Responsive Scrollable Menu

घर पर तैयार करें ये टेस्टी गाजर-मूली का अचार, लंबे समय तक नहीं होगा खराब, सेहत के लिए भी फायदेमंद

Gajar-Mooli Achar Recipe: जाती सर्दी और आती गर्मी के मौसम में गाजर, मूली का अचार लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है. खासकर गाजर-मूली का ये अचार झटपट तैयार हो जाता है. इसमें लंबे समय तक देखभाल की आवश्यकता नहीं होती. यह पराठे, दाल-चावल या यहां तक ​​कि सादी रोटी के साथ भी बहुत अच्छा लगता है. सबसे अच्छी बात ये कि इसे तैयार होने के तुरंत बाद ही खाया जा सकता है. अमूमन अचार बिना तेल के नहीं बन पाता. तेल की वजह से उसका चटपटा टेस्ट बरकरार रहता है. लेकिन, कई बार तेल सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में अब आप पानी में मूली और गाजर से बने इस अचार को बना सकते हैं. ये इस रेसिपी की सबसे खास बात है. साथ ही सालभर के लिए स्टोर भी कर सकते हैं.

Continue reading on the app

जहां ईरान ने मारी मिसाइल, वहीं 80 टन माल लेकर उतरा भारत, अब होगा असली खेल!

अमेरिका और इजराइल के ईरान के साथ चल रहे इस भयंकर युद्ध ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है। लेकिन ऐसे समय में जब मिडिल ईस्ट के देशों में जहाज नहीं पहुंच पा रहे हैं। उड़ाने रद्द हो रही है और फ़ूड सिक्योरिटी का एक बड़ा संकट सामने खड़ा हो चुका है। उस वक्त भारत ने एक बार फिर अपनी दोस्ती का हाथ बढ़ाया। मदद मांगते ही भारत ने जहाज भेजा। सैकड़ों टन मदद पहुंचाई और इस कदम से ईरान भी हैरान हो गया। मार्च 2026 में यह युद्ध 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था। जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हमले किए। इसे अमेरिका ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी नाम दिया। यह कोई साधारण संघर्ष नहीं है। यह एक ऐसा युद्ध है जो मिडिल ईस्ट को बदल सकता है। उसके नक्शे को बदल सकता है। 

इसे भी पढ़ें: ईरान का US ठिकानों पर बड़ा हमला, UAE ने हवा में ही नष्ट किए 119 Drone और 15 Ballistic Missile

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ईरान की न्यूक्लियर महत्वाकांक्षाओं को रोकने का तरीका बताया है। शुरुआत में ही इजराइल और अमेरिका ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को मार गिराया जो ईरान की राजनीति का सबसे बड़ा झटका था। खामेनेई के जाने के बाद ईरान ने जवाबी हमले शुरू कर दिए जिसमें इजराइल और अमेरिकी ठिकानों और यहां तक कि खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले शामिल हैं। 9 मार्च 2026 तक यह युद्ध अपने 10वें दिन में पहुंच चुका है और अमेरिका और इजराइल ने ईरान के तेल डिपो मिसाइल साइट्स आईआरजीसी यानी कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड स्कोप्स के हेड क्वार्टर्स और न्यूक्लियर साइट्स पर दनादन हमले किए हैं। ईरान ने बदले में इजराइल पर मिसाइल बरसाए जिनमें क्लस्टर म्यूनिशियंस भी शामिल हैं और इस बीच अमेरिकी सैनिकों की मौत भी हो चुकी है। कम से कम सात अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। इस युद्ध की वजह से पूरी दुनिया में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ब्रैंड क्रूड $ प्रति बैरल से ऊपर पहुंच चुका है।
इतना ही नहीं कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 20% की बढ़ोतरी भी हुई है। स्टेट ऑफ ऑर्बुज जो दुनिया के 20% तेल का रास्ता है लगभग पूरी तरह से बंद हो चुका है। जहाजों की आवाजाही 30% से ज्यादा कम हो चुकी है। ईरान ने एनर्जी वॉर की धमकी दे दी है और अमेरिका ने बिना शर्त सरेंडर की मांग की है ईरान से। इतना ही नहीं इजराइल ने ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामनेई यानी जो अली खामनेई के बेटे हैं उनको भी निशाना बनाने की धमकी दे दी है और यह युद्ध अब लेबनान इराक सीरिया तक फैल चुका है जहां हिजबुल्लाह और अन्य ग्रुप्स शामिल हो सकते हैं। अब इसका वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है। स्टॉक मार्केट्स गिर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: खाड़ी देशों में फंसे 12 हजार भारतीयों ने मोदी सरकार से लगाई मदद की गुहार, विदेश मंत्रालय आया एक्शन में

भारत के लिए तो भारत के लिए भी चिंता का विषय है। बहुत बड़ा चिंता का विषय है क्योंकि भारत का 55 से 60% तेल इंपोर्ट गल्फ से ही आता है। इराक, सऊदी अरब, यूएई, कुवैत से आता है। लेकिन इस युद्ध में भारत की भूमिका एक एक दोस्त की तरह है जो संकट में मदद करता है और मदद कर भी रहा है। एक तरफ ईरान की मदद, दूसरी ओर मिडिल ईस्ट के देशों की मदद। अब आते हैं मुख्य मुद्दे पर। मिडिल ईस्ट में फूड सिक्योरिटी का संकट है। जहां पूरी दुनिया को तेल की समस्या दिख रही है, वहीं मिडिल ईस्ट के देशों पर फूड सिक्योरिटी का बादल मंडरा रहा है। यूएई हो या सऊदी अरब इन सभी देशों में 90% से ज्यादा खाने-पीने का सामान बाहर से इंपोर्ट होता है। यानी बाहर से उनके यहां सामान जाता है।

इसे भी पढ़ें: खामेनेई के बेटे को गुप्त रोग? US के रिपोर्ट ने दुनिया हिला दी

वह कुछ उगाते नहीं है। रेगिस्तान होने की वजह से पानी की कमी है और कृषि सीमित है। सामान्य समय में यह देश यूरोप, एशिया और अमेरिका से फल, सब्जियां, अनाज इंपोर्ट करते हैं। लेकिन इस युद्ध ने सब कुछ बदल दिया। स्टेट ऑफ हॉर्मोज बंद होने से जहाज नहीं जा पा रहे। ऐसा कहा जा रहा है। उड़ाने प्रभावित हैं। कई पैसेंजर फ्लाइट रद्द हो चुकी है और कारगो भी अब बहुत कम लोग जानते हैं कि अंतरराष्ट्रीय पैसेंजर विमानों के कारगो होल्ड की बड़ी मात्रा में ताजा फल जाता है।  

Continue reading on the app

  Sports

Gautam Gambhir का बयान, IPL 2026 के बाद शुरू होगी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा कि आईपीएल 2026 सीजन के आखिर तक भारत के पास वनडे वर्ल्ड कप 2027 की योजना तैयार हो जाएगी। गंभीर का ये बयान उस दिन के बाद आया जब टीम इंडिया ने रविवार को न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया।

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने एक बेहतरीन अभियान की शुरुआत की, जिसने टूर्नामेंट में महज एक हार के साथ टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। गंभीर ने बताया कि कोचिंग स्टाफ टूर्नामेंट के बाद आराम करेगा और फिर वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करेगा। 

वहीं गंभीर ने बताया कि साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप में कई उछाल भरी पिचें देखने को मिल सकती हैं। इसलिए टीम मैनजमेंट इन परिस्थितियों में अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले खिलाड़ियों की पहचान करने और आईपीएल 2026 सीजन के अंत तक अपनी योजना और रणनीति को अंतिम रूप देने का काम करेगा। 

गौतम गंभीर ने बताया कि, आईपीएल खत्म होने के बाद 2027 वर्ल्ड कप की योजना शुरू होगी। 2026 आईपीएल और विश्व कप के बीच 25 से 30 वनडे मैच हैं। आजकल इस फॉर्मेट के मैच ज्यादा नहीं खेले जाते। जितनी जल्दी हम योजना बनाना शुरू करेंगे, उतना ही हमारे लिए बेहतर होगा। 

गंभीर ने आगे कहा कि, साउथ अफ्रीका क्रिकेट खेलने के लिए आसान जगह नहीं है। हमें टीम कॉम्बिनेशन पर काम करना होगा। उन खिलाड़ियों को चुनना होगा जो वहां की परिस्थितियों से परिचित हों। चयनकर्ता और कोच ये काम करेंगे। 2026 आईपीएल खत्म होने के बाद भारत के पास 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए एक ब्लूप्रिंट तैयार होगा।
Tue, 10 Mar 2026 12:44:41 +0530

  Videos
See all

क्या है तेल-गैस संकट की मुख्य वजह ? #aajtak #shorts #viral #iranamericawar #iranwar #crudeoil #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:39:52+00:00

Arunachal Pradesh Forest Fire | अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में भीषण आग #tawang #iaf #northeastindia #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:39:16+00:00

Parliament Budget Session 2026 LIVE: Lok Sabha में OM Birla के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:40:04+00:00

Lok Sabha LIVE: बजट सत्र का दूसरा चरण आज | Budget Session 2024 | Parliament Session | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T07:38:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers