चीन की कृषि क्षेत्र में बुद्धिमान और डिजिटल रूपांतरण की गति तेज हो रही है
बीजिंग, 9 मार्च (आईएएनएस)। 9 मार्च को, 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) के चौथे सत्र का दूसरा मंत्रिस्तरीय गलियारा राजधानी पेइचिंग स्थित जन बृहद भवन में आयोजित किया गया, जहां कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्री हान च्युन का पत्रकारों ने साक्षात्कार लिया।
इस मौके पर हान च्युन ने कहा कि 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि (2021-2025) के दौरान, चीन की कृषि प्रौद्योगिकी और उपकरण की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और कृषि आधुनिकीकरण एक नए स्तर पर पहुंच गया है। कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रगति की योगदान दर 64 फीसदी से अधिक हो गई है, उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता दर 96 प्रतिशत से अधिक हो गई है, जबकि फसल की खेती, बुआई और कटाई की व्यापक मशीनीकरण दर 76.7 प्रतिशत तक पहुंच गई है और प्रमुख फसलों का पूर्ण मशीनीकरण हो चुका है।
हान च्युन के अनुसार, वर्तमान में चीन में कृषि का बुद्धिमान और डिजिटल रूपांतरण भी तेजी से हो रहा है, जिसमें विभिन्न बुद्धिमान उपकरण कृषि उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। साल 2025 में, कृषि क्षेत्र में 300,000 से अधिक ड्रोनों का उपयोग किया गया था, जो विश्व में सबसे अधिक है। जिन्होंने लगभग 3.07 करोड़ हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि की सेवा की थी। वर्तमान में, कृषि में बुद्धिमान कटाई रोबोट, बुद्धिमान सिंचाई रोबोट और एआई लेजर खरपतवार नियंत्रण रोबोट का इस्तेमाल भी शुरू हो रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
बहुराष्ट्रीय कंपनियों का दृष्टिकोण: चीनी बाजार में मौजूद हैं व्यापक संभावनाएं
बीजिंग, 9 मार्च (आईएएनएस)। चीन की राजधानी पेइचिंग में जारी दो सत्रों (सीपीपीसीसी और एनपीसी) के दौरान, बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने चीन की सरकारी कार्य रिपोर्ट में उल्लिखित उन नए उपायों पर विशेष ध्यान दिया, जो उनके अपने व्यवसायों से संबंधित थे। उपभोग क्षमता को बढ़ाने के लिए मजबूत घरेलू बाजार निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने, विकास को गति देने के लिए नए विकास कारकों के संवर्धन और विस्तार में तेजी लाने, और सहयोग के अवसरों को व्यापक बनाने के लिए उच्च-स्तरीय खुलेपन को और आगे बढ़ाने जैसे मुद्दों पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों का दृष्टिकोण आम तौर पर सकारात्मक रहा है, उन्हें लगता है कि चीनी बाजार में काफी संभावनाएं मौजूद हैं।
यिहाई केरी अरावाना होल्डिंग्स कंपनी के वरिष्ठ निदेशक थू छांगमिंग ने कहा कि सरकारी कार्य रिपोर्ट में मजबूत घरेलू बाजार बनाने और घरेलू नागरिकों की आय को आर्थिक विकास के साथ तालमेल बिठाने के लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रस्ताव है। इसका अर्थ है कि अनाज, तेल और खाद्य पदार्थों की खपत का बाजार निरंतर बढ़ता रहेगा और उपभोक्ताओं की मांग सिर्फ पेट भरने से बढ़कर पौष्टिक और स्वस्थ भोजन की ओर बढ़ेगी। यह हमारे समूह की समग्र रणनीतिक रूपरेखा के साथ पूरी तरह से मेल खाता है।
सैनोफी ग्रेटर चाइना के अध्यक्ष शी वांग ने कहा कि नए साल के पहले कार्य दिवस पर शांगहाई के चिंगआन जिले ने हमारी कंपनी को जिले के सरकारी कार्यालय में 2026 के लिए हमारी कार्य प्राथमिकताओं पर चर्चा करने और हमारी संभावित परिचालन आवश्यकताओं और कठिनाइयों को समझने के लिए आमंत्रित किया। हमारे कई सवालों के तत्काल जवाब और समाधान भी मिले। यह अनुकूल व्यावसायिक वातावरण के महत्व को दर्शाता है, जो चीन में हमारे आगे विकास करने की इच्छा का एक प्रमुख कारण है।
एएक्सए थ्यानपिंग पीएंडसी इंश्योरेंस कंपनी के सीईओ ज़ुओ वेइहाओ ने कहा कि चीन की सबसे बड़ी पूर्णतः विदेशी स्वामित्व वाली संपत्ति बीमा कंपनियों में से एक के रूप में एएक्सए थ्यानपिंग ने संयुक्त उद्यम से पूर्णतः विदेशी स्वामित्व वाली कंपनी में परिवर्तन किया है। रिपोर्ट में विशेष रूप से संस्थागत खुलेपन के निरंतर विस्तार, विदेशी निवेशित उद्यमों के लिए समान अवसर और सहयोग का व्यापक मंच प्रदान करने और उद्योग के नवाचार में मजबूत गति प्रदान करने का उल्लेख किया गया है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
डीकेपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation




















