Aaj Ka Rashifal 04 November 2026: बुधवार को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एन्द्र योग का संयोग, मिथुन राशि को मिलेगी विदेश जाने का मौका, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 04 November 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 4 नवंबर 2026 को बुधवार के दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और एकादशी तिथि का संयोग बन रहा है. पंचांग के अनुसार, आज दशमी तिथि 11:05 मिनट तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि का प्रांरभ होगा. इस बार रमा एकादशी का व्रत रखा जाएगा. नक्षत्रों की बात करें तो आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा. बुधवार को ब्रह्म योग सुबह 08 बजे तक है और फिर एन्द्र योग लगेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.
पढ़ें आज का राशिफल 04 नवंबर 2026 (Today's Horoscope 04 November)
1.मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन सर्वोत्तम समय चल रहा है. इस दिन पारिवारिक स्थिति अच्छी होगी और माता पिता का सुख मिलेगा. रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी से धन लाभ होगा और दूर देश की यात्रा होगी. इन्हें नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
- सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
- उपाय- लाल चंदन का तिलक करें, लाल वस्तु का दान करें
- शुभ अंक- 9
- लक रंग- केसरिया
- लक मीटर- 9
2.वृषभ राशि
आज वृषभ राशि के लोगों को प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. इन्हें लेखन कार्यों से धन लाभ होगा. परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा और आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. आज यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
- उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- हरा
- लक मीटर- 9
3.मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के साथ आज शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग बन रहा है. आज के दिन प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और नए व्यापार से लाभ मिलेगा.
- सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
- उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं
- शुभ अंक- 2
- शुभ रंग- ग्रीन
- लक मीटर- 7
ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: 6 नवंबर को मनाया जाएगा धनतेरस, जानें इस दिन सुबह से लेकर रात तक खरीदारी के शुभ मुहूर्त
4.कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगानी चाहिए. आज के दिन बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज के दिन छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आपके षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन खरीदने का योग बन रहा है.
- सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
- उपाय- पांच अन्न दान करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- सफेद
- लक मीटर- 9
5.सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को आज के दिन नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन विदेश में नया व्यवसाय कर सकते हैं और साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी और परिजनों का साथ मिलेगा.
- सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
- उपाय- लाल वस्त्र मन्दिर में दान करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- गोल्डन
- लक मीटर- 8
6.कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आय के साधन में वृद्धि का होगा. आज इन्हें विद्या से धन लाभ होगा और आपको मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में शुभ कार्य होंगे और जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. संतान सुख मिल सकता है और छात्रों के लिए अच्छा समय है.
- सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
- उपाय- हरे वस्त्र, दाल का दान करें
- शुभ अंक- 6
- शुभ रंग- बैंगनी
- लक मीटर- 9
7.तुला राशि
आज तुला राशि के सभी जातकों को लाभ के कई अवसर मिलेंगे और इनके सुख में वृद्धि होगी. गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज के दिन माली हालत में सुधार होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी. रोजगार से लाभ का योग बन रहा है. आज के दिन आयात निर्यात का योग बन रहा है. परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है.
- सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
- उपाय- चींटियों को आटा खिलाएं
- शुभ अंक- 7
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर- 9
8.वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के लोगों को चारों तरफ से धन लाभ होगा और परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा. भाई बहन का सुख प्राप्त होगा और आय से अधिक व्यय का योग बन रहा है. दूर देश की यात्रा होगी और गृह निर्माण का योग बन रहा है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा और संतान से मन प्रसन्न रहेगा.
- सावधानी- भावनाओं पर नियंत्रण रखें
- उपाय- असहाय को भोजन और वस्त्र दें
- शुभ अंक- 1
- शुभ रंग- केसरिया
- लक मीटर- 7
9.धनु राशि
धनु राशि के लोगों को आज कई साधन से धन लाभ होगा. आज के दिन चोट चपेट से बचे रहने की जरूरत है. आज के दिन विवाद नहीं मध्यम मार्ग अपनाएं. रुका हुआ धन मिलेगा और इन्हें अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है. आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं.
- सावधानी- स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें
- उपाय- पौधारोपण करना अच्छा होगा
- शुभ अंक- 5
- शुभ रंग- नारंगी
- लक मीटर- 9
10.मकर राशि
मकर राशि के लोगों को आज के दिन आलस्य का परित्याग करें और अपने विवादों से बचें और मध्यम मार्ग को अपनाएं. भूमि भवन खरीद सकते हैं और संतान लाभ हो सकता है. यात्रा और तीर्थाटन से लाभ होगा और रुका हुआ धन मिलेगा. आज के दिन महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.
- सावधानी- अधिक खर्च से बचें
- उपाय-अनाज दान करें
- शुभ अंक -4
- शुभ रंग- नीला
- लक मीटर-9
11.कुंभ राशि
आज कुंभ राशि के लोगों के परिवार में शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज के दिन नए व्यापार के अवसर मिलेंगे और विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज के दिन इन्हें जमीन, मकान का सुख मिलेगा.
- सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय न लें, हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें
- उपाय- असहाय की मदद करें
- शुभ अंक- 8
- शुभ रंग- ब्राउन
- लक मीटर- 8
12.मीन राशि
आज मीन राशि के लोगों को यात्रा से धन लाभ होगा. भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है और संतान सुख का योग बन रहा है. आज के दिन नौकरी में प्रमोशन होगा और भाग्य का साथ मिलेगा. विद्या, वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है.
- सावधानी- आलस्य में समय नष्ट न करें
- उपाय- मंदिर में फल दान करें
- शुभ अंक- 9
- शुभ रंग- पीला
- लक मीटर- 8
ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: क्या हमें धनतेरस पर खाली बर्तन घर लाना चाहिए? जानें लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने का तरीका
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Aaj Ka Panchang 04 November 2026: आज ब्रह्म योग और इंद्र योग बन रहा है, पढ़ें बुधवार का पंचांग
Aaj Ka Panchang 04 November 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 4 नवंबर 2026 को बुधवार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. आज दोपहर 11:04 मिनट तक एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी. बुधवार के दिन ब्रह्म योग और इंद्र योग का दिव्य संयोग बन रहा है. आज नक्षत्रों की बात करें तो देर रात 3 बजकर 30 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव रहने वाला है. हालांकि, आज उदया तिथि एकादशी में नहीं थी इसलिए एकादशी व्रत कल रखा जाएगा. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.
पढ़ें आज का पंचांग 4 नवंबर 2026 (Today's Panchang 04 November 2026)
आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग
- तारीख- 04 नवंबर 2026
- वार- बुधवार
- तिथि- कार्तिक कृष्ण दशमी तिथि सुबह 11 बजकर 03 मिनट तक उसके बाद एकादशी तिथि होगी.
- नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सुबह 03 बजकर 30 मिनट तक उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होगा.
- योग- ब्रह्म योग, इन्द्र योग और वैधृति योग
- करण- विष्टि, बव और बालव करण
- दिशा शूल- उत्तर दिशा
- दिशा शूल उपाय- तिल या धनिया खाकर घर से निकलें.
ये भी पढ़ें- Diwali 2026: दिवाली से पहले चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, लक्ष्मी योग से मिलेगी खुशखबरी
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा.
आज का महामंत्र
ऊं गं गणपतये नमः
संवत
विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 06:34 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 05 बजकर 34 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 04 नवंबर सुबह 01:53 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 04 नवंबर को दोपहर 02:38 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:02 मिनट से सुबह 05:50 मिनट तक
अमृत काल- रात 09:24 बजे से रात 11:00 बजे तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- दोपहर 12 बजे से दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक
यम गण्डक- सुबह 08:00 बजे से सुबह 09:24 मिनट तक
गुलिक काल- सुबह 10:47 मिनट से दोपहर 12:01 मिनट तक
आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 11:48 मिनट से दोपहर 12:32 मिनट तक
बुधवार के नुस्खे
ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के दिन किए जाने वाले विशेष उपाय भी बताए गए हैं. इन उपायों को करने से व्यक्ति किस्मत भी चमक सकती है. साथ ही, पैसों की तंगी भी दूर होती है. अगर आप करियर और कारोबार में भी तरक्की पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन ये उपाय जरुर करें
अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं और इससे हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश पूजा करें और पूजा के समय गन्ने के रस से भगवान गणेश का अभिषेक करें. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान गणेश शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं.
अगर आप अपने कारोबार में तरक्की और मुनाफा चाहते हैं, तो बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा में उन्हें 11 या 21 दूर्वा अर्पित करें. दूर्वा अर्पित करते समय भगवान गणेश की स्तुति करें. इस उपाय को करने व्यापार में सफलता मिलती है.
भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन पूजा के बाद आपको मकई, गेहूं, बाजरा, चावल, हरी सब्जी, हरे रंग के फल आदि चीजों का दान करना चाहिए. ऐसा करने से बुध देव की कृपा के साथ श्रीगणेश की कृपा भी मिलेगी.
अगर आप बुध देव की कृपा प्राप्ति चाहते हैं, तो पूजा के दौरान गाय के कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान गणेश का अभिषेक करे. ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है.
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें-Dhanteras 2026: धनतेरस पर तिजोरी से जुड़े ये उपाय करें, पैसों की तंगी से मिलेगी आजादी
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










