Responsive Scrollable Menu

Congress राज में गैस कनेक्शन पर लगती थी 50 हजार तक रिश्वत, Yogi Adityanath का आरोप

लखनऊ, तीन नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आरोप लगाया कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार के दौरान रसोई गैस का एक कनेक्शन लेने के लिए लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी और 25 हजार से 50 हजार रुपये तक रिश्वत देनी पड़ती थी। मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक कारणों से फसलों को नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए जल्द ही बड़ा पैकेज लाने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के तीन करोड़ किसान परिवार लाभान्वित होंगे। योगी दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

इसके लिए 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा, 1.89 करोड़ परिवारों को दीपावली का यह उपहार प्रदान करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। जिन लाभार्थियों के खातों में यह पैसा गया है, उन सभी को मैं बधाई देता हूं।

उन्होंने गैस सिलेंडर की कीमत और लाभार्थियों को मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी देते हुए कहा, एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 983.45 रुपये होती है। इसमें 335.40 रुपये की सब्सिडी भारत सरकार देती है और आपको अपनी जेब से 648.55 रुपये खर्च करने होते हैं। आदित्यनाथ ने कहा, हम लोगों ने तय किया है कि जितने भी गरीब परिवार हैं और उज्ज्वला योजना के तहत जिन्हें ये कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, ऐसे 1.89 करोड़ परिवारों को दीपावली और होली के अवसर पर उपहार देंगे।

उन्होंने कहा, आपको अपनी जेब से जो 648.55 रुपये खर्च करने होते हैं, दीपावली से पहले यह पैसा हमने कंपनी को दे दिया है। आप एजेंसी से सीधे सिलेंडर लेकर घर जाइए, आपको कोई पैसा नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा, इससे आपकी करीब साढ़े छह सौ रुपये की बचत हो रही है।

इस पैसे से आप दीपावली की मिठाई और दीये ला सकते हैं, जिससे त्योहार की खुशी और बढ़ेगी। उन्होंने कहा, जब अच्छी सरकार आती है तो अच्छा काम भी करती है। याद करिए, 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में रसोई गैस का एक कनेक्शन लेने के लिए पापड़ बेलने पड़ते थे और अनेक परेशानियां होती थीं।

एक कनेक्शन के लिए ही 25 से 50 हजार रुपये तक रिश्वत देनी पड़ती थी। आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से की थी। उन्होंने कहा, उस समय उन्होंने (प्रधानमंत्री ने) भावुक होकर कहा था कि माताओं-बहनों के आंसू देखकर हमारी भावनाएं नहीं रुकतीं।

इसलिए हमने तय किया है कि अब कनेक्शन के लिए घूसखोरी बंद होगी। कांग्रेस की घूसखोरी की प्रवृत्ति को बंद किया जा रहा है और हर गरीब परिवार को मुफ्त में कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक कारणों से फसलों को नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए जल्द ही बड़ा पैकेज लाने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के तीन करोड़ किसान परिवार लाभान्वित होंगे।

उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी जल्द ही विशेष पैकेज लाने की बात कही। उन्होंने प्रदेश के किसानों और श्रमिकों को सम्मानजनक एवं सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख मंडियों और श्रमिक अड्डों पर अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मंडियों में अपनी उपज लेकर आने वाले किसानों को अब गुड़-पानी के सहारे नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि वे टोकन मनी देकर सम्मान के साथ दो रोटी और भरपेट भोजन कर सकेंगे।

इसी तरह निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों के लिए बनाए जा रहे श्रमिक अड्डों पर भी अन्नपूर्णा भोजनालय के माध्यम से सस्ते भोजन की व्यवस्था की जाएगी। आदित्यनाथ ने महिलाओं से मानसिक रूप से तैयार रहने और यह तय करने का आह्वान किया कि वे कौन-सा काम शुरू करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ खड़ी होगी।

हर महिला अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार का संबल बने, बच्चों को अच्छी शिक्षा दे और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बने, यही सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत में 46 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठकर सामान्य और खुशहाल जीवन जीने की स्थिति में पहुंचे हैं।

Continue reading on the app

शिक्षा ग्रहण करने से अधिक जरूरी उसे व्यावहारिक जीवन में उतारना है : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

शिक्षा ग्रहण करने से अधिक जरूरी उसे व्यावहारिक जीवन में उतारना है : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Continue reading on the app

  Sports

Happy Birthday Virat Kohli: 38 साल के हुए विराट कोहली, कमाई में भी राजा हैं क्रिकेट के किंग, लग्जरी कारें, आलीशान बंगले और करोड़ों की नेटवर्थ

Virat Kohli Birthday: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली 5 नवंबर यानी आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं. मैदान पर अपने बल्ले से ढेरों रिकॉर्ड बनाने वाले कोहली की पहचान सिर्फ एक बेहतरीन क्रिकेटर तक सीमित नहीं है. उन्हें दुनिया एक ब्रांड के रूप में भी जानती है. फैंस शायद उन्हें शतक, मैच विनिंग पारियां और मैदान पर कई यादगार लम्हों के लिए जानते होंगे, लेकिन यह भी किसी से छिपा नहीं है कि क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कमाई के मामले में भी पीछे नहीं हैं. चलिए उनके जन्मदिन पर विराट की लग्जीरियस लाइफस्टाइल और उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं. Thu, 5 Nov 2026 00:09:40 +0530

  Videos
See all

Democrats won Congress in a ‘blue tsunami'. Can they end the war in Iran? | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T20:23:46+00:00

Gold Rate : दिवाली से पहले सोना लुढ़का ! #goldrate #goldprice #goldratetoday #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T20:31:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers