Responsive Scrollable Menu

भारत की बायोइकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए तेज मंजूरियां और आसान फंडिंग जरूरी: पीयूष गोयल

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत की जैव अर्थव्यवस्था (बायोइकोनॉमी) को गति देने के लिए नियामकीय मंजूरियों की प्रक्रिया तेज करने, स्टार्टअप्स के लिए वित्तपोषण को आसान बनाने और उद्योग तथा शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया है।

भारत की बायोइकॉनॉमी का अवसर: नवाचार और विकास को बढ़ावा देने में स्टार्टअप्स की भूमिका विषय पर आयोजित उच्चस्तरीय राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोयल ने कहा कि भारत की वैज्ञानिक क्षमता और उद्यमशील प्रतिभा का बेहतर उपयोग कर देश को वैश्विक बायोइकोनॉमी क्षेत्र में अग्रणी बनाया जा सकता है।

वाणिज्य मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि गोयल ने बैठक के दौरान सामने आए सुझावों पर समयबद्ध कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया। चर्चा का मुख्य फोकस बायोफार्मा स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए नियमों को सरल बनाना, मंजूरी प्रक्रियाओं को तेज करना, पूंजी तक पहुंच बढ़ाना और साझा बुनियादी ढांचे का विकास करना था।

डीपीआईआईटी द्वारा नीति आयोग और नीति फ्रंटियर टेक हब के सहयोग से आयोजित इस बैठक में प्रतिभागियों ने एक प्रस्तावित रेगुलेटरी सैंडबॉक्स, सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम, वैश्विक नियामकीय मानकों के साथ बेहतर तालमेल और पेटेंट आवेदन प्रक्रियाओं को सरल बनाने जैसे उपायों पर चर्चा की। इन कदमों का उद्देश्य नवाचार को बढ़ावा देना और स्टार्टअप्स को तेजी से विस्तार करने में मदद करना है।

बैठक में केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित बायोफार्मा शक्ति पहल पर भी चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने साझा प्रयोगशालाओं, परीक्षण सुविधाओं और क्लीनिकल ट्रायल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि बायोफार्मा स्टार्टअप्स की लागत कम हो सके और नवाचार को बढ़ावा मिले।

इस बीच, नीति आयोग की विशिष्ट फेलो ने कहा कि प्रतिस्पर्धी वैश्विक बायोइकोनॉमी के निर्माण के लिए स्टार्टअप्स, उद्योग, शिक्षाविदों और सरकार के बीच सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वहीं, नीति आयोग के सदस्य गोबर्धन दास ने अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैज्ञानिक खोजों को व्यावसायिक रूप से उपयोगी उत्पादों में बदलने की आवश्यकता पर बल दिया।

राउंडटेबल में जीवन विज्ञान क्षेत्र में स्वदेशी विनिर्माण को मजबूत करने, प्रयोगशाला उपकरणों और रसायनों के आयात हेतु सीमा शुल्क मंजूरियों को तेज करने तथा सरकारी योजनाओं और नियामकीय समर्थन तक पहुंच को आसान बनाने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, प्रतिभागियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि विभिन्न मंत्रालयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि नीतिगत हस्तक्षेप अधिक प्रभावी हों और क्षेत्र विशेष की चुनौतियों का तेजी से समाधान किया जा सके।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

पंजाब किंग्स के हुए हार्दिक पांड्या! स्टार ऑलराउंडर के बदले में मुंबई इंडियंस में शामिल होगा ये खतरनाक तेज गेंदबाज

Hardik Pandya Trade : आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पांड्या का ट्रेड करने में कई टीमों के नाम शामिल था लेकिन अब लगाता है कि, पंजाब किंग्स ने बाजी मार ली है. तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या का ट्रेड पंजाब किंग्स के साथ अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद को मांगा है. ऐसे में अगर पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ये ट्रेड डील डन हो जाती है, तो कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमें हार्दिक को अपने साथ शामिल करने से पीछे रह जाएंगी.

हार्दिक पांड्या साल 2023 में गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस में आए थे. इसके बाद रोहित शर्मा को एमआई की कप्तानी से हटा दिया गया और उनकी जगह पर हार्दिक को कप्तान बनाया गया था. उससे पहले हार्दिक आईपीएल 2022 में पहली ही सीजन में गुजरात टाइटंस को चैंपियन बना चुके थे. उन्होंने आईपीएल 2023 के फाइनल में भी अपनी टीम को लगातार दूसरी बार पहुंचाया था, जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें हार दिया था.

तीन साल हार्दिक पांड्या रहे फ्लॉप

इसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी लगातार तीन आईपीएल में की है. 2024, 2025 और 2026 में उनकी कप्तानी में टीम पूरी तरह बिखर गई. मुंबई इंडियंस के खेमे में खिलाड़ियों के बीच भी मन-मुटाव की खबरे में सामने आईं. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के टीम से बाहर होने की खबरें भी आई थीं. अब ये खबर सच साबित हो गई हैं क्योंकि मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स के साथ हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने वाली है. 

अर्शदीप सिंह पर मुंबई इंडियंस ने लगाया दावं

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर मुंबई इंडियंस ने दावं लगाया है. वो टीम इंडिया के टी20 क्रिकेट में सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने भारत के लिए अब तक 150 से ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए हैं. अर्शदीप सिंह आईपीएल में काफी असरदार रहे हैं. उन्होंने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए बतौर तेज गेंदबाज अपना डेब्यू किया था.  तब से अब तक वो पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे थे. अर्शदीप सिंह ने आईपीएल में 96 मैचों में कुल 111 विकेट हासिल किए हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/32 रहा है. वो 1 बार फाइव विकेट हॉल और 2 बार चार विकेट हॉल आईपीएल में हासिल कर चुके हैं.

विष्णु विनोद भी मुंबई इंडियंस में होंगे शामिल

विष्णु विनोद केरल के क्रिकेटर हैं. वो दाएं हाथ के 32 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. मुंबई इंडियंस उनको बतौर विकेटकीपर इस्तेमाल कर सकती है. विनोद आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का पहले भी हिस्सा रहे चुके हैं. इसके साथ ही वो दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में भी रह चुके हैं. अभी वो पंजाब किंग्स की टीम में शामिल हैं. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 8 मैच खेले हैं. इस दौरान 7 पारियों में उनके नाम 71 रन हैं. उनके बल्ले से आईपीएल में 4 चौके और 4 छक्के आए हैं. अब मुंबई इंडियंस में वो एक बार फिर शामिल हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें : IND VS NZ: बल्लेबाज या गेंदबाज, ऑकलैंड के ईडन पार्क की पिच पर किसे मदद मिलेगी?

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: ऋषभ पंत इंडिया ए के मैच से बाहर, टेस्ट सीरीज में भी खेलना तय नहीं

टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत अबतक फिट नहीं हुए हैं और उनका अब टेस्ट सीरीज में भी खेलना तय नहीं है. जानिए क्या है पूरी खबर Thu, 05 Nov 2026 19:26:58 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Arya: सवालों के बीच घिरे सपा प्रवक्ता! #SamajwadiParty #PoliticalDebate #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T14:16:28+00:00

Dhurandhar | Amish Devgan: साउथ इंडियन फूड की बात करने लगे क्यों रंगनाथन ? #anandranganathan #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-05T14:16:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers