Responsive Scrollable Menu

Rajasthan Panchayat Chunav: तीसरे चरण में 68.39 फीसदी वोटिंग, Naharpura में सबसे ज्यादा मतदान

जयपुर, तीन नवंबर राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे चरण के चुनाव के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। इसमें शाम छह बजे तक 68.39 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। हालांकि एक दो जगह दो पक्षों में तनानती और मतदान के बहिष्कार की घटनाएं भी सामने आईं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

पूर्वाह्न 10 बजे तक 14.89 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि अपराह्न एक बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 36.76 प्रतिशत हो गया। इसके बाद अपराह्न तीन बजे तक 52.46 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे। शाम छह बजे तक 68.39 प्रतिशत वोट पड़े।

इस दौरान बांसवाड़ा की नाहरपुरा पंचायत समिति में सबसे अधिक 82.71 प्रतिशत और दौसा पंचायत समिति में सबसे कम 49.90 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान कई जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी के मामले भी सामने आए। हालांकि, निर्वाचन अधिकारियों ने त्वरित कदम उठाते हुए मतदान बहाल करा दिया।

कुछ जगह लोगों ने स्थानीय मुद्दों को लेकर मतदान का बहिष्कार भी किया। डीडवाना कुचामन जिले में एक जगह दो पक्षों के आमने सामने आने से एकबारगी तनाव हो गया। अधिकारियों ने बताया कि इस चरण में जिला परिषदों के 377 वार्डों में 1305 और पंचायत समितियों के 2119 वार्डों में 7789 प्रत्याशी मैदान में थे।

इसके लिए 116 पंचायत समितियों में 11,869 मतदान केंद्र बनाए गए। राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव चार चरणों में कराए जा रहे हैं। पहले चरण में 22 अक्टूबर को 104 पंचायत समितियों में जिला परिषद के 293 और पंचायत समिति के 1,788 वार्ड के लिए मतदान हुआ था।

दूसरे चरण में 28 अक्टूबर को 124 पंचायत समितियों में जिला परिषद के 352 और पंचायत समिति के 2,197 वार्ड के लिए मतदान कराया गया था। तीसरे चरण के तहत आने वाले क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मंगलवार को मतदान के बाद पंच और सरपंच पदों के लिए पांच नवंबर को मतदान होगा, जबकि उपसरपंचों का चुनाव छह नवंबर को कराया जाएगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान 14 नवंबर को होगा।

वहीं, पंच और सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 20 नवंबर को होगी। जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख के चुनाव क्रमशः 25 और 26 नवंबर को कराए जाएंगे।

वहीं, पंचायत समिति प्रधान और उप प्रधान के चुनाव 27 और 28 नवंबर को होंगे।

Continue reading on the app

32GB तक रैम के साथ HP ने लॉन्च किए दो धांसू AI लैपटॉप; 42 घंटे तक चलेगी बैटरी, 180 डिग्री तक घूमेगी स्क्रीन, वजन भी कम

HP ने भारत में OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लैपटॉप लॉन्च किए हैं। इनमें OLED डिस्प्ले, Intel Core 7 प्रोसेसर, AI फीचर्स और 42 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है। 

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी बने कप्‍तान... सीन‍ियर टीम की पहली बार म‍िली कमान, सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में उड़ाएंगे चौके-छक्‍के

Vaibhav Sooryavanshi captain Syed Mushtaq ali trophy: वैभव सूर्यवंशी पहली बार ब‍िहार की सीन‍ियर टीम की कप्‍तानी करने जा रहे हैं. सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के ल‍िए ब‍िहार ने अपनी 17 सदस्‍यीय टीम का ऐलान कर द‍िया है ज‍िसकी कप्‍तानी वैभव सूर्यवंशी करेंगे. इंदौर में खेले जाने वाले इन मुकाबलों में टीम 14 नवंबर को सौराष्ट्र से भिड़ेगी. Fri, 6 Nov 2026 20:06:14 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Vaibhav Sooryavanshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, Bihar सीनियर टीम के बने कप्तान #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T14:45:45+00:00

AAJTAK 2 | DHANTERAS पर DELHI NCR में भयानक जाम, कई KM जाम में फंसे लोग! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T14:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers