Bihar Crime: T20 फाइनल मैच देखने के विवाद में किशोर की हत्या, पीट-पीटकर मार डाला
Bihar Crime: T20 फाइनल मैच देखना किशोर को भारी पड़ गया फाइनल मैच देखने के दौरान ही किशोर की हत्या कर दी गई बताया गया घटना को अंजाम कोई और नहीं आस पड़ोस के लोगों ने ही दिया जिसे पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था. घायल शख्स को इलाज के लिए PMCH भेजा गया. अस्पताल ले जाने के दौरान उस शख्स की मौत हो गई. युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया. घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. घटना के संबंध में बताया गया कि मोबाइल पर क्रिकेट मैच देखने को लेकर विवाद हुआ जिसके में एक 17 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई.
सिर पर गंभीर प्रहार किया
मामला बिहार के वैशाली जिला के महनार थाना क्षेत्र के जक्कोपुर गांव का है. जहां कुछ युवक भारत-न्यूजीलैंड टी-20 फाइनल मैच देख रहे थे. मैच के दौरान भारत का एक विकेट गिरने पर एक किशोर ने जोर से हल्ला किया, जिससे दूसरे युवक को गुस्सा आ गया. दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई जो मारपीट में तब्दील हो गई. विवाद बढ़ने पर आरोपी युवक ने 17 वर्षीय कुदन कुमार को जमीन पर पटक दिया और उसके सिर पर गंभीर प्रहार किया. हमले में कुदन गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुदन को तुरंत महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
मृतक के परिजनों में आक्रोश
हाजीपुर में भी हालत नाजुक बनी रहने पर डॉक्टरों ने उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया लेकिन पटना ले जाते समय रास्ते में ही कुदन ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान जक्कोपुर, नगर परिषद महनार के वार्ड संख्या 18 निवासी बृजकिशोर राय के 17 वर्षीय पुत्र कुदन कुमार के रूप में हुई है. आरोपी की पहचान 18 वर्षीय किसन कुमार, पिता विसुनकांत ठाकुर के रूप में हुई है, जिसका घर मृतक कुदन के घर के पास ही है.
आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. जक्कोपुर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. महनार के SDPO प्रवीण कुमार ने कहा क्रिकेट मैच देखने के दौरान घटना हुयी है.मृतक को एक लड़का ने धक्का-मुक्की किया जिससे मृतक कुंदन गिर गया सिर में गभीर चोट लगा इलाज के लिए PMCH भेजा गया था जहाँ उसकी मौत हो गयी.घटना में शामिल आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
(रिपोर्ट: चंद्रमणि कुमार)
सुप्रीम कोर्ट में प्याज-लहसुन को तामसिक मानने की याचिका:CJI ने पूछा-आधी रात को पिटीशन ड्राफ्ट करते हो क्या; फालतू बताकर 5 याचिकाएं खारिज
सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने 5 पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन(PIL)/जनहित याचिका फाइल की थीं। इनमें से एक कहा गया था कि प्याज और लहसुन में तामसिक या नेगेटिव एनर्जी होती है या नहीं इसके लिए रिसर्च की मांग की गई थी। इस पर सोमवार को सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया(CJI) सूर्यकांत ने एडवोकेट सचिन गुप्ता को फटकार लगाई। CJI ने पूछा- आधी रात को ये सब पिटीशन ड्राफ्ट करते हो क्या? CJI और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने वकील की पांचों PIL अस्पष्ट, फालतू और बेबुनियाद बताकर खारिज कर दीं। पिटीशनर ने जवाब दिया कि यह एक आम मुद्दा है और दावा किया कि गुजरात में खाने में प्याज के इस्तेमाल को लेकर कथित तौर पर एक तलाक हुआ था। CJI बोले- आप जैन समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाना चाहते हैं प्याज और लहसुन से संबंधित पिटीशन में जैन समुदाय के खाने-पीने के तरीकों का जिक्र था, जो पारंपरिक रूप से प्याज, लहसुन और जड़ वाली सब्जियों को तामसिक खाना मानते हुए उनसे परहेज करते हैं। CJI ने गुप्ता से पूछा, "आप जैन समुदाय की भावनाओं को ठेस क्यों पहुँचाना चाहते हैं? बेंच ने कहा- आप वकील नहीं होते फाइन लगाते बेंच ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि अगर पिटीशनर वकील नहीं होता तो हम बहुत ज्यादा फाइन लगाकर इसे खारिज करते। बेंच ने आगे कहा कि याचिका कैजुअल ड्राफ्टिंग और सुप्रीम कोर्ट पर बोझ डालने का एक उदाहरण है। गुप्ता को चेतावनी दी गई कि अगली बार जब आप ऐसी पिटीशन फाइल करेंगे, तो बहुत ज्यादा फाइन लगाएंगे। एडवोकेट सचिन गुप्ता की ये याचिकाएं भी खारिज -------------- ये खबर भी पढ़ें… सुप्रीम कोर्ट बोला-AI जेनरेटेड सबूतों पर फैसला लेना बिल्कुल गलत:इसका सीधा असर न्याय प्रक्रिया पर पड़ता है सुप्रीम कोर्ट ने 2 मार्च को एक अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार सबूतों के आधार पर फैसला लिखना गलत है। जस्टिस पी एस नरसिम्हा और आलोक अराधे की बेंच ने कहा कि यह साधारण गलती नहीं हो सकती। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि इसका सीधा असर न्याय देने की प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर पड़ता है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















