Who was Vallabh Maheshwari: कौन थे उद्योगपति वल्लभ माहेश्वरी? जिनकी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में गई जान
Who Was Vallabh Maheshwari: राजस्थान के औद्योगिक जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. जाने-माने उद्योगपति और शकुन ग्रुप के प्रबंध निदेशक (एमडी) वल्लभ माहेश्वरी का रविवार (8 मार्च) को एक सड़क हादसे में निधन हो गया. वह 62 वर्ष के थे. यह हादसा राजस्थान के अलवर के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ, जब वे अपनी लग्जरी कार से जयपुर से मथुरा की ओर जा रहे थे. इस घटना के बाद उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. तो आइए जानते हैं वल्लभ माहेश्वरी के बारे में.
कौन थे वल्लभ माहेश्वरी?
वल्लभ माहेश्वरी राजस्थान के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते थे. वे शकुन ग्रुप (Shakun Group) के प्रबंध निदेशक (MD) थे और समूह की कई कंपनियों में निदेशक के रूप में भी कार्यरत थे. साल 2000 के आसपास स्थापित इस ग्रुप को मजबूत बनाने में उनकी अहम भूमिका रही. उनके नेतृत्व में शकुन ग्रुप ने संसाधन प्रसंस्करण, औद्योगिक सेटअप, मीडिया और एडवरटाइजिंग जैसे कई क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई.
अलवर के रैणी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर हुए एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में उद्योगपति श्री वल्लभ माहेश्वरी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 8, 2026
माहेश्वरी को एक दूरदर्शी कारोबारी नेता के रूप में जाना जाता था. उन्होंने व्यवसाय के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने और औद्योगिक विकास में भी योगदान दिया. जयपुर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में उनके काम को काफी सम्मान के साथ देखा जाता था. उनकी पहचान एक ऐसे उद्योगपति के रूप में थी जो लगातार नए प्रोजेक्ट और निवेश के जरिए अपने कारोबार का विस्तार करते रहे.
कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के अनुसार यह हादसा अलवर जिले के रेणी थाना क्षेत्र में हुआ. उस समय उनकी BMW कार को उनका ड्राइवर चला रहा था. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बैरिकेड्स को तोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पास की पुलिया की दीवार से जा भिड़ी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के तुरंत बाद माहेश्वरी और उनके ड्राइवर को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वल्लभ माहेश्वरी को मृत घोषित कर दिया. वहीं ड्राइवर को इस दुर्घटना में गंभीर चोट नहीं आई.
उद्योग जगत में शोक
वल्लभ माहेश्वरी के निधन की खबर सामने आते ही जयपुर और राजस्थान के औद्योगिक जगत में शोक का माहौल बन गया. कई व्यापारिक संगठनों और उद्योगपतियों ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताया है. उनके सहयोगियों का कहना है कि उन्होंने अपने मेहनत और नेतृत्व से शकुन ग्रुप को एक मजबूत पहचान दिलाई थी.
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा ने लगाई अलवर के लिए सौगातों की झड़ी, फ्री स्कूटी, नई सड़कों समेत की कई बड़ी घोषणाएं
Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने क्लासिक मूवी'रॉकस्टार' में हीर की मौत को लेकर की बात, बोले-'मैं चाहता था कि वह जिंदा रहे...'
Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने हाल ही में मुंबई में आयोजित एक फैन मीट-अप के दौरान खुलासा किया कि रॉकस्टार में हीर की मौत क्यों होती है? वहीं ये भी बताया कि इस इमोशनल एंड का आईडिया उन्हें हीर रांझा से मिला था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol






















