Responsive Scrollable Menu

BJP नेता Rajinder Rana का CM Sukhu से सीधा सवाल, बताएं Rajya Sabha सीट कितने में बेची?

हिमाचल की इकलौती राज्यसभा सीट पर कांग्रेस की तरफ से कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुराग शर्मा को उम्मीदवार घोषित किए जाने के कई दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता राजिंदर राणा ने राज्य में सत्तारूढ़ दल पर सीट ‘‘बेचने’’ का आरोप लगाया। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा समेत पार्टी के वरिष्ठ दिग्गजों को राज्यसभा के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाने वाले अनुराग शर्मा को चुना।

रविवार को जारी एक वीडियो में राणा ने इस फैसले पर मुख्यमंत्री सुक्खू से सवाल किया और कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि राज्यसभा सीट कितने में बेची गई और क्या यह सौदा दुबई में तय हुआ था?’’ राणा 2024 के राज्यसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने वाले पूर्व कांग्रेस नेता हैं और बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होने हैं। राणा के बयान से कुछ दिन पहले चार बार के राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा ने कहा था कि ‘‘आत्मसम्मान बहुत महंगा होता है’’ और आज के समय में सच बोलना राजनीतिक दृष्टि से जोखिम भरा हो गया है।

राज्यसभा चुनाव के लिए आनंद शर्मा प्रमुख दावेदारों में थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने सभी को चौंकाते हुए अनुराग शर्मा का नाम घोषित किया। आनंद शर्मा ने कहा कि इस फैसले की जानकारी उन्हें नहीं थी और इसे ‘‘आलाकमान ने अपने विवेक से लिया।’’ राणा ने आरोप लगाया कि राज्य में कांग्रेस के भीतर असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, “महिलाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विधायकों, मंत्रियों और ठेकेदारों समेत समाज के सभी वर्ग पहले से ही चिंतित थे, लेकिन अब अपना जीवन पार्टी को समर्पित करने वाले वरिष्ठ नेता भी अपमानित और असहज महसूस कर रहे हैं।” अनुराग शर्मा की जीत लगभग तय मानी जा रही है क्योंकि अन्य किसी भी दल ने इकलौती राज्यसभा सीट के लिए कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है।

Continue reading on the app

Mojtaba Khamenei के सुप्रीम लीडर बनने पर ट्रंप ने क्या कहा? इधर इजरायल बोला- मार देंगे

ईरान ने अपना नया सुप्रीम लीडर चुन लिया है। अली खामिनई की मौत के बाद उनके बेटे अयातुल्लाह सैयद मुस्तबा खामेनई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। आईआरजीसी यानी ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड स्कोप्स भी मुस्तफा खामिने को सर्वोच्च नेता बनाए जाने के पक्ष में थी। ईरान की सरकारी मीडिया प्रेस टीवी ने बताया कि 8 मार्च की रात को 88 धर्मुरुओं वाली एक्सपर्ट असेंबली ने मतदान के बाद मुस्तबा के नाम पर मोहर लगा दी। असेंबली ने एक आधिकारिक बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट्स असेंबली ने निर्णायक मतदान से अयातुल्लाह सैयद मुस्तबा हुसैनी खामिनेई को इस्लामिक रिपब्लिकन ऑफ ईरान की पवित्र व्यवस्था का तीसरा नेता नियुक्त किया है। 

इसे भी पढ़ें: Iran के मिसाइल और ड्रोन हमलों से खाड़ी देशों में हड़कंप, UAE और Saudi Arabia ने कई हमले नाकाम किए, तेल बाजार में भारी उछाल

इस घोषणा के साथ ही ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व की कमान एक बार फिर से खामेनेई परिवार के हाथों में आ गई। इससे पहले उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई देश के दूसरे सुप्रीम लीडर बने थे। पहले सुप्रीम लीडर अयातुल्ला रूहल्ला खुमैनी थे। जिन्होंने 1979 के इस्लामिक क्रांति के बाद इस पद की नींव रखी थी। खुमेनी के बाद अली खामनेई  ने लंबे समय तक ईरान का नेतृत्व किया और अब उनके बेटे मुस्तबा तीसरे सुप्रीम लीडर के रूप में सामने आए हैं। मोजतबा के सुप्रीम लीडर बनने की खबर सामने आते ही ईरान के कई शहरों में लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकल आए और नेतृत्व का स्वागत किया। अली खामेनेई के एक्स अकाउंट से एक रीपोस्ट किया गया जिसमें बताया गया कि ईरान के संविधान के आर्टिकल 108 के तहत मोजतबा को नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। 
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पिजिशकीय ने भी मुस्तफा खामेन को बधाई देते हुए कहा कि उनका नेतृत्व ईरान के सम्मान और ताकत के लिए एक नए युग की शुरुआत करता है। ईरानी सेना ने भी नए सुप्रीम लीडर के प्रति अपनी वफादारी जाहिर की है। ईरान आर्म्ड फोर्सेस के जनरल स्टाफ ने एक बयान जारी करके सुप्रीम लीडर और आर्म्ड फोर्सेस के कमांडर इन चीफ मुस्तफा खामिने के प्रति पूरी वफादारी की कसम खाई है। बयान में अली खामिने की मौत पर शोक भी जाहिर किया है। भारत में ईरान एंबेसी ने लिखा कि देश की मौजूदा गंभीर परिस्थितियों में यह विकल्प निसंदेह हमारे राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की गारंटी देगा। ईरानी लोगों के बीच एकता और सामंजस्य को मजबूत करेगा। प्रार्थना है कि ध्वज वाहकों के हाथों से ध्वज कभी ना गिरे। 
आपको बता दें कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त सैन्य हमले में अली खामिने की मौत हो गई थी। इसके बाद से सुप्रीम लीडर का पद खाली था। इस दौरान देश का शासन तीन सदस्य टेंपरेरी लीडरशिप काउंसिल के हाथों में था और अब मुस्तबा खामिने के चुनाव के साथ ईरान को नया स्वरच नेतृत्व मिल गया है। न्यूज़ एजेंसी रॉयर्स की रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम लीडर चुने जाने के बाद टाइम्स ऑफ इजराइल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से बात की। ट्रंप ने कहा कि देखते हैं क्या होता है। युद्ध की समाप्ति इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नितिन याू के साथ आपसी निर्णय से होगी। आपको याद दिला दें कि ट्रंप ने कहा था कि ईरान उनके बिना नया सुप्रीम लीडर नहीं चुने। दूसरी तरफ इजराइल ने धमकी दी थी कि वो खामेनेई के उत्तराधिकारी को मार देंगे। 

Continue reading on the app

  Sports

विराट-अभिषेक की टक्कर से शुरु होगा IPL 2026, बैंगलुरु में खेला जाएगा सीजन का पहला मैच, चुनौती के लिए तैयार चैंपियन

28 मार्च 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी.  पिछले साल (2025) अपना पहला खिताब जीतने के बाद, बेंगलुरु इस बार बतौर डिफेंडिंग चैंपियन मैदान पर उतरेगी.  Wed, 11 Mar 2026 19:43:33 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: 6 महीने की खपत के हिसाब से 80 प्रतिशत गैस दी जाएगी ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:30:25+00:00

Kumbh Viral Girl Monlisa Wedding Video | परिवार खिलाफ मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:45:34+00:00

AAP सरकार की नई Industrial Policy 2026 ने सबको चौंकाया, CM Bhagwant ने की उद्योगों की चांदी! Punjab #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:32:34+00:00

Shankhnaad: Iran War की वजह से India में भी LPG की किल्लत शुरु हो गई है | LPG Shortage | LPG Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-11T14:40:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers