Responsive Scrollable Menu

'वो बहुत ज्यादा बदकिस्मत हैं...' शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक पांड्या को क्यों किया याद

Shubman Gill on Hardik Pandya : टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले प्रेस को संबोधित किया. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 4 नवंबर यानी बुधवार को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सुबह 7:30 बजे से कल एक दूसरे से दो-दो हाथ करेंगी. इस मैच से पहले शुभमन गिल ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक पांड्या को याद किया है. गिल ने उनके बारे में बड़ा बयान दिया है, उन्होंने क्या कहा है. आइए जानते हैं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 5 वनडे मैचों की सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के तीन बड़े खिलाड़ी बाहर हो गए हैं. इनमें रचिन रविंद्र, मार्क चैपमैन और डेवोन कॉनवे का नाम शामिल हैं. इससे शुभमन गिल की टीम को मदद मिल सकती है क्योंकि ये सभी खिलाड़ी अपने दम पर मैच का पासा पलटने का काम करते हैं. 

शुभमन गिल को हार्दिक की वापसी का इंतजार

शुभमन गिल ने कहा कि, 'हार्दिक पंड्या एक बेहतरीन ऑल-राउंडर हैं. दुनिया में बहुत कम खिलाड़ियों के पास उनका स्किल सेट है. एक गेंदबाज के तौर पर आप उन्हें गेम के अलग-अलग हिस्सों में इस्तेमाल कर सकते हैं. वह नई और पुरानी गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं. हमारी कई बार बात हुई है. वह अपनी चोटों को लेकर बदकिस्मत हैं. आईपीएल के बाद से नहीं खेले हैं. उम्मीद है, वह जल्द ही वापस आएंगे. वह कुछ डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे. हम उन्हें जल्द ही इंडियन टीम में वापस लाएंगे'.

वर्ल्ड कप के बैटिंग ऑर्डर में भी लिया हार्दिक का नाम

गिल ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के बैटिंग ऑर्डर के बारे में बात करते हुए कहा कि, ' नंबर 5 और नंबर 6 के लिए हमारा फ्लोटिंग अप्रोच होगा. हमारे टॉप चार खिलाड़ी सेट हैं, सभी राइट-हैंडर हैं. इसलिए अगर लेफ्टी की जरूरत होती है, तो अक्षर भाई जाते हैं और मैच की सिचुएशन के हिसाब से केएल भाई भी जा सकते हैं. इसलिए थोड़ा फ्लेक्सिबल है. जब भी हार्दिक भाई वापस आएंगे, तो नंबर 7/8 का भी ध्यान रखा जाएगा. वर्ल्ड कप से पहले बैटिंग ग्रुप से खुश हूं'.

हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2026 के दौरान चोट लगी थी. तब से अब तक हार्दिक पांड्या मैच फिन नहीं हो पाए हैं. वो लगातार बेंगलुरु स्थिति सीईओ में अपनी फिटनेस पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं लेकिन अभी तक चोट से उभर नहीं पाए हैं. अब हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी कब होगी. ये तो आने वाले वक्त ही बताएगा. 

हार्दिक पांड्या का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 

फॉर्मेट

मैच

पारियां

रन

सर्वोच्च स्कोर

शतक

अर्धशतक

चौके

छक्के

विकेट

टेस्ट

11

18

532

108

1

4

68

12

17

वनडे

94

68

1904

92*

0

11

141

76

91

टी20 इंटरनेशनल

138

109

2288

71*

0

9

168

126

114

ये भी पढ़ें : ये हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-5 भारतीय, लिस्ट में शामिल 3 खिलाड़ी अभी भी हैं टीम इंडिया का हिस्सा

Continue reading on the app

पेट दर्द की शिकायत लेकर पहुंची अस्पताल, सीटी स्कैन में दिखी ऐसी चीज कि उड़ गए डॉक्टरों के होश!

ऑस्ट्रेलिया में एक 50 वर्षीय महिला के साथ अजीबोगरीब हादसा हुआ. घर पर कपड़ों की सिलाई करते समय उसे नींद आ गई और शक है कि सुई उसके पेट में घुस गई. कई दिनों बाद तेज दर्द होने पर सीटी स्कैन में 4 सेंटीमीटर लंबी सुई मिली, जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बाहर निकाला.

Continue reading on the app

  Sports

अर्शदीप सिंह ने बनाया स्पेशल रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड की धरती पर ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय पेसर

arshdeep singh record: ऑकलैंड के ईडन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में अर्शदीप सिंह ने एक खास उपलब्धि हासिल की. अर्शदीप न्यूजीलैंड में वनडे मैच में चार विकेट लेने आए सिर्फ तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं.अर्शदीप के करियर का यह 19वां ही वनडे मुकाबला रहा. Wed, 4 Nov 2026 15:42:04 +0530

  Videos
See all

CM Himanta On Rahul Gandhi: राहुल गांधी को हिमंता ने तगड़ा ‘धो’ दिया! | #rahulgandhi #cmhimanta #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T10:10:11+00:00

हरियाणा..UP बॉर्डर पर मजहबी भीड़ का सैलाब! #uttarpradesh #haryanaupborder #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T10:09:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers