भारतीय युवा क्रिकेटर पृथ्वी शॉ किसी ना किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। क्रिकेट से ज्यादा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहते हैं। वहीं अब उन्होंने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है।
वहीं पृथ्वी शॉ ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि मैदान पर छक्कों से लेकर अब जिंदगी भर की बेहतरीन पारी तक, वो मेरी परफेक्ट इनिंग्स है। इस पोस्ट के बाद फैंस और क्रिकेट जगत ने उन्हें बधाई दी।
पृथ्वी शॉ की होने वाली दुल्हनियां आकृति अग्रवाल एक जानीमानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सगाई करने से पहले दोनों काफी सयसे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आकृति के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 32 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा उनका यूट्यूब चैनल भी तेजी से बढ़ रहा है। जहां करीब 90 हजार सब्सक्राइबर्स हैं।
फिलहाल, दाएं हाथ के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम के लिए अब तक 5 टेस्ट, 6 वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला है। इस दौरान उन्होंने टेस्ट मैचों में 42.37 की औसत से 339 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे। वहीं वनडे इंटरनेशनल में पृथ्वी के नाम पर 31.50 की औसत से 189 रन दर्ज हैं।
Continue reading on the app