हाथ फेवीक्विक से चिपकाए, ₹4.5 लाख का मंगलसूत्र लूटा:बेंगलुरु में महिला को दिनदहाड़े बंधक बनाने की कोशिश, गले पर चाकू रखा; आरोपी गिरफ्तार
बेंगलुरु के इंदिरानगर में दिनदहाड़े एक जूते और बैग की मरम्मत करने वाली दुकान में लूट की वारदात हुई। यहां 40 साल के एक व्यक्ति ने 23 साल की महिला कर्मचारी को निशाना बनाया। आरोपी ने महिला के दोनों हाथ फेवीक्विक से चिपका दिए और उसके गले पर चाकू रखकर करीब ₹4.5 लाख का मंगलसूत्र छीन लिया। वारदात के समय महिला दुकान में अकेली थी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद आरोपी ने महिला के गले पर चाकू रखकर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया। हेलमेट और दस्ताने पहनकर दुकान में घुसा आरोपी घटना 31 अक्टूबर को इंदिरानगर की 100 फीट रोड स्थित दुकान में हुई। महिला वहां रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती है और रोजाना के लेन-देन भी संभालती है। वह सुबह करीब 10 बजे दुकान पहुंची थी। इसके बाद सुबह 11:45 बजे हेलमेट और दस्ताने पहने एक व्यक्ति दुकान में आया। आरोपी रिसेप्शन काउंटर को फांदकर अंदर पहुंचा। उसने महिला से कहा कि कोई उसे मारने आ रहा है और उसे चिल्लाने से मना किया। हाथों पर फेवीक्विक लगाया, मुंह में कपड़ा ठूंसा जब महिला ने दुकान के मालिक को फोन करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे जबरन बैठा दिया। उसने महिला का मुंह दबाया और उसके गले व हाथों पर चाकू से हमला किया। साथ ही धमकी दी कि आवाज उठाने पर वह उसे मार देगा।इसके बाद आरोपी ने महिला के दोनों हाथों पर फेवीक्विक लगाकर उन्हें आपस में चिपका दिया। उसने मेज पर रखा कपड़ा महिला के मुंह में ठूंस दिया। फिर उसका 35 ग्राम का मंगलसूत्र छीनकर अपनी जेब में रख लिया। आरोपी जब दुकान से भागने लगा, तो महिला ने किसी तरह अपने हाथ छुड़ाए और शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। दुकान मालिक पर हमला कर मंगलसूत्र लेकर भागा आरोपी ने महिला के बाल पकड़कर उसे खींचते हुए फिर दुकान के अंदर ले गया और उसके गले पर चाकू रख दिया। उसने भीड़ को धमकी दी कि कोई बीच में आया तो उसे भी नुकसान पहुंचाएगा। दुकान के मालिक और वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान उसने चाकू लहराया और दुकान के मालिक पर हमला कर दिया। इसके बाद वह मंगलसूत्र लेकर भाग निकला। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आरोपी महिला को चाकू की नोक पर पकड़े हुए दिखाई दे रहा है और आसपास लोग मौजूद हैं। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया पुलिस ने लोगों की मदद से आरोपी को तलाश कर हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस उसके पुराने रिकॉर्ड और बैकग्राउंड की जांच कर रही है। इंदिरानगर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6) के तहत FIR दर्ज की गई है। यह धारा लूट के दौरान या लूट की कोशिश में चोट पहुंचाने से जुड़ी है।
मंदिर के पुजारियों पर Neha Bora की टिप्पणी से बवाल.. Priyanka Chaturvedi ने लगाई फटकार ! | Top News
मंदिरों के पुजारियों और ब्राह्मण महिलाओं की सुरक्षा को लेकर AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के एक बयान पर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। इस बयान पर शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने नेहा बोरा की टिप्पणी को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि समाज से जुड़े गंभीर मुद्दों पर बात करते समय भाषा और शब्दों का चयन जिम्मेदारी से होना चाहिए। #nehabora #priyankachaturvedi #hindupujari #templecontroversy #aisanehabora #hindutemple #brahminwomen #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others









