Responsive Scrollable Menu

US Israel Attack Iran: इजरायल ने दी चेतावनी, खामेनेई का हर संभावित उत्तराधिकारी उसके निशाने पर

US Israel Attack Iran:अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. इन हमलों में अब तक सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई बड़े कमांडर मारे जा चुके हैं. ऐसे में ईरान अब नेतृत्व विहीन हो चुका है. ऐसे हालात में यहां पर सुप्रीम लीडर के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस बीच IDF ने एक चेतावनी जारी की है, जिसमें लिखा है कि वह ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर Ali Khamenei के हर संभावित उत्तराधिकारी का पीछा करेगा. आईडीएफ ने यह भी कहा कि जो भी लोग नए सुप्रीम लीडर के चयन की प्रक्रिया में शामिल होंगे, जैसे Assembly of Experts के सदस्य हैं, वे भी निशाने पर आ सकते हैं. यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान में नए सुप्रीम लीडर के चयन को लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है.

ईरानी ड्रोन में हमले desalination plant को नुकसान

बहरीन का आरोप है कि ईरानी ड्रोन हमले में एक बड़े desalination plant को  नुकसान पहुंचा है, जो खाड़ी क्षेत्र में पीने के पानी की आपूर्ति के लिए बेहद अहम इंफ्रा है. खाड़ी देशों की पानी की जरूरतों का बड़ा हिस्सा ऐसे संयंत्रों पर निर्भर है:

क़तर: लगभग 100 प्रतिशत 
कुवैत और बहरीन: 90 प्रतिशत 
ओमान: 86 प्रतिशत 
सऊदी अरब: 70 प्रतिशत 

यह हमला उस घटना के बाद हुआ, जब ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिकी हमले में ईरान के Qeshm Island पर एक desalination plant क्षतिग्रस्त हुआ, जिससे कई गांवों की जल आपूर्ति प्रभावित हुई. 

अब लड़ाई तेल और पानी पर आ गई है 

बहरीन के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार ईरानी हमले में एक बड़े जल-लवण हटाने वाले संयंत्र (desalination plant) को नुकसान पहुंचा है, जिससे खाड़ी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है. बहरीन में तैनात अमेरिकी बलों ने मिसाइल दागकर ईरान के #qeshmisland पर स्थित एक जल-शोधन संयंत्र को निशाना बनाया था. गल्फ देशों में तेल अगर एसेट है तो पानी लाइफलाइन है.

Continue reading on the app

यूएई पर ईरान का हमला, मरने वालों की संख्या बढ़कर चार

अबू धाबी, 8 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात में ईरान के हमलों में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है। यूएई के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक मृतकों में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के नागरिक शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद ईरान ने पड़ोसी देशों पर जवाबी कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान यूएई में चार विदेशी नागरिकों की मौत हुई।

मंत्रालय के अनुसार, अब तक यूएई पर 238 बैलिस्टिक मिसाइल, 1,422 ड्रोन और 8 क्रूज मिसाइल बरसाए गए हैं। उनमें से 1,342 को रोक दिया गया, जबकि 80 ड्रोन देश के इलाके में गिरे। रविवार को देश ने 17 बैलिस्टिक मिसाइल और 117 ड्रोन का पता लगाया। इनमें से 16 मिसाइल और 113 ड्रोन को इंटरसेप्ट कर लिया गया, जबकि एक मिसाइल और चार ड्रोन समुद्र में गिर गए।

आगे बताया गया कि हमलों में मारे गए चार लोग पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के नागरिक थे। अमीराती, मिस्र, सूडानी, इथियोपियाई, फिलिपिनो, पाकिस्तानी, ईरानी, ​​भारतीय, बांग्लादेशी, श्रीलंकाई, अजरबैजानी, यमनी, युगांडा, इरिट्रिया, लेबनानी, अफगान, बहरीन, कोमोरियन और तुर्की के 112 लोग मामूली या आंशिक रूप से घायल हुए।

रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि वह किसी भी खतरे से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर हैं और पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा को कमजोर करने वाली हर परेशानी का डटकर सामना करने के लिए तत्पर हैं ताकि उसकी संप्रभुता, सुरक्षा और स्थिरता बनी रहे, और उसके हितों और राष्ट्रीय क्षमताओं की रक्षा हो सके।

इस बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने इजरायल के तेल अवीव और बेर्शेबा शहरों में सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं। संगठन का कहना है कि जॉर्डन में एक अमेरिकी एयरबेस पर भी कई बार हमला किया गया है।

आईआरजीसी ने यह भी दावा किया कि जॉर्डन के अजरक शहर स्थित मुवाफ्फक अल-सल्ती एयरबेस को निशाना बनाया गया। ईरान के मुताबिक यह अमेरिकी लड़ाकू विमानों का सबसे बड़ा और सक्रिय आक्रामक बेस है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वो झूठ बोल रहा था, शाहिद अफरीदी ने आमिर को खींचकर मारा जोरदार थप्पड़, फिक्सिंग पर पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर का खुलासा

Shahid Afridi slapped Mohammad Amir : पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर रज्जाक ने स्पॉट फिक्सिंग मामले पर एक खुलासा किया और कहा, "हुआ यूं कि मजहर मजीद मेरे दोस्त के पास आया और उससे अपना एक फोन ठीक करने को कहा. जब मेरे दोस्त ने देर रात फोन ठीक किया, तो उसे मजहर और तीन खिलाड़ियों के बीच कई मैसेज मिले, जिनमें मैच में स्पॉट फिक्सिंग की योजना का जिक्र था." Tue, 10 Mar 2026 05:54:44 +0530

  Videos
See all

Israel में जहां गिरी Iran की Ballistic Missile...वहीं से देखिए तबाही | Iran Israel War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T00:30:07+00:00

Iran Israel War Update: ईरान के धमाकों से कराह उठा इजरायल |Trump | Iran America War Update |Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T00:30:31+00:00

B2 Bombers Attack on Iran Live: Ali Khamenei Dead | Donald Trump | Netanyahu | Northrop B-2 Spirit #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T00:30:35+00:00

Iran-Israel War : 'महंगी' जंग में नेतनयाहू-ट्रंप की 'सस्ती' हार? | Trump | Mojtaba Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-10T00:30:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers