Responsive Scrollable Menu

यूथ ओलिंपिक- जूडो में भारत को सिल्वर मेडल:17 साल की खुशबू ने 63KG कैटेगरी में पदक जीता; फाइनल में जर्मनी की खिलाड़ी से हारीं

भारत की खुशबू राजकबाई दरजादा ने सेनेगल के डकार में चल रहे यूथ ओलिंपिक गेम्स में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने जूडो में महिलाओं की 63kg कैटेगरी में यह उपलब्धि हासिल की। सोमवार देर शाम खेले गए फाइनल में उन्हें जर्मनी की जोलिना रेनहोल्ड से हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही खुशबू यूथ ओलिंपिक में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय जूडो खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले 2018 में मणिपुर की तबाबी देवी ने सिल्वर मेडल जीता था। तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंचीं खुशबू ने फाइनल तक का सफर तीन मुकाबले जीतकर तय किया। उन्होंने पहले राउंड में गिनी की मामाइसा कामारा को हराया। इसके बाद क्वार्टरफाइनल में मोरक्को की अबीर बुआज्जाउई और सेमीफाइनल में अल्जीरिया की दुनिया बेराहुआल को शिकस्त दी। फाइनल में उनका सामना जर्मनी की जोलिना रेनहोल्ड से हुआ। खुशबू ने कहा कि वे अनुभवी जर्मन खिलाड़ी का सामना करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार थीं। उन्होंने डकार में इंटरनेशनल लेवेल पर खेलने के अनुभव को शानदार बताया। इस साल दूसरा इंटरनेशनल मेडल जीता खुशबू का यह इस साल इंटरनेशनल लेवेल पर दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने जॉर्डन की राजधानी अम्मान में हुई एशियन कैडेट चैंपियनशिप की 63 किलोग्राम कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। गुजरात के सोमनाथ की रहने वाली खुशबू सात भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। उन्होंने 2021 में सोमनाथ की जूडो एकेडमी से जिला स्तर पर खेलना शुरू किया था। यहां प्रतियोगिताओं में मिली सफलता ने उन्हें इस खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अहमदाबाद में ट्रेनिंग से निखरा खेल 2023 में खुशबू का चयन अहमदाबाद के विजय भारत फाउंडेशन (VBF) हाई परफॉर्मेंस सेंटर में हुआ। यहां जूडो कोच लाल कृष्ण बघेल की देखरेख में उन्होंने ट्रेनिंग की। कोच बघेल के मुताबिक, सेंटर में बेहतर ट्रेनिंग और अच्छे स्पैरिंग पार्टनर्स की वजह से खुशबू को डकार में मेडल जीतने में मदद मिली। अगली प्रतियोगिता की तैयारी में जुटीं सिल्वर मेडल जीतने के बाद खुशबू फिलहाल परिवार के साथ जश्न मनाने के बजाय अगली प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हैं। उन्हें खेलो इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है। खुशबू ने कहा कि प्रतियोगिता की तैयारी के कारण उन्हें माता-पिता से मिलने के लिए छुट्टी मिलना मुश्किल लग रहा है। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर IPL ऑक्शन में नहीं उतरेंगे:ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद भी फैसला नहीं बदला; 16 दिसंबर को खिलाड़ियों की नीलामी पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने IPL 2027 ऑक्शन में शामिल होने से इनकार कर दिया है। 33 साल के आमिर ने ब्रिटिश नागरिकता हासिल कर ली है, इसके बावजूद वे IPL में खेलने के लिए अपना नाम रजिस्टर नहीं कराएंगे। उन्होंने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Emraan Hashmi की Rooh को लेकर आया बड़ा अपडेट, 2027 में तीन भाषाओं में होगी रिलीज फिल्म

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर अपनी नई म्यूजिकल हॉरर फिल्म 'रूह' (Rooh) का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए टिप्स फिल्म्स और टिप्स म्यूजिक ने हाथ मिलाया है, जिसमें जाने-माने निर्माता कुमार तौरानी की मौजूदगी ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। मेकर्स की योजना इस फिल्म को साल 2027 में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में पैन-इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की है।

इमरान हाशमी ने जारी किया 'रूह' का मोशन पोस्टर

इमरान हाशमी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का रोंगटे खड़े कर देने वाला मोशन पोस्टर शेयर किया। पोस्टर जारी करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "डर जितना गहरा, म्यूजिक भी उतना ही शानदार। इमरान हाशमी की म्यूजिकल हॉरर फिल्म 'रूह' के लिए टिप्स फिल्म्स और टिप्स म्यूजिक एक साथ आए हैं। एक बेहतरीन हॉरर थिएट्रिकल एक्सपीरियंस के लिए तैयार हो जाइए। 2027 में सिनेमाघरों में यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।"

इसे भी पढ़ें: Jiyaa Shankar ने मंगेतर Kaaran Dhanak संग ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

डर के साथ रोमांस और संगीत का अनोखा तड़का

'रूह' एक ऐसी हॉरर फिल्म होगी जिसमें खौफ के साथ-साथ रोमांस और दमदार संगीत को भी कहानी की मुख्य धुरी बनाया गया है। फिल्म के गाने सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने वाले अहम मोड़ के रूप में पेश किए जाएंगे।

इस फिल्म का निर्देशन मयंक शर्मा कर रहे हैं, जिन्होंने विशाल कपूर के साथ मिलकर इसका स्क्रीनप्ले भी तैयार किया है। फिल्म का निर्माण कुमार तौरानी, गिरिश कुमार, विक्रम खाखर और सनी खन्ना कर रहे हैं, जबकि विकास साहनी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का पूरा म्यूजिक टिप्स म्यूजिक के लेबल पर जारी होगा।

Continue reading on the app

  Sports

शूटर जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास… भारत को दिलाया 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का पहला कोटा

Jaypal Malviya secures India's first shooting quota for 2028 LA Olympics: भारतीय निशानेबाज जयपाल मालवीय ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 242.2 अंक हासिल कर स‍िल्‍वर मेडल जीता. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने भारत को 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का पहला निशानेबाजी कोटा भी दिला दिया. क्वालिफिकेशन में 585 अंक बनाकर फाइनल में पहुंचे मध्य प्रदेश के इस उभरते खिलाड़ी ने कड़े मुकाबले में चीन के काई हू को टक्कर दी. Thu, 5 Nov 2026 23:09:28 +0530

  Videos
See all

Dhanteras News : धनतेरस-दिवाली से पहले शेयर बाजार में उछाल #dhanteras #sharemarket #marketnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T17:37:17+00:00

Diwali से Wedding Season तक चमकेगी आपकी शॉपिंग.. Tanishq ने पेश किए आकर्षक ऑफर ! | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T17:36:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers