ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई राहत वाली खबर, फिट हुआ तेज गेंदबाज, जल्द होगा न्यूजीलैंड रवाना
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का 4 नवंबर से आगाज हो रहा है. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की अहम सीरीज खेली जाएगी, जिससे पहले टीम इंडिया के लिए एक राहत वाली खबर सामने आ रही है. भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अब मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से फिट हैं. बीसीसीआई के मेडिकल और फिटनेस एक्सपर्ट्स (COE) ने उन्हें पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है. चोट के बाद कड़े रिहैब से गुजरने के बाद प्रसिद्ध ने अपनी पुरानी धार और रफ्तार दोबारा हासिल कर ली है. भले ही प्रसिद्ध कृष्णा वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे, लेकिन टेस्ट में उनकी भूमिका अहम हो सकती है.
प्रसिद्ध कृष्णा सीधे न्यूजीलैंड के लिए भरेंगे उड़ान
फिटनेस सर्टिफिकेट मिलते ही प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर एक और बड़ा अपडेट आया है. वे बहुत जल्द न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरने वाले हैं. लंबे समय तक मैदान से दूर रहने के बाद, भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें जल्द से जल्द मैच प्रैक्टिस देना चाहता है, ताकि वे टेस्ट सीरीज से पहले अपनी पुरानी फॉर्म और रफ्तार में वापस लौट सकें.
इंडिया 'ए' के लिए खेलेंगे आखिरी मुकाबला
प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूजीलैंड भेजने के पीछे एक बड़ा मास्टरप्लान है. न्यूजीलैंड पहुंचकर प्रसिद्ध कृष्णा इंडिया 'ए' और न्यूजीलैंड 'ए' के बीच होने वाले आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वनडे सीरीज में भले ही वे टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन आने वाली 2 मैचों की अहम टेस्ट सीरीज को देखते हुए प्रसिद्ध कृष्णा की मैच फिटनेस भारत के लिए बेहद जरूरी है. यही वजह है कि बीसीसीआई उन्हें वहां की कंडीशन में ढलने और रेड-बॉल क्रिकेट का जरूरी अभ्यास देने के लिए तुरंत रवाना कर रही है. अगर यहां उनका प्रदर्शन दमदार रहता है, तो सीनियर भारतीय टीम में उनकी एंट्री पक्की हो जाएगी.
???? ???????????????????????????????? ???????????????? ????
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 3, 2026
Prasidh Krishna declared fit by BCCI's COE ????
☑️ Fit to play all formats
☑️ He is expected to fly to New Zealand shortly, in a bid to be available for the final unofficial Test between India A and New Zealand A pic.twitter.com/5yXBDKAIhw
चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए थे बाहर
प्रसिद्ध कृष्णा बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ इस पांच मैचों की वनडे सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए थे, जिसका आगाज 4 नवंबर से हो रहा है. हालांकि, टीम प्रबंधन के लिए अच्छी बात यह है कि आगामी टेस्ट सीरीज से पहले उन्हें पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है. 30 वर्षीय प्रसिद्ध कृष्णा पिछले कुछ समय में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी विभाग में एक मुख्य और भरोसेमंद विकल्प के रूप में सामने आए हैं, ऐसे में चोट से उबरने के बाद उनकी वापसी राहत लेकर आएगी.
Prasidh Krishna has been declared fit for the two-match Test series against New Zealand starting on November 19 ????
— Sportstar (@sportstarweb) November 3, 2026
???? He is also expected to play the third unofficial four-day Test between India A and New Zealand A.
More details: https://t.co/AT1r399J35#TestCricket #NZvIND… pic.twitter.com/Mn548vqsGA
19 नवंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. पहला मुकाबला 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा. प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस से भारतीय टीम को तेज गेंदबाजी में एक अतिरिक्त ऑप्शन मिल गया है. अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि वह इंडिया ए के मुकाबले में मैदान पर उतर पाते हैं या सीधे टेस्ट सीरीज में वापसी करते हैं.
Dhirendra Shastri के Lord Krishna वाले बयान पर SP ने घेरा तो क्या बोले BJP प्रवक्ता?| Hindi News
baba bageshwar controversy on lord krishna | Dhurandhar | Amish Devgan | Operation Regime Change: 'ऑपरेशन रिजीम चेंज' (Operation Regime Change) को लेकर Times Now Navbharat के खास शो 'धुरंधर' में हाल ही में एक बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले में स्ट्रिंग ऑपरेशन के जरिए कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं. 'ऑपरेशन रिजीम चेंज' पर देश की राजनीति में भूचाल आ गया है. बड़े-बड़े राजनीतिक नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. देखिए, हमारे खास शो 'धुरंधर' में नेपाल-बांग्लादेश वाली कामना ‘सच से सामना’! अमिश देवगन के साथ सिर्फ Times Now Navbharat पर.. #bababageshwar #dhirendrashastri #dhurandharamishonnavbharat #dhurandhar #regimechange #amishdevgan #timesnownavbharat #operationregimechange You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









