Responsive Scrollable Menu

'हाउस अरेस्ट' के आरोप का किया खंडन, M3M इंडिया ने सोशल मीडिया पर फैलाई खबरों को भ्रामक बताया

M3M इंडिया इस आरोप का पूरी तरह से खंडन किया है कि गुरुग्राम के सेक्टर 65 स्थित 'ट्रम्प टावर्स दिल्ली NCR' के किसी निवासी या उनके परिवार के किसी सदस्य को "हाउस अरेस्ट" (नजरबंद) किया गया था. उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरें भ्रामक है. इसके साथ तथ्यों को गलत तरह से पेश किया गया है. किसी भी निवासी या उनके परिवार के सदस्यों को कभी भी अपने अपार्टमेंट से बाहर निकलने या इमारत के कॉमन एरिया का उपयोग करने से रोका नहीं गया. टॉवर की लिफ्ट हमेशा चालू रहीं. उन्हें बाकी सभी मंजिलों से बुलाया  जा सकता था. 

सुरक्षा के उपायों को नजरबंदी बताया 

M3M इंडिया का दावा है कि सेक्टर 65 ट्रंप टॉवर में कोई भी आवासी को बंधक नहीं बनाया गया. किसी को बाहर जाने और कॉमन ऐरिया में आने-जाने से नहीं रोका गया. टॉवर की लिफ्ट हमेशा से चालू रही. सीढ़ियों पर आने जाने पर कोई रोक नहीं थी. सुरक्षा के लिहाज से आवाजाही पर निगरानी रखी गई थी. टॉवर में निर्माण कार्य जारी रहने से लिफ्ट कॉलिंग की व्यवस्था फ्लैट मालिकों को इस बारे में बता दिया गया था. 50 परिवार बिना परेशान के रह रहे हैं. बावजूद इसके सोशल मीडिया पर सुरक्षा के उपायों को नजरबंदी के रूप में पेश किया गया. 

अपार्टमेंट के लिए दो मुख्य लिफ्ट हैं

बताया गया कि इस अपार्टमेंट के लिए दो मुख्य लिफ्ट हैं. फायर और इमरजेंसी एग्जिट के दौर बनी दोनों सीढ़ियां हमेशा से खुली थीं और किसी भी इमरजेंसी या सुरक्षा सुविधा पर कोई रोक नहीं थी. लिफ्ट की यह व्यवस्था सुरक्षा और एक्सेस-कंट्रोल (प्रवेश नियंत्रण) का उपाय थी. इन उन सभी अपार्टमेंट्स पर समान रूप से लागू किया गया. जहां से अभी तक निवास करने नहीं आए. घर के मालिकों की ओर से कराए गए इंटीरियर के काम को लेकर हर दिन 200 से अधिक कर्मचारी टावर में पहुंचते हैं. ऐसे में लिफ्ट को केवल उन मंजिलों पर रुकने को लेकर सक्रिय किया गया था, जहां पर लोग पहले से निवास कर रहे हैं. 

कर्मियों की आवाजाही नियंत्रित रही

इस व्यवस्था से आवासीय मंजिलों पर काम करने वाले कर्मियों की आवाजाही नियंत्रित रही. टावर में पहले से रह   रहे परिवारों की सुरक्षा और निजता (प्राइवेसी) सुरक्षित रही. घर के मालिक को 3 अक्टूबर 2026 को ईमेल के माध्यम से इस व्यवस्था के बारे में बता दिया गया था. ईमेल में स्पष्ट रूप से लिफ्ट की यह सुविधा केवल उन अपार्टमेंट्स को लेकर चालू है जहां लोग निवास कर रहे हैं. उनके अपार्टमेंट की लिफ्ट ऑपरेटिंग पैनल को तब सक्रिय किया जाएगा, जब वे वहां रहने के लिए तैयार हो जाएंगे. बाकी मंजिल से सीधे लिफ्ट की सुविधा चालू कर दी गई है. 

ये भी पढ़ें: ‘आप किसी भी जगह पर कब्जा नहीं कर सकते’ विरोध प्रदर्शन पर CJI की अहम टिप्पणी

Continue reading on the app

न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा के निशाने पर होंगे ये 5 बड़े रिकॉर्ड, इस मामले में बन जाएंगे नंबर-1 भारतीय

Rohit Sharma Records: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया के दिग्गज स्टार ओपनर रोहित शर्मा एक बार फिर मैदान पर धमाल मचाते नजर आएंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली सीरीज के अपने शानदार फॉर्म को रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बरकरार रखना चाहेंगे. इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका है, जहां वह 5 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इनमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 21 हजार रन पूरे करना और वनडे क्रिकेट में 400 छक्के लगाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी शामिल है. 

रोहित शर्मा के निशाने पर 21 हजार इंटरनेशनल रन

रोहित शर्मा ने अपनी पिछली सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले से जमकर तहलका मचाया था. उन्होंने 3 मैचों की वनडे सीरीज में एक शतक की बदौलत कुल 225 रन बनाए थे. अब हिटमैन कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने के लिए तैयार हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में रोहित के पास एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का सुनहरा मौका है. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 21000 रन पूरे करने से महज 348 रन दूर हैं. रोहित ने अब तक 517 इंटरनेशनल मैचों की 550 पारियों में 42.66 के औसत से कुल 20,652 रन बनाए हैं, जिसमें 52 शतक और 113 अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है.

रोहित के पास SENA देशों में ODI शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बनने का मौका

रोहित शर्मा के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में एक बेहद खास क्लब का हिस्सा बनने का शानदार मौका है. रोहित अगर इस सीरीज में एक भी शतकीय पारी खेलने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) इन चारों ही देशों की सरजमीं पर वनडे शतक जड़ने वाले भारत के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे. क्रिकेट इतिहास में भारत की तरफ से अब तक सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और शिखर धवन ही इन चारों विदेशी परिस्थितियों में वनडे सेंचुरी लगाने का कारनामा कर पाए हैं. ऐसे में कीवी गेंदबाजों के खिलाफ यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर रोहित शर्मा इन दिग्गजों की खास लिस्ट में शामिल होकर एक नया इतिहास रच सकते हैं. 

वनडे में 400 छक्कों लगाने वाले पहले खिलाड़ी बनने का मौका

रोहित शर्मा इस सीरीज में एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं, जहां आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है. वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में 400 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बनने के बेहद करीब हैं. इसके लिए रोहित को सिर्फ 19 छक्कों की जरूरत है. रोहित अब तक वनडे में कुल 381 छक्के जड़ चुके हैं.

इतना ही नहीं, इस सीरीज के दौरान रोहित के पास इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में मिलाकर अपने 700 छक्के पूरे करने का भी मौका होगा. इसके लिए रोहित को अब सिर्फ 26 छक्के की जरूरत है.

SENA देशों में 5000 रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन सकते हैं रोहित

रोहित शर्मा विदेशी पिचों पर एक और ऐतिहासिक कारनामा करने के बेहद करीब हैं. वह सेना देशों में 5000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले भारत के पहले ओपनर बनने की दहलीज पर खड़े हैं. इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए 'हिटमैन' को सिर्फ 36 रनों की दरकार है.

जीत में 15 हजार इंटरनेशनल रन बनाने के करीब रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के पास इस सीरीज में एक और ऐसा अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा जो उनकी मैच जिताऊ क्षमताओं को साबित करता है. वह भारत की जीत वाले मुकाबलों में 15000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले दुनिया के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बनने के बेहद करीब हैं. इस ऐतिहासिक कीर्तिमान को बनाने के लिए रोहित शर्मा को सिर्फ 183 रनों की जरूरत है.

यह भी पढ़ें:  दुनिया के इस खतरनाक ऑलराउंडर को लेकर हो सकती है बड़ी डील, CSK की बड़ी चाल से SRH कैंप में मची खलबली

Continue reading on the app

  Sports

शूटर जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास… भारत को दिलाया 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का पहला कोटा

Jaypal Malviya secures India's first shooting quota for 2028 LA Olympics: भारतीय निशानेबाज जयपाल मालवीय ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 242.2 अंक हासिल कर स‍िल्‍वर मेडल जीता. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने भारत को 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का पहला निशानेबाजी कोटा भी दिला दिया. क्वालिफिकेशन में 585 अंक बनाकर फाइनल में पहुंचे मध्य प्रदेश के इस उभरते खिलाड़ी ने कड़े मुकाबले में चीन के काई हू को टक्कर दी. Thu, 5 Nov 2026 23:09:28 +0530

  Videos
See all

Dhanteras News : धनतेरस-दिवाली से पहले शेयर बाजार में उछाल #dhanteras #sharemarket #marketnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T17:37:17+00:00

Diwali से Wedding Season तक चमकेगी आपकी शॉपिंग.. Tanishq ने पेश किए आकर्षक ऑफर ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T17:36:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers