Responsive Scrollable Menu

नेपाल चुनाव में आरएसपी की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, सहयोग बढ़ाने की कही बात

नई द‍िल्‍ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल के संसदीय चुनावों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी (आरएसपी) की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेतृत्व को बधाई दी। उन्होंने पार्टी सदस्‍यों से फोन पर बातचीत कर चुनावी सफलता की शुभकामनाएं दीं और भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर ल‍िखा, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के चेयरमैन रबी लामिछाने और आरएसपी के सीनियर लीडर बालेंद्र शाह से फोन पर अच्छी बातचीत हुई। दोनों नेताओं को उनकी चुनावी जीत और नेपाल चुनावों में आरएसपी की जबरदस्त सफलता के लिए बधाई दी। उनकी आने वाली नई सरकार के लिए शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों की आपसी खुशहाली, तरक्की और भलाई के लिए उनके साथ काम करने के भारत के वादे के बारे में बताया। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी मिली-जुली कोशिशों से आने वाले सालों में भारत और नेपाल के रिश्ते नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे।

बता दें कि आम तौर पर राजनीतिक दलों पर यह आरोप लगाया जाता रहा है कि वे महिलाओं को उन सीटों से चुनाव लड़ाते हैं, जहां जीत की संभावना बहुत कम होती है, लेकिन नेपाल के संसदीय चुनावों में आरएसपी के नतीजों ने इस धारणा को चुनौती दी है।

पार्टी की 16 महिला उम्मीदवारों में से 13 ने जीत हासिल की, जो नेपाल की चुनावी राजनीति में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

द काठमांडू पोस्ट के अनुसार, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स चुनाव में पार्टी की महिला उम्मीदवारों को भारी जनसमर्थन मिला और अधिकतर विजेताओं ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराया।

नेपाल चुनाव के पर‍िणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि नेपाल की नई राजनीति में महिलाओं की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। आरएसपी की महिला उम्मीदवारों की सफलता न केवल पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को दर्शाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि नेपाली मतदाता अब नए चेहरों और महिला नेतृत्व को स्वीकार करने के लिए पहले से अधिक तैयार हैं।

हालांक‍ि, बालेंद्र शाह की इस जीत के बाद उनकी नागरिकता और कलाकार, रैपर से लेकर राजनीतिक छवि को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बालेन शाह के उपनाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। दरअसल, बालेन शाह की नागरिकता को लेकर पहले भी मामला गरमाया है। 2006 तक उनके मूल नागरिकता प्रमाण पत्र (2006) में सरनेम साह दर्ज था, जिसे बाद में बदलकर शाह कर दिया गया।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Share Market Crash: सेंसेक्स 2500 अंक टूटा, चंद घंटों में डूबे Investors के अरबों रुपये

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव सामान्य बात मानी जाती है, लेकिन सोमवार को कारोबार की शुरुआत में ही भारतीय बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिसका असर बाजार की चाल पर साफ नजर आया।

मौजूद जानकारी के अनुसार सुबह के कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब ढाई हजार अंकों तक गिर गया और लगभग 76 हजार के आसपास कारोबार करता दिखाई दिया है। वहीं निफ्टी भी सात सौ अंकों से ज्यादा टूटकर करीब 23 हजार सात सौ के स्तर के आसपास पहुंच गया।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार ब्रेंट तेल की कीमत एक सौ पंद्रह डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई, जिससे तेल आयात करने वाले देशों के लिए नई चुनौती खड़ी हो सकती है।

गौरतलब है कि भारत दुनिया के बड़े तेल आयातक देशों में शामिल है। ऐसे में अगर मध्य पूर्व में संघर्ष लंबे समय तक जारी रहता है और तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं तो इसका असर अर्थव्यवस्था और बाजार दोनों पर पड़ सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ने की आशंका भी रहती है। चाहे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाए या नहीं, इसका दबाव अर्थव्यवस्था पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है।

कारोबार की शुरुआत में लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों के शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है। हालांकि कुछ कंपनियों के शेयरों में गिरावट सीमित रही है, जबकि कई कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

मौजूद आंकड़ों के अनुसार बैंकिंग और धातु क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव देखने को मिला है। इसके अलावा वाहन, निजी बैंक, सार्वजनिक बैंक और रियल एस्टेट से जुड़े शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।

इस दौरान बाजार में अस्थिरता भी तेजी से बढ़ी है। निवेशकों की चिंता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाजार में जोखिम को मापने वाला अस्थिरता सूचकांक भी काफी तेजी से ऊपर गया।

छोटे और मध्यम आकार की कंपनियों के शेयरों पर भी दबाव देखा गया है। इन श्रेणियों के कई सूचकांकों में तीन प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि इतिहास बताता है कि भू-राजनीतिक घटनाओं का असर बाजार पर लंबे समय तक नहीं रहता। ऐसे हालात में निवेशकों को घबराने के बजाय धैर्य के साथ बाजार की दिशा पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विश्लेषकों के अनुसार घरेलू खपत से जुड़े कुछ क्षेत्रों पर इस संकट का असर सीमित रह सकता है। बैंकिंग, वाहन, दूरसंचार और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में दीर्घकालिक निवेश के अवसर बने रह सकते हैं। इसके अलावा रक्षा और दवा क्षेत्र को अपेक्षाकृत मजबूत माना जा रहा है।

फिलहाल बाजार की दिशा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि मध्य पूर्व में चल रहा संघर्ष कितने समय तक जारी रहता है और वैश्विक तेल बाजार में कीमतों की चाल कैसी रहती है।

Continue reading on the app

  Sports

इन लड़कों ने कितना कुछ झेला ...ईशान किशन के बाद गौतम गंभीर ने कीर्ति आजाद को दिया जवाब, ट्रॉफी मंदिर ले जाने पर उठाए थे सवाल

रविवार (8 मार्च) को न्यूजीलैंड को 96 रन से हराने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और मुख्य कोच गौतम गंभीर ट्रॉफी के साथ आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ अहमदाबाद के एक हनुमान मंदिर पहुंचे थे. इसे लेकर पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने सवाल उठाए थे. Wed, 11 Mar 2026 13:58:47 +0530

  Videos
See all

ईरान की इस्लामिक फौज ने हिंदुओं को मार डाला | Iran Attack | Khameini | IranVsIsrael |Hindu Community #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T09:04:29+00:00

Lok Sabha में बोल रहे थे Lalan Singh, विपक्ष ने मचाया शोर तो कहा- 'हाई एंटीबायोटिक' दवा दी जाएगी' #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T09:05:51+00:00

Iran US-Israel War Update: ब्रिटिश युद्धपोत भूमध्य सागर के लिए रवाना | Breaking News | Netenyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T09:04:03+00:00

Mojtaba Khamenei Security: Mojtaba Khamenei की सुरक्षा पर बड़ा कदम| #shortvideo #mojtabakhamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T09:05:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers