Responsive Scrollable Menu

Sri Lanka में वीजा खत्म होने के बाद रहने पर 21 विदेशी अरेस्ट, 3 भारतीय भी शामिल

कोलंबो, तीन नवंबर श्रीलंका में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रहने के मामले में 21 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन भारतीय भी शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि केंद्रीय अपराध ब्यूरो ने सोमवार रात कोलंबो के मध्य में स्थित मरदाना इलाके में छापेमारी कर इन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए लोगों में चीन के 12 नागरिक शामिल हैं, जिनमें दो महिलाएं हैं। इनके अलावा छह बांग्लादेशी और तीन भारतीय नागरिक भी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में पुलिस ने कोई अन्य जानकारी नहीं दी। श्रीलंका के अधिकारियों ने हाल के महीनों में कई विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य रूप से चीनी नागरिक शामिल हैं, जिन पर पर्यटक वीजा पर देश में रहकर साइबर धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है।

Continue reading on the app

Diwali Dry Fruits Gifting Demand Low: दिवाली पर घटी ड्राई फ्रूट्स की डिमांड? महंगाई का दिखा असर

Diwali Dry Fruits Gifting Demand Low: दिवाली से पहले बाजार में महंगाई का असर देखने को मिल रहा है. इस साल दिवाली से पहले, ड्राई फ्रूट्स यानी मेवों की कीमतें आसमान छू रही हैं. ड्राई फ्रूट्स महंगे होने की वजह से, इस साल इन्हें गिफ्ट के तौर पर खरीदने वाले लोग कम हैं. दिवाली से पहले ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में 30 से 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. जिससे दुकानदार और खरीदार, दोनों ही परेशान हैं. वैश्विक तनाव और बदलते मौसम के मिजाज ने ड्राई फ्रूट मार्केट में हलचल मचा दी है. इसका असर इस दिवाली दिए जाने वाले गिफ्ट्स पर भी पड़ रहा है. दिल्ली की खारी बावली में जो एशिया की सबसे बड़ी ड्राई फ्रूट मार्केट है में भी इस साल कारोबार सुस्त है. देखें ये रिपोर्ट...

Continue reading on the app

  Sports

न्‍यूजीलैंड से पहले वनडे में जीत छीन लेने वाले भारत के 5 हीरो कौन-कौन रहे? रोहित शर्मा फेल, कोहली ने खेली'व‍िराट' पारी

Five heroes of team India victory: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया की जीत के पांच हीरो कौन-कौन से रहे, आइए आपको बताते हैं. रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन उसके बाद व‍िराट कोहली और कप्‍तान शुभमन ग‍ि ल ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेते हुए 113 रन की साझेदारी कर जीत द‍िलाने में अहम भूम‍िका न‍िभाई. देखिए मैच के 5 हीरो. Wed, 4 Nov 2026 15:46:23 +0530

  Videos
See all

US Midterm Elections 2026: 'ट्रंप का किला ध्वस्त!'डेमोक्रेट्स की बंपर जीत | Trump | Democrats #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T10:45:51+00:00

Agniveer Scheme News : अग्निवीरों को सरकार बड़ा दिवाली तोहफा ! #agniveer #ytshorts #pmmodi #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T10:46:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers