Responsive Scrollable Menu

Rajasthan News: 'मा वाउचर योजना' गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट सेंटर पर मुफ्त सोनोग्राफी की सुविधा दे रही है राजस्थान सरकार

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाएं ला रही है. इस कड़ी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने 'मा वाउचर योजना' शुरू की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर और नि:शुल्क सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध करवाना है, जिससे मां और शिशु दोनों के सेहत की सही तरीके से निगरानी की जा सके.

क्या है मा वाउचर योजना?

मा वाउचर योजना के तहत राज्य की गर्भवती महिलाओं को पर्सनल सोनोग्राफी केंद्रों पर मुफ्त जांच कराने की सुविधा दी जा रही है. इसके लिए सरकार महिलाओं को विशेष वाउचर दे रही है. इस वाउचर की मदद से गर्भवती महिलाएं किसी भी अधिकृत निजी सोनोग्राफी सेंटर पर जाकर बिना किसी शुल्क के जांच करवा सकती हैं.

ये भी पढ़ें-Rajasthan News: राजस्थान के स्कूलों में समर वेकेशन को लेकर बड़ा अपडेट, नई तारीखें घोषित

ग्रामीण महिलाओं के लिए विशेष सुविधा

दरअसल, कई ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों में मौजूद सरकारी अस्पतालों में सोनोग्राफी की सुविधा सीमित होती है. ऐसे में महिलाओं को जांच कराने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है या फिर निजी केंद्रों पर ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं. मा वाउचर योजना इसी समस्या को दूर करने के लिए शुरू की गई है.

गर्भावस्था के दौरान जांच क्यों है जरूरी?

बता दें कि गर्भावस्था के दौरान सोनोग्राफी करवाना एक महत्वपूर्ण जांच होती है. इसके जरिए गर्भ में पल रहे शिशु की स्थिति, विकास और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलती है. साथ ही गर्भ में किसी भी तरह की जटिलता या जोखिम का समय से पता लगाया जा सकता है.

मा वाउचर योजना का उद्देश्य

मा वाउचर योजना के माध्यम से राजस्थान सरकार सुनिश्चित करना चाहती है कि आर्थिक कारणों से कोई भी गर्भवती महिला जरूरी जांच से वंचित न रह जाए. हर जाति और हर वर्ग को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सके.

कैसे मिलेगा योजना का फायदा?

इस योजना का लाभ पाने के लिए गर्भवती महिला को अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में पंजीकरण करवाना होता है. रजिस्ट्रेशन के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से पात्र महिलाओं को मा वाउचर प्रदान किए जाते हैं.

वाउचर मिलने के बाद महिला राज्य सरकार द्वारा सूचीबद्ध किसी भी निजी सोनोग्राफी सेंटर पर जाकर जांच करवा सकती है. जांच का पूरा खर्च सरकार उठाएगी, जिससे महिलाओं को आर्थिक राहत मिलती है.

ग्रामीण महिलाओं को मिल रही बड़ी राहत

मा वाउचर योजना से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को बड़ी राहत मिली है. पहले जहां कई महिलाएं पैसों की कमी या सुविधाओं की अनुपलब्धता के कारण सोनोग्राफी नहीं करवा पाती थीं. वहीं, अब इस योजना के जरिए उन्हें आसानी से जांच की सुविधा मिलेगी. इससे गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य निगरानी भी संभव हो रही है.

मातृ और शिशु मृत्यु दर कम करने का प्रयास

राज्य सरकार का उद्देश्य इस योजना से मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करना है. समय पर जांच और उचित चिकित्सा सुविधा मिलने से गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई गंभीर समस्याओं से बचाव किया जा सकता है.

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की पहल

मा वाउचर योजना से प्रदेश की हजारों गर्भवती महिलाओं को लाभ मिल रहा है. इससे न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ी है बल्कि महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच कराने के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है. CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है. मा वाउचर योजना भी उसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है.

ये भी पढ़ें- राजस्थान सरकार की बड़ी पहल! जयपुर में 175 करोड़ लागत से आधुनिक पेयजल टंकियों का हुआ लोकार्पण, जानें किसे होगा फायदा

 

Continue reading on the app

Bihar Crime: T20 फाइनल मैच देखने के विवाद में किशोर की हत्या, पीट-पीटकर मार डाला

Bihar Crime: T20 फाइनल मैच देखना किशोर को भारी पड़ गया फाइनल मैच देखने के दौरान ही किशोर की हत्या कर दी गई बताया गया घटना को अंजाम कोई और नहीं आस पड़ोस के लोगों ने ही दिया जिसे पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. घायल शख्स को इलाज के लिए PMCH भेजा गया. अस्पताल ले जाने के दौरान उस शख्स की मौत हो गई. युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. घटना के संबंध में बताया गया कि मोबाइल पर क्रिकेट मैच देखने को लेकर विवाद हुआ जिसके में एक 17 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.

सिर पर गंभीर प्रहार किया

मामला बिहार के वैशाली जिला के महनार थाना क्षेत्र के जक्कोपुर गांव का है. जहां कुछ युवक भारत-न्यूजीलैंड टी-20 फाइनल मैच देख रहे थे. मैच के दौरान भारत का एक विकेट गिरने पर एक किशोर ने जोर से हल्ला किया, जिससे दूसरे युवक को गुस्सा आ गया. दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो मारपीट में तब्दील हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक ने 17 वर्षीय कुदन कुमार को जमीन पर पटक दिया और उसके सिर पर गंभीर प्रहार किया. हमले में कुदन गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुदन को तुरंत महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. 

मृतक के परिजनों में आक्रोश

हाजीपुर में भी हालत नाजुक बनी रहने पर डॉक्टरों ने उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया लेकिन पटना ले जाते समय रास्ते में ही कुदन ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान जक्कोपुर, नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या 18 निवासी बृजकिशोर राय के 17 वर्षीय पुत्र कुदन कुमार के रूप में हुई है. आरोपी की पहचान 18 वर्षीय किसन कुमार, पिता विसुनकांत ठाकुर के रूप में हुई है, जिसका घर मृतक कुदन के घर के पास ही है.

आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. जक्कोपुर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. महनार के SDPO प्रवीण कुमार ने कहा क्रिकेट मैच देखने के दौरान घटना हुयी है.मृतक को एक लड़का ने धक्का-मुक्की किया जिससे मृतक कुंदन गिर गया सिर में गभीर चोट लगा इलाज के लिए PMCH भेजा गया था जहाँ उसकी मौत हो गयी.घटना में शामिल आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

(रिपोर्ट: चंद्रमणि कुमार)

Continue reading on the app

  Sports

'व्हाइट बॉल क्रिकेट की बेस्ट टीम,' चैंपियन भारत की तारीफ पर गंभीर को लेकर इरफान ने क्या कह दिया?

irfan pathan statement: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने की तारीफ करते हुए उसे सफेद गेंद की क्रिकेट में सबसे बेस्ट टीम बताया है. इरफान ने गौतम गंभीर की भी सराहना की और उन्हें साफ दिल का इंसान बताया. Tue, 10 Mar 2026 00:02:11 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: मासूम लोगों को मारकर दादागिरी करने वाले US की क्लास लगेगी | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T19:10:42+00:00

Bahrain Oil Refinery पर Iran का हमला | #iranisraelwar #warnews #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T19:00:57+00:00

US-Israel war with Iran enters its 10th day | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T19:15:02+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | ईरान युद्ध के जरिए अमेरिका का मकसद क्या ? | Israel Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T19:30:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers