Responsive Scrollable Menu

भारत और सेशेल्स के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘लामितिये–2026’ हुआ आरंभ

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। भारत की सशस्त्र सेनाओं का एक संयुक्त दल हिंद महासागर के द्वीपीय देश सेशेल्स पहुंच गया है। यहां यह भारतीय सैन्य दल सेशेल्स रक्षा बलों के साथ एक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘लामितिये–2026’ में भाग ले रहा है।

यह सैन्य अभ्यास 9 मार्च से 20 मार्च तक सेशेल्स की रक्षा अकादमी में आयोजित किया जा रहा है। अभ्यास के दौरान भारत और सेशेल्स के सैनिक संयुक्त रूप से प्रशिक्षण लेंगे, विभिन्न मिलिटरी मिशनों की योजनाएं बनाएंगे और अलग-अलग सामरिक गतिविधियों को अंजाम देंगे। इसमें अर्ध-शहरी वातावरण में संभावित खतरों को निष्क्रिय करने के लिए कई प्रकार की युद्धक कार्रवाई की जाएंगी।

इसके साथ ही नई पीढ़ी के सैन्य उपकरणों और आधुनिक तकनीक के उपयोग का अभ्यास भी किया जाएगा। ‘लामितिये’ शब्द क्रियोल भाषा का है, जिसका अर्थ मित्रता होता है। यह अभ्यास हर दो वर्ष में आयोजित किया जाता है और वर्ष 2001 से नियमित रूप से सेशेल्स में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष यह इस महत्वपूर्ण अभ्यास का ग्यारहवां संस्करण है।

भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर दोनों पक्षों का मुख्य फोकस है। साथ ही, दोनों देशों की सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से इस अभ्यास का आयोजन किया जाता है। रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार का अभ्यास विशेष महत्व रखता है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें पहली बार भारत की तीनों सेनाएं शामिल हो रही हैं। यहां पहुंचे भारतीय सैन्य दल में थल सेना, नौसेना और वायु सेना के जवान शामिल हैं। ये सभी एक साथ इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय सैन्य दल में मुख्य रूप से असम रेजिमेंट के सैनिक शामिल हैं। इसके साथ ही, भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘आईएनएस त्रिकंड’ तथा भारतीय वायु सेना का भारी परिवहन विमान ‘सी–130’ भी इस अभ्यास में भाग ले रहा है। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच समन्वय, सहयोग और संयुक्त कार्य क्षमता को मजबूत बनाना है। अभ्यास के दौरान विशेष रूप से अर्ध-शहरी क्षेत्रों में होने वाले अभियानों से जुड़े प्रशिक्षण पर ध्यान दिया जाएगा।

इसके अलावा शांति स्थापना से जुड़े अभियानों के दौरान दोनों सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल विकसित करने का भी प्रयास किया जाएगा। करीब बारह दिनों तक चलने वाले इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में मैदानी प्रशिक्षण, सामरिक चर्चा, अध्ययन उदाहरण, व्याख्यान और प्रदर्शन जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभ्यास के अंतिम चरण में दो दिनों का अंतिम संयुक्त अभ्यास किया जाएगा, जिसमें अब तक सीखे गए सभी कौशलों और रणनीतियों का परीक्षण किया जाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के संयुक्त सैन्य अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी विश्वास, समझ और सहयोग को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे सैनिकों को एक-दूसरे के अनुभव, कौशल और श्रेष्ठ सैन्य तरीकों को साझा करने का अवसर मिलता है। भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से घनिष्ठ रक्षा संबंध रहे हैं।

हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत बनाने के लिए दोनों देश समय-समय पर इस प्रकार के संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित करते रहे हैं। ‘लामितिये–2026’ अभ्यास भी दोनों देशों के सैन्य संबंधों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

--आईएएनएस

जीसीबी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बेहद आलीशान है Anurag Dobhal का 10 करोड़ का घर, पत्नि संग किया था गृहप्रवेश, देखें इनसाइड फोटोज

Anurag Dobhal House Inside Photos: फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में यूट्यूबर का एक्सीटेंड हो गया था. वहीं, उन्होंने अपने ही परिवार पर संपत्ति हड़पने का आरोप भी लगाया था. बता दें, अनुराग ने पिछले साल ही 10 करोड़ रुपये का घर लिया था, जिसकी वीडियो उन्होंने अपने यूट्यूब पर शेयर की थी. वीडियो में अनुराग पत्नी रितीक संग गृहप्रवेश करते नजर आए थे और उन्होंने होम टूर भी दिया था. तो चलिए देखते हैं, अंदर से कैसा दिखता है अनुराग का घर. 

पत्नी संग किया था गृहप्रवेश

वहीं, करीब 7-8 महीने पहले अनुराग ने अपना नया घर बना लिया था. उन्होंने अपने व्लॉग पर वीडियो शेयर की थी और पत्नी रितीका संग गृहप्रवेश किया था. अनुराग ने बताय था कि उनके घर की कीमत 10 करोड़ रुपये हैं. 

-अनुराग के घर में बड़ा हॉल है, जहां ग्रे कलर के सोफे लगे हुए हैं. इसके अलावा घर में कई पौधे भी लगाए गए हैं. अनुराग के घर का कलर ग्रे और वाइट है. उन्होंने इसी थीम कलर में पूरे घर को सजाया है.

anurag Photograph: (Anurag (Youtube))

-  अनुराग डोभाल के घर के चारों ओर हरियाली देखने को मिल रही है और घर की बालकनी भी काफी बड़ी है. 

 

Photograph: (Anurag (Youtube))

-अनुराग को गाड़ियों को गैजेट्स का शौक है, ऐसे में घर की दिवारों में यूनिक पेंटिंग्स लगाई गई है.

Photograph: (Anurag (Youtube))

ये भी पढ़ें- Anurag Dobhal के एक्सीडेंट के बाद पत्नी रितिका ने तोड़ी चुप्पी, हाथ जोड़कर लोगों से की ये अपील

मां के नाम खरीदी थी जमीन 

बता दें, अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने साल 2024 में घर बनाने के लिए जमीन खरीदी थी, जो उन्होंने अपनी मां के नाम की थी. अनुराग ने अपने व्लॉग में खुद कहा है था- 'मैंने आज तक बहुत सारी गाड़िया खरीदी है, बाइक्स खरीदी, कार खरीदी, सुपरकार खरीदी. एक बार घर बनाने के लिए जमीन खरीदी थी लेकिन उसमें पार्किंग बना ली. आप लोग जानते हैं कि मेरे घर वाले काफी टाइम से लगे हुए थे कि कुछ ना कुछ कर तो अब मैंने फाइनली कर दिखाया है. मम्मी मैंने वो जमीन खरीद ली है. फाइनली और खरीदी है आपको नाम की.'

परिवार पर प्रोपर्टी हड़पने का आरोप?

बता दें, अनुराग डोभाल ने अपने परिवार पर उनकी संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया था. अनुराग ने आगे कहा था- 'मेरे जाने के बाद, श्रेया, मम्मी, पापा बहुत सी चीजें कहेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं था. मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया होंगे. मेरे पास कुछ भी करने को नहीं बचा है. मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हूं.' बता दें, अनुराग ने अपनी सारी प्रोपर्टी मां के नाम की थी. वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि उनके परिवार ने उन्हें खुद की प्रोपर्टी से बेदखल कर दिया है. वहीं, इस समय अनुराग एक्सीटेंड की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती है और उनकी पत्नी का बयान सामने आया था, जिसमें कहा गया था कि फेक खबरें ना फैलाई जाए.

ये भी पढ़ें- करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं Anurag Dobhal, जानें यूट्यूबर की नेटवर्थ और हर महीने की कमाई

Continue reading on the app

  Sports

ICC Team of The Tournament: शिवम दुबे बाहर, 146 की औसत वाले खिलाड़ी को भी नहीं मिली जगह, संजू सैमसन का क्या हुआ?

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद अपनी बेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है. 11 खिलाड़ियों में न्यूजीलैंड के किसी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है. यही नहीं सबसे ज्यादा औसत वाले बल्लेबाज को भी मौका नहीं मिला है. Mon, 09 Mar 2026 20:09:03 +0530

  Videos
See all

Sawal Public Ka Live : अविमुक्तेश्वरानंद के धर्मयुद्ध में 'सपाई'..तस्वीर सामने आई ! | Navika Kumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T14:38:15+00:00

Israel-Iran War: कौन हैं Iran के नए Supreme Leader Mojtaba Khamenei? | #irannews #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T14:45:00+00:00

India Won T20 World Cup: टूट गए थे संजू सैमसन फिर सचिन ने दिया 'सहारा, जीत के बाद क्या बोले ? | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T14:45:01+00:00

US Iran Israel War: ईरान में IRGC मुख्यालय पर इजरायल का हमला #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T14:34:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers