिया पर भी इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो चर्चा में बने हुए हैं. तो चलिए देखते हैं, कौन-कौन फिल्म देखने पहुंचे.

आलिया भट्ट के लुक ने जीता दिल

रामायण की स्क्रीनिंग पर रणबीर कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने लाइमलाइट लूटी. उन्होंने हल्के सेज ग्रीन रंग की साड़ी पहनी, जिसे हैवी कढ़ाई वाले स्लीवलेस ब्लाउज के साथ स्टाइल किया गया था. मिनिमल मेकअप, सॉफ्ट वेवी हेयर और नाजुक एक्सेसरीज ने उनके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना दिया. आलिया के साथ उनकी सास और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) भी नजर आईं. दोनों रणबीर कपूर को सपोर्ट करने पहुंची थीं. 

कूल अंदाज में दिखें सनी देओल

स्क्रीनिंग में सनी देओल (Sunny Deool) भी अपने कूल और नर्म अंदाज में नजर आए. उन्होंने ऑल व्हाइट कलर का ब्रेलजर और पैंट पहनी थी. इसके साथ एक्टर ने लाइट ब्लू कलर की शर्ट कैरी की थी. वो जैसे ही स्टेज पर पहुंचे तो रवि दुबे ने सनी के पैर छूकर उनका स्वागत किया. बता दें, कि रामायण में सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे. हालांकि पहले पार्ट में उनका किरदार नहीं दिखेगा. 

ये भी पढ़ें- Ramayana Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 70 करोड़ के पार 'रामायण', क्या बनेगी दीवाली की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर!

पति संग दिखीं रकुल प्रीत सिंह 

वहीं रकुल प्रीत सिंह (Rakulpreet Singh) भी अपने पति जैकी भगनानी संग इस खास मौके पर पहुंची थी. दोनों ऑल ब्लैक लुक में नजर आए. बता दें, एक्ट्रेस फिल्म में शूर्पणखा के रोल में नजर आएंगी. इनके अलावा कुणाल कपूर (Kunal Kapur) भी स्क्रीनिंग में अपने स्टाइलिश लुक के साथ पहुंचे. उन्होंने व्हाइट सूट के साथ हल्के नीले रंग की शर्ट पहनी थी. कुणाल कपूर ने डार्क सनग्लासेस और मैचिंग फॉर्मल शूज के साथ अपने लुक पूरा किया.

पति को सपोर्ट करने पहुंची सरगुन

रामायण की स्क्रीनिंग पर अपने पति रवि दुबे (Ravi Dubey) को सपोर्ट करने के लिए सरगुन मेहता (Shargun Mehta) भी नजर आई. एक्ट्रेस ने सी-ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लगी. वहीं, रवि ऑल ब्लैक लुक में दिखें. दोनों कपल ने एक साथ पोज दिया. वहीं, इस दौरान इनका पूरा परिवार मौजदू था. बता दें कि रमायाण में रवि लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे.

ये सेलेब्स भी आए नजर

इनके अलावा फिल्म की स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर, लारा दत्ता (Lara Dutta), काजल अग्रवाल (Kajal Agarwal), विवेक ओबरॉय, रैपर बादशाह, शाहिन भट्ट, नमित मल्होत्रा जैसे सेलेब्स पहुंचे थे. हालांकि, स्क्रीनिंग से साई पल्लवी और यश गायब रहे. बता दें, फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज की जाएगी. स्टारकास्ट की बात करें तो रणबीर, साई, यश के अलावा लारा दत्ता, रकुलप्रीत सिंह, रवि दुबे, अरूण गोविल, शीबा चड्ढा जैसे कई कलाकार नजर आने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें- 'मैं लायक नहीं हूं...', रणबीर कपूर ने भगवान राम के रोल को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कैसे बदली सोच?

Continue reading on the app

  Sports

Video: इरफान पठान ने विराट की पारी का किया विशलेषण, बताया क्यों वो बना पाए खराब विकेट पर रन

न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 100 के आसपास भी नहीं था, जबकि विराट कोहली का स्ट्राइक रेट 150 के करीब था, जो कि आउटस्टैंडिंग है, खासकर शॉर्ट बॉल के सामने। न्यूज़ीलैंड के बैटर्स का शॉर्ट बॉल के खिलाफ स्ट्राइक रेट 70-80 के आसपास था, वहीं विराट कोहली का स्ट्राइक रेट काफी बेहतर था। Thu, 5 Nov 2026 13:30:55 +0530

  Videos
See all

गाजियाबाद में CMY Yogi की पदयात्रा, बीजेपी कार्यकर्ताओं का जमावड़ा | BJP Ghaziabad Padyatra #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T08:47:24+00:00

Breaking Nerws: गाजियाबाद में CM योगी की हुंकार | Rahul Gandhi | BJP On Congress | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T08:43:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers