यूरोप में 4 यात्री विमानों की कराई इमरजेंसी लैंडिंग, बम से उड़ाने की मिली थी धमकी
यूरोप में चार यात्री उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. बताया जा रहा है कि मंगलवार को इन फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. ऐसे में पोलैंड, स्पेन और बुल्गारिया में इन विमानों की इमजेंसी लैंडिंग कराई गई. इन विमानों को सुरक्षित लैंड कराया गया. इनकी जांच को लेकर आंतकवाद रोधी दस्तों का इस्तेमाल किया गया. इससे एक दिन पहले बम की धमकी मिलने के बाद लंदन से सोफिया जा रही विज एयर की उड़ान को बुडापेस्ट की ओर मोड़ना पड़ा था.
4 यात्री विमानों को बम की धमकी
पोलैंड में दो अलग-अलग उड़ानें प्रभावित हुईं. लंदन हीथ्रो से वारसॉ चोपिन हवाई अड्डे जा रही लॉट पोलिश एयरलाइंस की बोइंग 737 मैक्स उड़ान को स्थानीय समयानुसार सुबह 9:54 बजे बम की चेतावनी मिलने के बाद वारसॉ-मोडलिन की ओर मोड़ दिया गया.
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश और पप्पू यादव समेत कई नेता हमलावर, क्या है पूरा विवाद?
अखिलेश यादव, पप्पू यादव और प्रियंका चतुर्वेदी समेत कई नेताओं ने उनके बयान पर सवाल उठाए हैं. रायबरेली में वकीलों ने भी विरोध प्रदर्शन किया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
BBC News









