Responsive Scrollable Menu

चीन के झांग यिमिंग को पछाड़ आगे निकले मुकेश अंबानी, बने एशिया के सुपररिच ‘सरपंच’!

सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगभग 12% की तेजी आने के बाद अंबानी की संपत्ति बढ़ गई, जिससे कंपनी के मार्केट वैल्यू में 19 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ.

Continue reading on the app

ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई राहत वाली खबर, फिट हुआ तेज गेंदबाज, जल्द होगा न्यूजीलैंड रवाना

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का 4 नवंबर से आगाज हो रहा है. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट मैचों की अहम सीरीज खेली जाएगी, जिससे पहले टीम इंडिया के लिए एक राहत वाली खबर सामने आ रही है. भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अब मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से फिट हैं. बीसीसीआई के मेडिकल और फिटनेस एक्सपर्ट्स (COE) ने उन्हें पूरी तरह फिट घोषित कर दिया है. चोट के बाद कड़े रिहैब से गुजरने के बाद प्रसिद्ध ने अपनी पुरानी धार और रफ्तार दोबारा हासिल कर ली है. भले ही प्रसिद्ध कृष्णा वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे, लेकिन टेस्ट में उनकी भूमिका अहम हो सकती है. 

प्रसिद्ध कृष्णा सीधे न्यूजीलैंड के लिए भरेंगे उड़ान

फिटनेस सर्टिफिकेट मिलते ही प्रसिद्ध कृष्णा को लेकर एक और बड़ा अपडेट आया है. वे बहुत जल्द न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरने वाले हैं. लंबे समय तक मैदान से दूर रहने के बाद, भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें जल्द से जल्द मैच प्रैक्टिस देना चाहता है, ताकि वे टेस्ट सीरीज से पहले अपनी पुरानी फॉर्म और रफ्तार में वापस लौट सकें.

इंडिया 'ए' के लिए खेलेंगे आखिरी मुकाबला

प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूजीलैंड भेजने के पीछे एक बड़ा मास्टरप्लान है. न्यूजीलैंड पहुंचकर प्रसिद्ध कृष्णा इंडिया 'ए' और न्यूजीलैंड 'ए' के बीच होने वाले आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. वनडे सीरीज में भले ही वे टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन आने वाली 2 मैचों की अहम टेस्ट सीरीज को देखते हुए प्रसिद्ध कृष्णा की मैच फिटनेस भारत के लिए बेहद जरूरी है. यही वजह है कि बीसीसीआई उन्हें वहां की कंडीशन में ढलने और रेड-बॉल क्रिकेट का जरूरी अभ्यास देने के लिए तुरंत रवाना कर रही है. अगर यहां उनका प्रदर्शन दमदार रहता है, तो सीनियर भारतीय टीम में उनकी एंट्री पक्की हो जाएगी. 

चोट की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए थे बाहर

प्रसिद्ध कृष्णा बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ इस पांच मैचों की वनडे सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए थे, जिसका आगाज 4 नवंबर से हो रहा है. हालांकि, टीम प्रबंधन के लिए अच्छी बात यह है कि आगामी टेस्ट सीरीज से पहले उन्हें पूरी तरह फिट घोषित कर दिया गया है. 30 वर्षीय प्रसिद्ध कृष्णा पिछले कुछ समय में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी विभाग में एक मुख्य और भरोसेमंद विकल्प के रूप में सामने आए हैं, ऐसे में चोट से उबरने के बाद उनकी वापसी राहत लेकर आएगी.

19 नवंबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. पहला मुकाबला 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा. प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस से भारतीय टीम को तेज गेंदबाजी में एक अतिरिक्त ऑप्शन मिल गया है. अब सबकी नजर इस बात पर होगी कि वह इंडिया ए के मुकाबले में मैदान पर उतर पाते हैं या सीधे टेस्ट सीरीज में वापसी करते हैं.

यह भी पढ़ें:  न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा के निशाने पर होंगे ये 5 बड़े रिकॉर्ड, इस मामले में बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय

Continue reading on the app

  Sports

Mohammad Amir ने IPL में खेलने की अफवाहों को किया खारिज, APL में कराया पंजीकरण

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के आईपीएल में खेलने की अटकलों पर अब विराम लग गया है। ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के लिए अपना नाम दर्ज कराने वाले आमिर को लेकर चर्चा थी कि वह आईपीएल में भी खेल सकते हैं। हालांकि, खुद आमिर ने इन खबरों को गलत बताते हुए साफ कर दिया है कि उनका आईपीएल में खेलने या इसके लिए पंजीकरण कराने का कोई इरादा नहीं है।

मोहम्मद आमिर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने लिखा कि वह आईपीएल को लेकर चल रही खबरों पर स्थिति साफ करना चाहते हैं। उनके मुताबिक, आईपीएल में खेलने से जुड़ी खबरें सही नहीं हैं। आमिर के इस बयान के बाद उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें उन्हें ब्रिटिश नागरिक के रूप में आईपीएल में उतरने की संभावना जताई जा रही थी।

दरअसल, इस साल की शुरुआत में ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद आमिर के आईपीएल में खेलने की चर्चा शुरू हुई थी। उन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के लिए भी अपना नाम दर्ज कराया है। इसके बाद माना जा रहा था कि वह ब्रिटिश खिलाड़ी के रूप में आईपीएल में जगह बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद भी इसी तरह ब्रिटिश नागरिकता के आधार पर आईपीएल में खेल चुके हैं।

आमिर ने इस साल इंग्लैंड की घरेलू टी-20 प्रतियोगिता द हंड्रेड में स्थानीय खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लिया था। शुरुआत में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर उनका नाम खिलाड़ियों की सूची में शामिल था, लेकिन बाद में ब्रिटिश नागरिकता मिलने के कारण उनकी स्थिति बदल गई। आमिर ने अपनी पत्नी नरजिस खान के जरिए ब्रिटिश नागरिकता हासिल की है।

स्थानीय खिलाड़ी के रूप में खेलने की शर्तों के बारे में आमिर ने पहले बताया था कि काउंटी चैंपियनशिप और द हंड्रेड जैसी प्रतियोगिताओं में स्थानीय खिलाड़ी के तौर पर खेलने के लिए एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करना होता है। इसके तहत खिलाड़ी किसी दूसरे देश के लिए स्थानीय खिलाड़ी के रूप में नहीं खेल सकता। उन्होंने यह भी कहा था कि पाकिस्तान के लिए खेलने का उनका पुराना अध्याय अब समाप्त हो चुका है।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को 2008 में पहले सत्र के बाद से आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है। ऐसे में ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद अजहर महमूद का आईपीएल में खेलना एक खास मामला रहा था। उन्होंने 2012 से 2015 के बीच इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। वह पंजाब किंग्स की पुरानी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले और बाद में कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा बने।

बता दें कि मोहम्मद आमिर ने 2024 टी-20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 एकदिवसीय और 62 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपनी स्विंग और तेज गेंदबाजी से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बनाई थी। संन्यास के बावजूद वह दुनिया की अलग-अलग टी-20 लीग में खेलते नजर आ रहे हैं। अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के लिए पंजीकरण के बाद भी आमिर का नाम चर्चा में बना हुआ है, लेकिन उन्होंने आईपीएल को लेकर अपना रुख पूरी तरह साफ कर दिया है।

Tue, 03 Nov 2026 21:26:00 +0530

  Videos
See all

Amish Devgan | Dhurandhar | नेहा बोरा का नाम लेकर डिबेट में गजब भड़के BJP प्रवक्ता #shorts #nehabora #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T16:34:00+00:00

अरे Rahul Gandhi अब गांधी वाला दादागिरी देश में नहीं चलेगा: CM Himanta Biswa Sarma | SIR | BJP | HP #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T16:39:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers