S24 Ultra को बेसन में डुबोया, खौलते तेल में डाल लगा तलने, फिर 1 लाख के फोन का जो हुआ देख मच गया हंगामा!
करीब 1 लाख रुपये के Samsung Galaxy S24 Ultra को एक यूट्यूबर ने बेसन के घोल में लपेटकर गर्म तेल में तल दिया. वीडियो में फोन को पकोड़े की तरह फ्राई करते देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. हालांकि, वीडियो से यह साबित नहीं होता कि तेल से निकालने के बाद फोन पूरी तरह काम कर रहा था.
'वो बहुत ज्यादा बदकिस्मत हैं...' शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक पांड्या को क्यों किया याद
Shubman Gill on Hardik Pandya : टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले प्रेस को संबोधित किया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 4 नवंबर यानी बुधवार को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सुबह 7:30 बजे से कल एक दूसरे से दो-दो हाथ करेंगी. इस मैच से पहले शुभमन गिल ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या को याद किया है. गिल ने उनके बारे में बड़ा बयान दिया है, उन्होंने क्या कहा है. आइए जानते हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 5 वनडे मैचों की सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के तीन बड़े खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. इनमें रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन और डेवोन कॉनवे का नाम शामिल हैं. इससे शुभमन गिल की टीम को मदद मिल सकती है क्योंकि ये सभी खिलाड़ी अपने दम पर मैच का पासा पलटने का काम करते हैं.
THE ROAR OF THE MEN IN BLUE RETURNS TO THE 50-OVER ARENA! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 2, 2026
Rohit Sharma, Virat Kohli and Shubman Gill lead India's charge as the Men in Blue take on Mitchell Santner's Black Caps in the ODI series! ⚡
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand 1st ODI on 4th Nov, 7:30 AM… pic.twitter.com/Q2ozNCGx7Q
शुभमन गिल को हार्दिक की वापसी का इंतजार
शुभमन गिल ने कहा कि, 'हार्दिक पंड्या एक बेहतरीन ऑल-राउंडर हैं. दुनिया में बहुत कम खिलाड़ियों के पास उनका स्किल सेट है. एक गेंदबाज के तौर पर आप उन्हें गेम के अलग-अलग हिस्सों में इस्तेमाल कर सकते हैं. वह नई और पुरानी गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं. हमारी कई बार बात हुई है. वह अपनी चोटों को लेकर बदकिस्मत हैं. आईपीएल के बाद से नहीं खेले हैं. उम्मीद है, वह जल्द ही वापस आएंगे. वह कुछ डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे. हम उन्हें जल्द ही इंडियन टीम में वापस लाएंगे'.
Shubman Gill: Had ODIs happened before T20Is, we could have played full strength all games. But turnaround time was less between Tests and ODIs… and WTC table is very interesting now.
— Sahil Malhotra (@Sahil_Malhotra1) November 3, 2026
On Pandya: We have had multiple conversations, he is a quality player - not many in the world… pic.twitter.com/U4qNphi7w8
वर्ल्ड कप के बैटिंग ऑर्डर में भी लिया हार्दिक का नाम
गिल ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के बैटिंग ऑर्डर के बारे में बात करते हुए कहा कि, ' नंबर 5 और नंबर 6 के लिए हमारा फ्लोटिंग अप्रोच होगा. हमारे टॉप चार खिलाड़ी सेट हैं, सभी राइट-हैंडर हैं. इसलिए अगर लेफ्टी की जरूरत होती है, तो अक्षर भाई जाते हैं और मैच की सिचुएशन के हिसाब से केएल भाई भी जा सकते हैं. इसलिए थोड़ा फ्लेक्सिबल है. जब भी हार्दिक भाई वापस आएंगे, तो नंबर 7/8 का भी ध्यान रखा जाएगा. वर्ल्ड कप से पहले बैटिंग ग्रुप से खुश हूं'.
Shubman Gill: We will have floating approach for no.5 and no.6. Our top four is set, all right-handers. So if lefty is needed, Axar bhai goes and depending on match situation even KL bhai can go. So bit flexible.
— Sahil Malhotra (@Sahil_Malhotra1) November 3, 2026
Whenever Hardik bhai comes back, no 7/8 will also be taken care… pic.twitter.com/eCvulmpg3J
हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2026 के दौरान चोट लगी थी. तब से अब तक हार्दिक पांड्या मैच फिन नहीं हो पाए हैं. वो लगातार बेंगलुरु स्थिति सीईओ में अपनी फिटनेस पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन अभी तक चोट से उभर नहीं पाए हैं. अब हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी कब होगी. ये तो आने वाले वक्त ही बताएगा.
हार्दिक पांड्या का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
|
फॉर्मेट |
मैच |
पारियां |
रन |
सर्वोच्च स्कोर |
शतक |
अर्धशतक |
चौके |
छक्के |
विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
|
टेस्ट |
11 |
18 |
532 |
108 |
1 |
4 |
68 |
12 |
17 |
|
वनडे |
94 |
68 |
1904 |
92* |
0 |
11 |
141 |
76 |
91 |
|
टी20 इंटरनेशनल |
138 |
109 |
2288 |
71* |
0 |
9 |
168 |
126 |
114 |
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation








