Responsive Scrollable Menu

Rajasthan Electricity Dept Recruitment: कनिष्ठ अभियंता समेत 2005 पदों पर होगी भर्ती, राजस्थान सरकार ने दी मंजूरी

Rajasthan Electricity Recruitment: राजस्थान में बिजली कंपनियों के निजीकरण की चर्चाओं के बीच सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने बिजली क्षेत्र की पांचों कंपनियों में 2,005 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है।

इन पदों पर भर्ती होने से लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरा जा सकेगा और बिजली कंपनियों के कामकाज के साथ-साथ उपभोक्ता सेवाओं में भी सुधार आने की उम्मीद है।

किन पदों पर होगी भर्ती
सरकार की मंजूरी के अनुसार कुल 2,005 पदों में अलग-अलग कैटेगरी के पद शामिल हैं।

  1. कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) – 869 पद
  2. कनिष्ठ लेखाधिकारी (Junior Accountant Officer) – 371 पद
  3. कॉमर्शियल असिस्टेंट – 765 पद

इन पदों पर भर्ती राज्य की प्रमुख बिजली कंपनियों में की जाएगी।

इन कंपनियों में होगी नियुक्ति
भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग बिजली कंपनियों के लिए पद निर्धारित किए गए हैं।

  • अजमेर डिस्कॉम – 393 पद
  • जयपुर डिस्कॉम – 593 पद
  • जोधपुर डिस्कॉम – 448 पद
  • विद्युत उत्पादन निगम – 308 पद
  • प्रसारण निगम – 263 पद

इन सभी कंपनियों में अलग-अलग तकनीकी और प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

भर्ती एजेंसी पर जल्द होगा फैसला
अब अगला फैसला ऊर्जा विभाग को लेना है कि इन पदों के लिए भर्ती किस एजेंसी के माध्यम से कराई जाएगी। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया और आवेदन की तारीखों को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

लंबे समय से खाली हैं हजारों पद
दरअसल, बिजली कंपनियों में काफी समय से बड़ी संख्या में पद खाली चल रहे हैं। इससे बिजली आपूर्ति के संचालन और उपभोक्ता सेवाओं पर भी असर पड़ रहा है।

ऊर्जा विभाग ने पहले सरकार को 3,452 खाली पदों के आधार पर भर्ती का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन फिलहाल सरकार ने 2,005 पदों पर भर्ती की मंजूरी दी है। आने वाले समय में बाकी पदों पर भी भर्ती की संभावना जताई जा रही है।

Continue reading on the app

ग्लोबल तनाव से महंगा हुआ सोना, चांदी खरीदारों को मिली राहत, जानें आज के रेट

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 12 March 2026: क्या आज सोना-चांदी खरीदना है सही? मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने के दाम बढ़े, पर चांदी में गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली, मुंबई और पटना समेत प्रमुख शहरों के आज के सटीक भाव यहां चेक करें.

The post ग्लोबल तनाव से महंगा हुआ सोना, चांदी खरीदारों को मिली राहत, जानें आज के रेट appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से पहले केकेआर को लग सकता है बड़ा झटका, हर्षित राणा पूरे सीजन के लिए हो सकते हैं बाहर

आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज हर्षित राणा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, रिपोर्ट्स की मानें, तो राणा आईपीएल 2026 के पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं। केकेआर के लिए ये बड़ा झटका है क्योंकि वे कोलकाता के लिए पिछले कुछ सीजन से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। हर्षित को टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में जगह मिली थी लेकिन चोट के कारण वह टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे। 

हर्षित राणा की जगह टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज को रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया था। अब खबर सामने आ रही है कि युवा गेंदबाज आईपीएल के लिए फिट नहीं हो सकते हैं। ऐसे में आइए आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो अगर हर्षित बाहर हुए तो उनकी जगह ले सकते हैं। 

ये खिलाड़ी हर्षित राणा को रिप्लेस कर सकते हैं-
आकाश मधवाल
तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को आईपीएल में खेलने के अनुभव है। उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला और बेहतरीन प्रदर्शन किया। अपने डेब्यू सीजन में मधवाल ने लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में 5 विकेट हॉल प्राप्त किया था। उस सीजन उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट हासिल किए थे। मधवाल कोलकाता के लिए हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के रूप में बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। 

सिमरजीत सिंह
सिमरजीत सिंह को भी आईपीएल में खेलने का अनुभव है। उन्होंने चेन्नई के लिए खेलते हुए कई बार नई गेंद के सात बेहतरीन गेंदबाजी की। सिमरजीत ने आईपीएल में 14 मुकाबले खेले हैं और 11 विकेट हासिल किए हैं। सिमरजीत सिंह चेन्नई के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी आईपीएल में खेल चुके हैं। ऐसे में वे हर्षित राणा का परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। 

 मनी ग्रेवाल
 दिल्ली के युवा गेंदबाज मनी ग्रेवाल भी कोलकाता के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। ग्रेवाल ने दिल्ल प्रीमियर लीग 2025 में अपनी गेंदबाजी से जलवा बिखेरा था। उन्होंने 2025 के सीज में सबसे ज्यादा 20 विकेट हासिल किए थे। यही नहीं इस गेंदबाज ने ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ हैट्रिक भी हासिल की थी और चर्चा में रहे थे।  
Sat, 14 Mar 2026 14:22:00 +0530

  Videos
See all

इराक में अमेरिकी एंबैसी पर मिसाइल हमला [Fire, smoke at US embassy in Iraq after missiles attack] #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:45:43+00:00

Shorts : चलते हाईवे पर बिखरे LPG सिलेंडर | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:45:02+00:00

इजराइल ने हिज्बुल्लाह का हथियार डिपो उड़ाया | Iran Israel War News | America Iran News | India Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:44:19+00:00

Team India की जीत के बाद वैष्णो देवी में माथा टेका | #viralnews | #viralvideo | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-14T09:44:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers