IND vs NZ 1st ODI Live: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा आज, सुबह 7 बजे हो जाएगा टॉस
IND vs NZ 1st ODI Live Score Updates In Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज 4 नवंबर से हो रही है. सीरीज का पहला मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. मुकाबला सुबह 7.30 बजे से शुरू हो जाएगा और टॉस के लिए दोनों कप्तान 7 बजे ही मैदान पर आ जाएंगे. जबकि लोकल टाइमजोन के हिसाब से मुकाबला दोपहर 3 बजे शुरू होने वाला है. अब अगर आप इस मैच की पल-पल की अपडेट्स चाहते हैं, तो हमारे इस लाइव पेज को रीफ्रेश करके मैच की अपडेट्स हासिल कर सकते हैं.
घर बैठे आराम से मोबाइल और टीवी पर देख सकते हैं LIVE एक्शन
Set your alarms ⏰
— BCCI (@BCCI) November 3, 2026
The blockbuster #NZvIND ODI series opener starts tomorrow in Auckland ????
????️ Eden Park
⏰ 7:30 AM IST
???? https://t.co/DTi7UzOEfj
???? Official BCCI App#TeamIndia pic.twitter.com/nI5eTLrcfV
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच का प्रसारण आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले वनडे मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्टस 3 पर हिंदी में देखने के लिए मिलेगा.
आपको बता दें, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल अलग-अलग भाषाओं में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के सभी मैचों का प्रसारण होगा. इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और सोनी लिव ऐप की बेवसाइड पर होगी.
Aaj Ka Rashifal 04 November 2026: बुधवार को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एन्द्र योग का संयोग, मिथुन राशि को मिलेगी विदेश जाने का मौका, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 04 November 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 4 नवंबर 2026 को बुधवार के दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और एकादशी तिथि का संयोग बन रहा है. पंचांग के अनुसार, आज दशमी तिथि 11:05 मिनट तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि का प्रांरभ होगा. इस बार रमा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. नक्षत्रों की बात करें तो आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा. बुधवार को ब्रह्म योग सुबह 08 बजे तक है और फिर एन्द्र योग लगेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 04 नवंबर 2026 (Today's Horoscope 04 November)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सर्वोत्तम समय चल रहा है. इस दिन पारिवारिक स्थिति अच्छी होगी और माता पिता का सुख मिलेगा. रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से धन लाभ होगा और दूर देश की यात्रा होगी. इन्हें नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
- सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
- उपाय- लाल चंदन का तिलक करें, लाल वस्तु का दान करें
- शुभ अंक- 9
- लक रंग- केसरिया
- लक मीटर- 9
2.वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के लोगों को प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. इन्हें लेखन कार्यों से धन लाभ होगा. परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा और आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
- उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 9
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के साथ आज शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग बन रहा है. आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और नए व्यापार से लाभ मिलेगा.
- सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
- उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- ग्रीन
- लक मीटर- 7
ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: 6 नवंबर को मनाया जाएगा धनतेरस, जानें इस दिन सुबह से लेकर रात तक खरीदारी के शुभ मुहूर्त
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगानी चाहिए. आज के दिन बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज के दिन छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आपके षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन खरीदने का योग बन रहा है.
- सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
- उपाय- पांच अन्न दान करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- सफेद
- लक मीटर- 9
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन विदेश में नया व्यवसाय कर सकते हैं और साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी और परिजनों का साथ मिलेगा.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
- उपाय- लाल वस्त्र मन्दिर में दान करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- गोल्डन
- लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आय के साधन में वृद्धि का होगा. आज इन्हें विद्या से धन लाभ होगा और आपको मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होंगे और जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. संतान सुख मिल सकता है और छात्रों के लिए अच्छा समय है.
- सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
- उपाय- हरे वस्त्र, दाल का दान करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- बैंगनी
- लक मीटर- 9
7.तुला राशि
आज तुला राशि के सभी जातकों को लाभ के कई अवसर मिलेंगे और इनके सुख में वृद्धि होगी. गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज के दिन माली हालत में सुधार होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन आयात निर्यात का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है.
- सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
- उपाय- चींटियों को आटा खिलाएं
- शुभ अंक- 7
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर- 9
8.वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के लोगों को चारों तरफ से धन लाभ होगा और परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा. भाई बहन का सुख प्राप्त होगा और आय से अधिक व्यय का योग बन रहा है. दूर देश की यात्रा होगी और गृह निर्माण का योग बन रहा है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा और संतान से मन प्रसन्न रहेगा.
- सावधानी- भावनाओं पर नियंत्रण रखें
- उपाय- असहाय को भोजन और वस्त्र दें
- शुभ अंक- 1
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 7
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज कई साधन से धन लाभ होगा. आज के दिन चोट चपेट से बचे रहने की जरूरत है. आज के दिन विवाद नहीं मध्यम मार्ग अपनाएं. रुका हुआ धन मिलेगा और इन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है. आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं.
- सावधानी- स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें
- उपाय- पौधारोपण करना अच्छा होगा
- शुभ अंक- 5
- शुभ रंग- नारंगी
- लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन आलस्य का परित्याग करें और अपने विवादों से बचें और मध्यम मार्ग को अपनाएं. भूमि भवन खरीद सकते हैं और संतान लाभ हो सकता है. यात्रा और तीर्थाटन से लाभ होगा और रुका हुआ धन मिलेगा. आज के दिन महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
- सावधानी- अधिक खर्च से बचें
- उपाय-अनाज दान करें
- शुभ अंक -4
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर-9
11.कुंभ राशि
आज कुंभ राशि के लोगों के परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज के दिन नए व्यापार के अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज के दिन इन्हें जमीन, मकान का सुख मिलेगा.
- सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय न लें, हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
- उपाय- असहाय की मदद करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- ब्राउन
- लक मीटर- 8
12.मीन राशि
आज मीन राशि के लोगों को यात्रा से धन लाभ होगा. भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है और संतान सुख का योग बन रहा है. आज के दिन नौकरी में प्रमोशन होगा और भाग्य का साथ मिलेगा. विद्या, वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है.
- सावधानी- आलस्य में समय नष्ट न करें
- उपाय- मंदिर में फल दान करें
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- पीला
- लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: क्या हमें धनतेरस पर खाली बर्तन घर लाना चाहिए? जानें लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने का तरीका
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









