IPL 2027 Auction: टीमों को रिटेंशन लिस्ट सौंपने के लिए मिला अतिरिक्त समय, अब 17 नवंबर तक करना होगा ऐलान
IPL 2027 Auction: टीमों को रिटेंशन लिस्ट सौंपने के लिए मिला अतिरिक्त समय, अब 17 नवंबर तक करना होगा ऐलान
भारत-पाकिस्तान मैच के लिए 84 लाख टिकट आवेदन:वर्ल्डकप फाइनल से भी ज्यादा डिमांड, 34 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में होगा मुकाबला
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होने वाले इस मैच के लिए 84 लाख से ज्यादा टिकट आवेदन मिले हैं। स्टेडियम की दर्शक क्षमता सिर्फ 34 हजार है। यानी उपलब्ध सीटों के मुकाबले करीब 247 गुना ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के लिए भी 79 लाख आवेदन ICC के मुताबिक, भारत-पाकिस्तान मैच के लिए कुल 83,97,294 टिकट आवेदन मिले हैं। वहीं, 21 नवंबर को इसी स्टेडियम में होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल के लिए 79,00,944 आवेदन आए हैं। इस तरह टिकटों की मांग के मामले में भारत-पाकिस्तान मुकाबला पहले नंबर पर है। 21 नवंबर तक टिकट के आवेदन होंगे टिकटों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। जिन मैचों के लिए उपलब्ध सीटों से ज्यादा आवेदन मिलेंगे, उनके टिकटों का आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। 193 देशों से मिले 12 करोड़ आवेदन ICC को अब तक टूर्नामेंट के लिए 193 देशों से 12 करोड़ से ज्यादा टिकट आवेदन मिले हैं। साउथ अफ्रीका में होने वाले 41 मैचों के लिए ही 10.5 करोड़ से ज्यादा आवेदन मिले हैं। इनमें मेजबान टीम के मैचों के लिए करीब 2.6 करोड़ आवेदन आए हैं। 24 साल बाद अफ्रीका में होगा वर्ल्ड कप 2027 वनडे वर्ल्ड कप 24 साल बाद अफ्रीकी धरती पर लौटेगा। साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी करेंगे। टूर्नामेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 12 वेन्यू पर कुल 57 मैच खेले जाएंगे। वर्ल्ड कप के लिए 12 वेन्यू तय किए गए हैं। इनमें 8 साउथ अफ्रीका, 3 जिम्बाब्वे और 1 नामीबिया में है। नामीबिया पहली बार मेंस के सीनियर वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा। साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे इससे पहले 2003 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर चुके हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama









