Responsive Scrollable Menu

टेक महिंद्रा ने बड़े पैमाने पर छंटनी की खबरों को बताया अफवाह

नई दिल्ली, 9 मार्च (आईएएनएस)। आईटी क्षेत्र की बड़ी कंपनी टेक महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर चल रही बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की खबरों को खारिज कर दिया है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कहा कि उसे कुछ कॉल और सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में जानकारी मिली है, जिनमें कंपनी में बड़े स्तर पर कर्मचारियों की संख्या कम करने की बात कही जा रही है।

टेक महिंद्रा ने कहा कि इन अटकलों को देखते हुए कंपनी ने स्वयं यह स्पष्ट करना जरूरी समझा कि ऐसी किसी भी तरह की योजना पर विचार नहीं किया जा रहा है और बाजार में चल रही ऐसी खबरें पूरी तरह गलत हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कुछ पोस्ट वायरल हो रहे थे, जिनमें दावा किया गया था कि कंपनी लगभग 30,000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है।

टेक महिंद्रा में दुनिया भर में करीब 1.5 लाख कर्मचारी काम करते हैं। हाल ही में कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर एक नया ऑन्टोलॉजी आधारित एजेंटिक एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च करने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य टेलीकॉम और एंटरप्राइज सेक्टर में डेटा मॉडर्नाइजेशन को तेज करना है।

कंपनी ने पिछले तिमाही में भी कहा था कि बड़े स्तर पर छंटनी की कोई योजना नहीं है। हालांकि कंपनी उत्पादकता बढ़ाने के उपायों पर काम कर रही है, जिसमें कुछ कर्मचारियों को फिक्स्ड प्राइस प्रोजेक्ट से हटाकर नए प्रोजेक्ट में तैनात करना शामिल है।

इस बीच मॉर्गन स्टेनली की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई का नौकरियों पर लंबे समय का असर उतना गंभीर नहीं हो सकता जितना कई लोग मानते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ काम जरूर ऑटोमेट हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर कर्मचारी स्थायी रूप से बेरोजगार नहीं होंगे। कई लोग नए प्रकार की नौकरियों में जाएंगे, जिनमें से कुछ नौकरियां अभी अस्तित्व में भी नहीं हैं। बैंक के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काम के स्वरूप को बदलेगा, पूरी तरह खत्म नहीं करेगा।

कई टेक उद्योग के नेताओं का कहना है कि कंप्यूटर पर आधारित ज्यादातर व्हाइट-कॉलर नौकरियां अगले 12 से 18 महीनों में ऑटोमेशन के दायरे में आ सकती हैं।

इस बीच अमेरिका की टेक कंपनी ओरेकल ने एआई डेटा सेंटर क्षमता बढ़ाने के लिए 20,000 से 30,000 नौकरियों में कटौती की योजना बनाई है। वहीं, अमेजन ने भी अपने एआई पुनर्गठन योजना के तहत हाल ही में 16,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की है।

--आईएएनएस

डीबीपी/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Energy Drink For Summer: गर्मियों में पेट को ठंडक देने के लिए पीएं ये 5 देसी ड्रिंक, शरीर को कर देंगे तरोताजा

Energy Drink For Summer: गर्मियों का सिलसिला जारी हो गया है. बढ़ती गर्मी में आंतों की गर्मी एक आम समस्या है. गर्मी के अलावा यह अक्सर तेज मिर्च-मसाले, खराब पाचन और अत्यधिक तनाव के कारण होती है. आंत की गर्मी के कारण पेट में जलन, एसिडीटी और मुंह में छाले जैसी परेशानियां होने लगती हैं. इसे कम करने के लिए आप कुछ ठंडे ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं. सिर्फ ठंडा ही नहीं कुछ देसी उपाय और मौसमी फल भी शरीर को ठंडक और ताजगी दे सकते हैं. तेज धूप और लू से बचने के लिए ऐसे ड्रिंक्स और फल अपनी डाइट में जरूर शामिल करें जो न सिर्फ स्वादिष्ट हों बल्कि शरीर को अंदर से ठंडक दें. चलिए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में. 

पेट को ठंडक देने के लिए पीएं ये 5 देसी ड्रिंक

छाछ पिएं 

गर्मियों में लू से बचने के लिए छाछ बहुत लाभकारी होता है. छाछ से बने इस पारंपरिक ड्रिंक में काला नमक और भुना जीरा डालने से पाचन भी सही रहता है. रोजाना सेवन करने से लू लगने का खतरा भी कम होता है. 

नारियल पानी पिएं 

नारियल पानी शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मददगार साबित हो सकता है. यह न सिर्फ आंतों की गर्मी को शांत करने में मदद करता है, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में भी असरदार होता है. इसके साथ ही पाचन तंत्र भी ठीक रहता है. 

सौंफ का पानी 

इसके अलावा गर्मियों में आप रोज सुबह उठकर सौंफ का पानी पी लें. रातभर 1 चम्मच सौंफ को पानी में भिगों दें और सुबह इसका पानी छानकर पी लें. सौंफ की तासरी ठंडी होती है जो आंत की गर्मी को शांत करने में असरदार होता है. इसके साथ ही यह पेट की जलन, गैस को भी कम करने में असरदार साबित हो सकता है. 

नींबू पानी का करें सेवन 

नींबू पानी डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है. यह शरीर के पीएल लेवल को बैलेंस करता है और आंतों को ठंडक देता है. आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद और पुदानी भी मिला सकते हैं. इससे आपको काफी लाभ मिलेगा. 

जलजीरा पीएं 

गर्मियों में जलजीरा का सेवन पेट को ठंडक देता है और भूख भी बढ़ाता है. इसमें पुदीना, जीरा, काला नमक, नींबू और अन्य मसालों का स्वाद होता है, जो शरीर को तरोताजा करता है. यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त करता है. 

यह भी पढ़ें: Tanning Removal Remedies: गर्मियों में टैनिंग से हाथ हो गए काले? अपनाएं ये देसी नुस्खे, एक ही बार में दिखेगा रिजल्ट

Continue reading on the app

  Sports

मेडल सेरमनी के दौरान किसने किया संजू सैमसन को इग्नोर, सबको दिया प्यार पर 'बेस्ट बैटर' को गले लगाने से किया इंकार

सचिन तेंदुलकर के मार्गदर्शन में उन्होंने अपनी तकनीक और मानसिक मजबूती पर काम किया, जिसका फल आज पूरे भारत के सामने है.  मेडल देते समय गले मिलना या न मिलना एक व्यक्तिगत क्रिया हो सकती है, लेकिन संजू ने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है, जो किसी भी मेडल या गले लगने से कहीं बड़ा सम्मान है. Mon, 9 Mar 2026 16:58:44 +0530

  Videos
See all

Israel-Iran War News | America में राष्ट्रपति Trump के फैसले का क्यों हो रहा विरोध | #irannews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T11:40:42+00:00

Uttam Nagar Case: उत्तम नगर Tarun हत्या मामले में बुलडोजर एक्शन के बाद ये हाल! Delhi News Bulldozer #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T11:40:14+00:00

Breaking News: Iran War के बीच Abu Dhabi का BAPS मंदिर बंद, UAE की सुरक्षा सलाह के बाद फैसला #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T11:42:22+00:00

खुद की आलोचना पर क्या बोले Gautam Gambhir? | T20 World Cup | Team India | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-09T11:42:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers