Responsive Scrollable Menu

मजबूत औद्योगिक मांग के चलते भारत में वेयरहाउसिंग की मांग तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंची: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। मजबूत औद्योगिक मांग और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों में तेजी के चलते भारत के वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स क्षेत्र ने 2026 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया है। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की जुलाई-सितंबर तिमाही में देशभर में 1.058 करोड़ वर्गफुट (10.58 मिलियन स्क्वायर फीट) वेयरहाउस स्पेस का अवशोषण (लीजिंग) दर्ज किया गया, जबकि 2026 के पहले नौ महीनों में कुल अवशोषण बढ़कर 3.26 करोड़ वर्गफुट (32.6 मिलियन स्क्वायर फीट) तक पहुंच गया, जो पिछले तीन वर्षों का सबसे उच्च स्तर है।

वेस्टियन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और व्यापक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद वेयरहाउसिंग क्षेत्र में मांग मजबूत बनी रही। तिमाही आधार पर लीजिंग गतिविधि में 0.2 प्रतिशत और सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की तीसरी तिमाही के दौरान इस क्षेत्र में 33.2 करोड़ डॉलर (332 मिलियन डॉलर) का संस्थागत निवेश आकर्षित हुआ। यह कुल तिमाही निवेश का 17 प्रतिशत हिस्सा रहा, जो पिछले दो वर्षों में किसी भी तिमाही का सबसे ऊंचा स्तर है।

वेस्टियन के सीईओ श्रीनिवास राव ने कहा कि भारत का वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र अब पारंपरिक मांग स्रोतों से आगे बढ़ रहा है। थर्ड पार्टी लॉजिस्टिक्स (3पीएल) के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लगातार मजबूत मांग, बुनियादी ढांचे में सुधार और सरकारी नीतिगत समर्थन इस क्षेत्र की दीर्घकालिक संभावनाओं को और मजबूत बना रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में बढ़ती खपत, विनिर्माण गतिविधियों का विस्तार और आधुनिक लॉजिस्टिक्स सुविधाओं की बढ़ती जरूरत निवेशकों को आकर्षित कर रही है। यही वजह है कि आधुनिक और तकनीक-आधारित वेयरहाउसिंग परिसंपत्तियों में निवेश का रुझान मजबूत बना हुआ है।

सेक्टोरल हिस्सेदारी की बात करें तो 3पीएल क्षेत्र तीसरी तिमाही में भी सबसे बड़ा लीजिंग सेगमेंट रहा, हालांकि इसकी हिस्सेदारी पिछली तिमाही के 41 प्रतिशत से घटकर 29 प्रतिशत रह गई। इसके बाद इंजीनियरिंग एवं मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की हिस्सेदारी 23 प्रतिशत और ऑटोमोबाइल एवं ऑटो कंपोनेंट्स क्षेत्र की हिस्सेदारी 14 प्रतिशत रही।

शहरों के आधार पर चेन्नई ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया, जहां 28.9 लाख वर्गफुट (2.89 मिलियन स्क्वायर फीट) का लीजिंग दर्ज किया गया, जो तिमाही आधार पर 320 प्रतिशत और सालाना आधार पर 156 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

मुंबई 27 लाख वर्गफुट (2.70 मिलियन स्क्वायर फीट) के लीजिंग के साथ दूसरे स्थान पर रहा। हालांकि यहां तिमाही आधार पर 46 प्रतिशत और सालाना आधार पर 37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं पुणे 22 लाख वर्गफुट (2.2 मिलियन स्क्वायर फीट) के अवशोषण के साथ तीसरे स्थान पर रहा और यहां सालाना आधार पर 245 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से लगातार बढ़ती मांग आधुनिक और तकनीक-सक्षम वेयरहाउसिंग सुविधाओं के उपयोग को और बढ़ाएगी। इससे स्थापित लॉजिस्टिक्स हब्स के साथ-साथ उभरते हुए वेयरहाउसिंग केंद्रों को भी लाभ मिलने की संभावना है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कार मार्केट में इस महीने रहेगी हलचल! Mercedes से BYD तक आ रहीं ये 4 नई गाड़ियां

नवंबर में भारतीय ऑटो मार्केट में एक से बढ़कर एक नई कारें दस्तक देने जा रही हैं. Mercedes-Benz की नई इलेक्ट्रिक SUV से लेकर BYD की 1,156 hp वाली लग्जरी कार तक, इस महीने कई बड़े लॉन्च होने वाले हैं. Toyota Innova Hycross Facelift और नई Mini Cooper SE भी खरीदारों को आकर्षित करेंगी. जानिए इन चारों कारों की लॉन्च डेट, संभावित कीमत, बैटरी, रेंज और खास फीचर्स, जो इन्हें बनाते हैं बेहद खास.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ ODI Series से पहले थके खिलाड़ी, कप्तान Mitchell Santner ने जताई चिंता

 न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर का मानना है कि लगातार क्रिकेट खेलने के कारण भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में खिलाड़ियों पर थकान हावी हो सकती है। भारत और न्यूजीलैंड ने इससे पहले पांच टी20 मैचों की श्रृंखला खेली थी, जिसमें मेजबान टीम 2-3 से हार गई थी। वनडे श्रृंखला के बाद दोनों देश दो टेस्ट मैच की श्रृंखला खेलेंगे। वनडे श्रृंखला 2027 में होने वाली विश्व कप की तैयारी को देखते हुए और 19 नवंबर से शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। 

सैंटनर ने पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘हम लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं और मैचों के बीच में बहुत कम समय का अंतराल है। टी20 क्रिकेट में सफर और देर रात तक चलने वाले मैचों के कारण खिलाड़ी थोड़े थके हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बहुत कम समय में लगातार क्रिकेट खेलने से वनडे श्रृंखला में थकान हावी हो सकती है। आप हमेशा अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारना चाहते हैं, लेकिन वर्तमान समय में व्यस्त कार्यक्रम और दो मैच के बीच अंतराल बहुत कम होने के कारण ऐसा करना काफी मुश्किल है।’’ 

वन डे विश्व कप में अब एक साल से भी कम समय बचा हुआ है और 34 वर्षीय सैंटनर ने कहा कि यह टूर्नामेंट न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ियों के लिए अंतिम टूर्नामेंट हो सकता है जिनमें वह भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे अधिकतर खिलाड़ियों की उम्र लगभग 34 या 35 के आसपास है। वनडे विश्व कप के बाद, सारा ध्यान फिर से टी20 क्रिकेट पर केंद्रित हो जाएगा। मुझे अभी तक किसी खिलाड़ी ने अपनी भावी योजना के बारे में नहीं बताया है, लेकिन ऐसा हो सकता है।’’

 सैंटनर ने कहा कि विभिन्न प्रारूप में कार्यभार प्रबंधन को देखते हुए वनडे श्रृंखला के दौरान खिलाड़ियों का रोटेशन महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, ‘‘इससे टीम को मजबूती मिलती है। हमने देखा है कि खिलाड़ी विश्राम करने के बाद वापसी पर अच्छा प्रदर्शन करने लगते हैं।’’

 सैंटनर ने कहा कि भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे श्रृंखला दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले विश्व कप (दो अक्टूबर से 21 नवंबर, 2027) की तैयारी की दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम न्यूजीलैंड में अलग-अलग स्थान पर खेल रहे हैं। हम अलग-अलग परिस्थितियों में खेल रहे हैं और विश्व कप में हम ऐसा ही करेंगे। इसलिए यह श्रृंखला काफी महत्वपूर्ण है।’’

Tue, 03 Nov 2026 14:16:00 +0530

  Videos
See all

तमिलनाडु CM विजय के स्वागत में उमड़े समर्थक | #shorts #viralshorts #viral! #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T09:13:41+00:00

Lucknow | सड़क पर BJP का शक्ति प्रदर्शन | #shorts #viralshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-03T09:12:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers