Responsive Scrollable Menu

Kartik Amavasya 2026: कार्तिक अमावस्या की रात इतनी खास क्यों मानी जाती है? जानें दीपदान, स्नान और पूजा का शुभ मुहूर्त

कार्तिक अमावस्या हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है.लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार्तिक अमावस्या की रात दीप जलाने की परंपरा क्यों शुरू हुई और इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा का क्या महत्व है.

Continue reading on the app

वर्धा में खराब सड़क निर्माण पर नितिन Gadkari सख्त, ठेकेदार को लगाई फटकार

वर्धा, तीन नवंबर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह महाराष्ट्र के वर्धा जिले में घटिया सड़क निर्माण को लेकर एक ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। यह घटना रविवार की है, जब गडकरी ने वर्धा जिले के सिंदी शहर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (एमएमएलपी) की आधारशिला रखी। यह परियोजना 150.42 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही है।

इसका निर्माण महाराष्ट्र एमएमएलपी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक्स प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण (जेएनपीए) का संयुक्त उद्यम है। गडकरी के कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, पूरी तरह विकसित होने के बाद यह पार्क सड़क और रेल के जरिये माल ढुलाई को सुगम बनाएगा। इससे रसद लागत और परिवहन में लगने वाला समय कम होगा, आपूर्ति शृंखला मजबूत होगी तथा औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस परियोजना से रोजगार के अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही, इससे भारत की व्यापार प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी और ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम से इतर एक स्थानीय विधायक ने वर्धा की एक सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत गडकरी से की।

स्थानीय समाचार चैनलों पर प्रसारित बातचीत के वीडियो में गडकरी सड़क निर्माण में घटिया काम करने को लेकर ठेकेदार को फटकार लगाते दिखाई दे रहे हैं। नागपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गडकरी ठेकेदार से कहते सुनाई दे रहे हैं कि उसे ‘‘इतना घटिया काम करने पर शर्म आनी चाहिए।’’ केंद्रीय मंत्री ने ठेकेदार को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और सड़क की मरम्मत तत्काल कराने के सख्त निर्देश दिए।

Continue reading on the app

  Sports

Auckland ODI में 5 विकेट से जीता भारत,फील्डिंग में रोहित-विराट का कमाल

ऑकलैंड वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. Wed, 04 Nov 2026 17:40:53 +0530

  Videos
See all

Rashtravad: संसद में डिबेट पर क्या बोले कांग्रेस प्रवक्ता? | #rashtravad #shorts #akhileshyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T12:15:57+00:00

Congress News | Rahul Gandhi | 'डिबेट के लिए राहुल का सामना करें PM' #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T12:16:56+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers