यूएई पर ईरान का हमला, मरने वालों की संख्या बढ़कर चार
अबू धाबी, 8 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात में ईरान के हमलों में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक मृतकों में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के नागरिक शामिल हैं।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद ईरान ने पड़ोसी देशों पर जवाबी कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान यूएई में चार विदेशी नागरिकों की मौत हुई।
मंत्रालय के अनुसार, अब तक यूएई पर 238 बैलिस्टिक मिसाइल, 1,422 ड्रोन और 8 क्रूज मिसाइल बरसाए गए हैं। उनमें से 1,342 को रोक दिया गया, जबकि 80 ड्रोन देश के इलाके में गिरे। रविवार को देश ने 17 बैलिस्टिक मिसाइल और 117 ड्रोन का पता लगाया। इनमें से 16 मिसाइल और 113 ड्रोन को इंटरसेप्ट कर लिया गया, जबकि एक मिसाइल और चार ड्रोन समुद्र में गिर गए।
आगे बताया गया कि हमलों में मारे गए चार लोग पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के नागरिक थे। अमीराती, मिस्र, सूडानी, इथियोपियाई, फिलिपिनो, पाकिस्तानी, ईरानी, भारतीय, बांग्लादेशी, श्रीलंकाई, अजरबैजानी, यमनी, युगांडा, इरिट्रिया, लेबनानी, अफगान, बहरीन, कोमोरियन और तुर्की के 112 लोग मामूली या आंशिक रूप से घायल हुए।
रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि वह किसी भी खतरे से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं और पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा को कमजोर करने वाली हर परेशानी का डटकर सामना करने के लिए तत्पर हैं ताकि उसकी संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता बनी रहे, और उसके हितों और राष्ट्रीय क्षमताओं की रक्षा हो सके।
इस बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने इजरायल के तेल अवीव और बेर्शेबा शहरों में सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं। संगठन का कहना है कि जॉर्डन में एक अमेरिकी एयरबेस पर भी कई बार हमला किया गया है।
आईआरजीसी ने यह भी दावा किया कि जॉर्डन के अजरक शहर स्थित मुवाफ्फक अल-सल्ती एयरबेस को निशाना बनाया गया। ईरान के मुताबिक यह अमेरिकी लड़ाकू विमानों का सबसे बड़ा और सक्रिय आक्रामक बेस है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IND VS NZ: काली मिट्टी VS लाल मिट्टी की पिच में क्या होता है अंतर? कम ही लोगों को पता है अंतर...
Black Soil VS Red Soil Pitch Difference: टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है. इस हाईवोल्टेज मुकाबले पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आई है कि फाइनल मैच के लिए लाल और काली मिट्टी को मिलाकर पिच तैयार की गई है. मगर, क्या आपको मालूम है कि लाल मिट्टी और काली मिट्टी की पिच का क्या अंतर होता है? आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...
लाल मिट्टी और काली मिट्टी की पिच में फर्क ?
भारत में मुख्य तौर से लाल और काली मिट्टी की पिच देखने को मिलती हैं. लाल मिट्टी की पिच पर अतिरिक्त उछाल देखने को मिलता है, जिससे गेंद बेहतर तरीके से बल्ले पर आती है और जमकर रन बनते हैं. लाल मिट्टी की सतह सख्त और कड़कदार होती है, जिसके कारण घुमाव कम मिलता है या यूं कहें की न के बराबर मिलता है. क्रिकेट की भाषा में ऐसी पिच को पाटा विकेट कहा जाता है.
वहीं, बात करें काली मिट्टी की पिच तो ये अक्सर सूखी रहती है, इस पर नमी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाती है. क्यूरेटर इस पिच पर ज्यादा पानी देते हैं ताकि यह लंबे समय तक जैसी रह सके. यहां पर गेंद रुक कर बल्ले पर आती है. उछाल सामान्य से कम होता है, स्पिन गेंदबाजों को घुमाव कम मिलता है. बल्लेबाजों को स्ट्रोक खेलने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है. ऐसी सतह पर मुकाबले लो स्कोरिंग होते हैं.
फाइनल में किस पिच का होगा इस्तेमाल?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वैसे तो इस स्टेडियम में 3 तरह की पिचे हैं. एक पूर्ण रूप से लाल मिट्टी की है तो दूसरी पर सिर्फ काली मिट्टी का उपयोग किया गया है. तीसरी पिच में लाल और काली दोनों से मिलकर बनाई गई है.
टी-20 विश्व कप 2026 के ग्रैंड फिनाले के लिए लाल और काली मिट्टी को मिलाकर पिच तैयार की गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पिच पर 65 फीसदी लाल और 25 फीसदी काली मिट्टी मिलाई गई है. ऐसे में फाइनल में जमकर रन बरसने वाले हैं.
इस पिच पर खेला जा चुका है मैच
जिस पिच पर भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा, उसी पिच पर साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा मुकाबला खेला गया था. जहां अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए थे. टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के सामने काली मिट्टी की पिच पर खेला था, जहां 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 76 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें: IND VS NZ फाइनल से पहले पैट कमिंस ने दिया बयान, बोले- 'हराना हमेशा मुश्किल होता है...'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation























