Responsive Scrollable Menu

Ambuja Cements उत्पादन बढ़ाने के लिए तीन साल में खर्च करेगी 14,500 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, तीन नवंबर अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स लि. (एसीएल) वित्त वर्ष 2028-29 तक अपनी सीमेंट उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 14.9 करोड़ टन सालाना करने के लिए अगले तीन साल में करीब 14,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के नेतृत्व ने हाल में विश्लेषकों के साथ आय संबंधी चर्चा में यह जानकारी दी। देश की दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट विनिर्माता कंपनी अंबुजा सीमेंट्स की मौजूदा उत्पादन क्षमता 11.35 करोड़ टन सालाना है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद बाहेती ने कहा कि कंपनी बाजार में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है और मांग में सुधार का लाभ उठाने की तैयारी में है। प्रस्तावित निवेश कंपनी की एकीकृत और ‘ग्राइंडिंग’ इकाइयों के जरिये करीब तीन करोड़ टन उत्पादन क्षमता जोड़ने की योजना का हिस्सा होगा। उन्होंने कहा कि अंबुजा का लक्ष्य वित्त वर्ष 2029-30 तक अपनी कुल उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 15.5 करोड़ टन सालाना करना है।

इसमें मौजूदा इकाइयों की अड़चनें दूर करके अतिरिक्त 1.5 करोड़ टन क्षमता जोड़ना भी शामिल है। बाहेती ने एक सवाल के जवाब में कहा, इन तीन करोड़ टन क्षमता के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। इसमें एकीकृत और ‘ग्राइंडिंग’ इकाइयां शामिल हैं।

इस निवेश के लिए हर साल करीब 7,500 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि विस्तार योजना कंपनी के पहले दिए गए अनुमानों के अनुरूप है और इससे उत्पादन क्षमता बढ़ाने की उसकी रूपरेखा में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंबुजा सीमेंट्स ने पहले वित्त वर्ष 2027-28 तक 14 करोड़ टन सालाना उत्पादन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा था।

इसके बाद मौजूदा संयंत्रों की उत्पादन संबंधी अड़चनें दूर कर वित्त वर्ष 2029-30 तक क्षमता 15.5 करोड़ टन करने की योजना है। बाहेती ने विस्तार का कारण बताते हुए कहा, महत्वपूर्ण बात यह है कि पिछले कुछ तिमाहियों में हमारे वितरकों के स्तर पर गतिविधियां बढ़ी हैं। बिक्री में सुधार हुआ है और संस्थागत कारोबार पर हमारा ध्यान बढ़ा है।

मेरा मानना है कि अब हम इस स्थिति में हैं कि मूल्य पर ध्यान देते हुए बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने विस्तार के लिए वित्तपोषण की व्यवस्था के बारे में कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि उसका परिचालन पर्याप्त नकदी सृजित करेगा, जिससे प्रस्तावित पूंजीगत व्यय की जरूरत पूरी हो सकेगी। इस तरह अगले तीन साल में विस्तार कार्यक्रम के लिए कंपनी को बाहरी वित्तपोषण पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

हालांकि, उन्होंने कहा कि कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति जरूरत पड़ने पर अंतरिम वित्तपोषण की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त गुंजाइश देती है। उन्होंने कहा, फिलहाल हमारा अनुमान है कि कंपनी अपने संसाधनों से ही इस विस्तार को पूरा कर सकेगी।

Continue reading on the app

Bigg Boss में मुस्लिम लड़की को हुआ हिंदू लड़के से प्यार, भड़के मां-बाप शो में पहुंच बोले- घर चलो!

Bigg Boss Malayalam 8 में नेहा फातिमा के प्यार पर उनके माता-पिता नाराज हो गए। उन्होंने बेटी को घर लौटने को कहा, लेकिन नेहा ने शो में बने रहने का फैसला किया।

Continue reading on the app

  Sports

शूटर जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास… भारत को दिलाया 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का पहला कोटा

Jaypal Malviya secures India's first shooting quota for 2028 LA Olympics: भारतीय निशानेबाज जयपाल मालवीय ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 242.2 अंक हासिल कर स‍िल्‍वर मेडल जीता. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने भारत को 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का पहला निशानेबाजी कोटा भी दिला दिया. क्वालिफिकेशन में 585 अंक बनाकर फाइनल में पहुंचे मध्य प्रदेश के इस उभरते खिलाड़ी ने कड़े मुकाबले में चीन के काई हू को टक्कर दी. Thu, 5 Nov 2026 23:09:28 +0530

  Videos
See all

Dhanteras News : धनतेरस-दिवाली से पहले शेयर बाजार में उछाल #dhanteras #sharemarket #marketnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T17:37:17+00:00

Diwali से Wedding Season तक चमकेगी आपकी शॉपिंग.. Tanishq ने पेश किए आकर्षक ऑफर ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T17:36:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers