Responsive Scrollable Menu

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री का पाकिस्तान पर गंभीर आरोप, आर्मी जनरलों ने खतरे में डाली इलाके की सुरक्षा

काबुल, 9 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तानी आर्मी जनरलों पर अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी ने गंभीर आरोप लगाया। स्‍थानीय मीड‍िया के अनुसार, अमीर खान मुत्तकी ने कहा क‍ि आर्मी जनरलों ने देश के अंदरूनी मसलों को सुलझाने के बजाय पूरे इलाके की सुरक्षा को खतरे में डाल द‍िया है।

काबुल में विभिन्न देशों के राजदूतों के लिए आयोजित एक इफ्तार कार्यक्रम के दौरान मुत्तकी ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व का अपने देश के सांसदों, धार्मिक नेताओं और जनता के साथ टकराव चल रहा है। उन्होंने कहा कि बातचीत करने के बजाय दबाव और टकराव के जरिए समस्याओं को हल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह का दबाव सिर्फ विरोध को और मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा, “अपने आंतरिक मुद्दों को सुलझाने के बजाय पाकिस्तानी जनरलों ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है।”

अफगानिस्तान की एरियाना न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मुत्तकी ने कहा कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) कोई नया संगठन नहीं है और यह उस समय से सक्रिय है जब अफगानिस्तान में तालिबान सत्ता में नहीं आया था।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब पाकिस्तानी अधिकारी बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि अफगानिस्तान में मौजूद कुछ समूह, खासकर टीटीपी, पाकिस्तान के अंदर होने वाले हमलों में शामिल हैं। हालांकि, तालिबान सरकार ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

मुत्तकी ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह अफगान प्रवासियों को “बहुत बेरहमी से” निकाल रहा है, व्यापार मार्गों को बंद कर रहा है, अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अफगानिस्तान के खिलाफ प्रचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के लोग पहले भी दबाव के सामने नहीं झुके हैं और अपने देश की आजादी के लिए बलिदान देने से पीछे नहीं हटेंगे।

मौजूदा तनाव तब शुरू हुआ जब 21 फरवरी को पाकिस्तान ने अफगान सीमा के अंदर कुछ इलाकों को निशाना बनाया। इसके जवाब में 27 फरवरी को तालिबान के नेतृत्व वाली अफगान सेना ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद पाकिस्तान ने “ऑपरेशन गजब लिल-हक” शुरू किया और कहा कि यह अफगान बलों की “बिना उकसावे की गोलीबारी” का जवाब है।

रविवार को, पाकिस्तानी सेना के बड़े हमले के बाद अफगानिस्तान के तोरखम इलाके में एक कमर्शियल मार्केट में आग लग गई, जिससे बिजनेस और प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ।

अफगानिस्तान के खामा प्रेस ने बख्तावर न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि तोरखम के मेयर मौलवी अब्दुल्ला मुस्तफा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 4 बजे कई गोले शहर की ओर दागे गए, जो एक बाजार के पास गिरे। इससे आग लग गई और कई दुकानों में फैल गई।

आग बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियां, नगर निगम के पानी के टैंकर और स्थानीय लोग जुटे, लेकिन आग को पूरी तरह काबू में करने में काफी समय लगा।

अब तक इस आग में 150 से ज्यादा दुकानें नष्ट हो चुकी हैं और बाजार के मालिक के अनुसार लगभग 300 मिलियन का आर्थिक नुकसान हुआ है। अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ता यह टकराव दोनों देशों के बीच तनाव और क्षेत्र में अस्थिरता को और बढ़ा रहा है।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

मार्च में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी! कल कई राज्यों में पहुंच सकता है 40 डिग्री के करीब पारा; हीटवेव का अलर्ट

Kal Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मार्च की शुरुआत से ही गर्मी तेजी से बढ़ने लगी है. कई जगहों पर तापमान अप्रैल-मई जैसा महसूस होने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार इस बार मार्च का महीना सामान्य से ज्यादा गर्म रह सकता है और जल्द ही कई राज्यों में लू (हीटवेव) चलने की संभावना है. इसलिए लोगों को अभी से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.

यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बढ़ रहा तापमान

उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में तापमान लगातार बढ़ रहा है. इन राज्यों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म महसूस हो रही हैं. कई शहरों में लोगों ने अभी से पंखे और कूलर का इस्तेमाल शुरू कर दिया है.

मंगलवार को बड़े शहरों का तापमान 

शहर का नाम न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
दिल्ली 17°C 35°C
जयपुर 19°C 36°C
चंडीगढ़ 19°C 33°C
भोपाल 21°C 35°C
मुंबई 26°C 34°C
कोलकाता 23°C 31°C
चेन्नई 24°C 29°C
हैदराबाद 21°C 33°C
रांची 19°C 32°C
लखनऊ 22°C 34°C
पटना 23°C 32°C
देहरादून 16°C 27°C
शिमला 13°C 26°C
कश्मीर 8°C 17°C

क्या कहता है मौसम विभाग

हालांकि, कुछ जगहों पर मौसम में बदलाव भी देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है. इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले कुछ दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इससे वहां ठंड का असर महसूस हो सकता है, लेकिन मैदानी इलाकों में मौसम ज्यादातर साफ रहेगा और गर्मी जारी रहेगी.

बिहार में वज्रपात का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों के लिए आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और आसपास के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सीतामढ़ी, मधुबनी, भागलपुर और कई अन्य जिलों में बारिश और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान बिजली गिरने का भी खतरा है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

यूपी के इन जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर बढ़ रहा है. कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है. आगरा में तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो हीटवेव की स्थिति के करीब है. हालांकि पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. इससे थोड़ी राहत मिल सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में 200 के आसपास AQI दर्ज

दिल्ली-एनसीआर में भी गर्मी तेजी से बढ़ रही है. यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री ज्यादा यानी करीब 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहने की संभावना है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है. हालांकि तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है और AQI लगभग 200 के आसपास दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में आता है.

राजस्थान में क्या होने वाला है हाल

राजस्थान में गर्मी सबसे ज्यादा देखने को मिल रही है. झुंझुनू जिले के पिलानी में तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय देश के सबसे गर्म स्थानों में से एक है. बाड़मेर में भी तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में गर्मी और बढ़ सकती है.

पंजाब-हरियाणा में भी तापमान बढ़ने के आसार

पंजाब और हरियाणा में भी तापमान सामान्य से कई डिग्री ज्यादा चल रहा है. हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री ज्यादा है. आने वाले दिनों में यहां भी तापमान बढ़ने की संभावना है.

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अनुमान

पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 9 से 11 मार्च के बीच तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का अनुमान है. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा.

यहां बढ़ सकता हीटस्ट्रोक का खतरा

मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा हो जाता है और यह सामान्य से करीब 4.5 डिग्री ज्यादा रहता है, तब उसे हीटवेव माना जाता है. इस दौरान शरीर में पानी की कमी, हीट क्रैम्प्स और हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए लोगों को ज्यादा धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: Delhi NCR Weather Updates: मौसम विभाग की चेतावनी! इस दिन से दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे काले बादल, होगी झमाइम बारिश 

Continue reading on the app

  Sports

Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स को लेकर संजीव गोयनका का इरादा, बेच सकते हैं हिस्सेदारी

संजीव गोयनका ने भी अपना नाम IPL की फ्रेंचाइजी के मलिकों की उस कतार में जोड़ लिया है, जो अपनी क्रिकेट टीमों से पैसा बनाने की योजना बना रहे हैं. खबर है कि वो इस फ्रेंचाइजी की हिस्सेदारी बेचने वाले हैं. Wed, 11 Mar 2026 17:43:24 +0530

  Videos
See all

Israel attack on Iran: Iran में भीषण विस्फोट| #shorts #breakingnews #israelattacks #warupdate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:11:23+00:00

Russia Entru in Iran Israel War Live: जंग में कूदा रूस | Breaking News | Trump | Putin | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:11:50+00:00

Amit Shah in Lok Sabha :अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष को गृह मंत्री अमित शाह का करारा जवाब |Om Birla| #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:10:06+00:00

Iran-America War: जंग में बढ़ रहा प्रेशर, बैकफुट पर ट्रंप ! | Trump | Netanyahu | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T12:10:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers