किचन के 4 मसालों का कमाल! घर पर बनाएं स्पेशल छाछ, हफ्तों तक फ्रिज में करें स्टोर, पाचन के लिए बेस्ट
Masala Chaach Recipe: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए मसाला छाछ एक बेहतरीन और देसी हेल्दी ड्रिंक मानी जाती है. बुरहानपुर की एक्सपर्ट महिला फुला बाई ने बताया कि सिर्फ चार चीजों की मदद से घर पर स्वादिष्ट मसाला छाछ आसानी से बनाई जा सकती है. छाछ में सेंधा नमक, सूखा पुदीना, धनिया और जीरा मिलाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है और यह पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. डॉक्टर भी अक्सर भोजन के बाद छाछ पीने की सलाह देते हैं क्योंकि इससे खाना जल्दी पचता है और शरीर को ठंडक मिलती है. अगर इसे सही तरीके से फ्रिज में रखा जाए तो मसाला छाछ तीन से पांच दिन तक खराब नहीं होती और गर्मी में ताजगी बनाए रखती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation






















