सरकार ने 14,500 करोड़ की एनर्जी स्टोरेज स्कीम को दी मंजूरी! इन सेक्टर्स की कंपनियों को हो सकता है बड़ा फायदा
कैबिनेट ने 4 नवंबर को 14,500 करोड़ रुपये की VGF स्कीम को मंजूरी दी, जिससे FY31 तक 92 GWh ग्रिड-स्केल एनर्जी स्टोरेज क्षमता तैयार होगी। इसमें 60 GWh पंप्ड हाइड्रो, 30 GWh बैटरी स्टोरेज और 2 GWh वैकल्पिक तकनीक शामिल हैं।
Kanika Kapoor का बड़ा फैसला, पति Gautam Hathiramani से शादी के चार साल बाद हुईं अलग
नयी दिल्ली, चार नवंबर ‘बेबी डॉल’, ‘लवली’ और ‘दा दा दस्से’ जैसे लोकप्रिय गीतों के लिए मशहूर पार्श्व गायिका कनिका कपूर शादी के चार साल बाद पति गौतम हथीरमानी से अलग हो गयी हैं। गायिका (48) ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि काफी सोच-विचार के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है।
कनिका ने पोस्ट में लिखा, ‘‘प्रिय मित्रों और परिवार, काफी सोच-विचार के बाद मैंने और मेरे पति ने अलग-अलग रास्ते पर चलने का फैसला किया है। हम दोनों ने जो समय साथ बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि जिंदगी में आगे बढ़ने के इस सफर में हमारी निजता का सम्मान करें और हमारे प्रति संवेदनशीलता बरतें।’’ कनिका की इससे पहले व्यवसायी राज चंडोक से शादी हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां अयाना और समारा तथा एक बेटा युवराज शामिल हैं।
वह 1998 में 18 साल की उम्र में राज से शादी कर लंदन चली गई थीं। वहां वह कई साल तक रहीं और अपने बच्चों का पालन-पोषण किया। दोनों 2012 में अलग हो गए, जिसके बाद कनिका संगीत के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए भारत लौट आईं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
prabhasakshi






