Responsive Scrollable Menu

ये हैं न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले टॉप-5 भारतीय, लिस्ट में शामिल 3 खिलाड़ी अभी भी हैं टीम इंडिया का हिस्सा

IND VS NZ: वनडे क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा हमेशा से देखने को मिला है. खासकर न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपने बल्ले से जमकर रन बनाए हैं. इस दौरान कुछ बल्लेबाजों ने चौकों के साथ-साथ छक्कों की भी खूब बरसात की. रोहित शर्मा, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज इस सूची में शामिल हैं. वहीं, शुभमन गिल और वीरेंद्र सहवाग ने भी कीवी टीम के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई. तो आइए इस आर्टिकल में आपको न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं...

5- वीरेंद्र सहवाग

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है. सहवाग ने 2001 से 2010 के बीच 23 मैचों की 23 पारियों में 22 छक्के और 152 चौके लगाए. उनके बल्ले से 103.95 की स्ट्राइक रेट और 52.59 के औसत से 1157 रन बनाए. उनके बल्ले से 6 शतक और 3 अर्धशतक निकले. उनका हाईएस्ट स्कोर 130 रनों का रहा.

4- शुभमन गिल

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं. गिल ने 2019 से अब तक कीवी टीम के खिलाफ 15 मैच खेले हैं, जिसकी 15 पारियों में 25 छक्के और 76 चौके लगाए हैं. उन्होंने 102.84 की स्ट्राइक रेट और 63.16 के औसत से 758 रन बनाए. उनके बल्ले से 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए.

3- सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं. सचिन ने 1990 से 2009 के बीच कीवी टीम के खिलाफ 42 मैच खेले, जिसकी 41 पारियों में उन्होंने 26 छक्के और 206 चौके लगाए. वहीं, 46.05 के औसत और 95.36 की स्ट्राइक रेट से 1750 रन बनाए. उनके बल्ले से 5 शतक और 8 अर्धशतक भी निकले. 

2- विराट कोहली

विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आता है. विराट ने 2010 से अब तक कीवी टीम के खिलाफ 36 मैचों की 26 पारियों में 28 छक्के और 168 चौके लगाए हैं. कोहली ने इस दौरान 57.48 के औसत और 96.63 की स्ट्राइक रेट से 1897 रन भी बनाए हैं. उनके बल्ले से न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं.

1- रोहित शर्मा

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है. रोहित ने कीवी टीम के खिलाफ 2009 से अब तक 34 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 32 पारियों में 49 छक्के लगाए हैं और 102 चौके लगाए हैं. उन्होंने 85.26 की स्ट्राइक रेट और 36.58 के औसत से 1134 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 147 रनों का रहा है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 भारतीय

रैंक

बल्लेबाज

मैच

पारियां

छक्के

चौके

रन

औसत

स्ट्राइक रेट

शतक

अर्धशतक

1

रोहित शर्मा

34

32

49

102

1134

36.58

85.26

2

6

2

विराट कोहली

36

26

28

168

1897

57.48

96.63

7

10

3

सचिन तेंदुलकर

42

41

26

206

1750

46.05

95.36

5

8

4

शुभमन गिल

15

15

25

76

758

63.16

102.84

2

4

5

वीरेंद्र सहवाग

23

23

22

152

1157

52.59

103.95

6

3

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में मचाने वाले हैं धमाल, प्लेइंग-11 में जगह है कंफर्म, अभिषेक के साथ करेंगे ओपनिंग, नोट कर लें शेड्यूल

Continue reading on the app

ओमान तट पर भारत के झंडे वाले जहाज पर हमला, एक नाविक की मौत; 13 को किया गया रेस्क्यू

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ओमान तट के पास भारतीय ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ है. जिसमें  एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है. केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि बाकी 13 भारतीय सुरक्षित हैं.

जहाज पर सवार थे 14 भारतीय नाविक

केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "ओमान के तट के पास से गुजरते समय, भारतीय MSV 'अल जुसुफी' पर एक अज्ञात हवाई वस्तु टकराई. इस जहाज पर 14 भारतीय नाविक सवार थे. चालक दल के 13 सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्हें ओमान के तटरक्षक बल ने बचा लिया." केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि जहाज पर सवार नाविकों में से एक की चोटों के कारण मौत हो गई. मृतक की पहचान गुजरात के रहने वाले गंधार नाहिम अजीज के रूप में हुई है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

पहले ODI मैच से पूर्व Shubman Gill, Virat Kohli और Rohit Sharma को मिली विशेष Rugby जर्सी

 भारतीय कप्तान शुभमन गिल और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच से पूर्व रग्बी के दिग्गज खिलाड़ी केवन मेलामु से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें रग्बी टीम की विशेष जर्सी भेंट की। न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम के लिए 132 मैच खेलने वाले मेलामु ऑल ब्लैक्स (न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय रग्बी टीम) के इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं और उन्होंने टीम की कप्तानी भी की थी। मेलामु 2011 और 2015 में रग्बी विश्व कप जीतने वाली टीमों के एक प्रमुख सदस्य रहे। उन्होंने मैच शुरू होने से पहले भारत के तीनों खिलाड़ियों को विशेष जर्सी भेंट की। 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक्स पर वीडियो साझा किया है जिसमें मेलामु ने कहा, ‘‘मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि आपका यहां होना हमारे लिए सम्मान की बात है। मुझे पता है कि आपके पास ढेरों जर्सी होंगी, लेकिन यह हमारे लिए ‘माना’ साझा करने का अवसर है। हमारी भाषा में ‘माना’ का अर्थ है सम्मान साझा करना और साथ ही आपके साथ ऊर्जा साझा करना।’’ 

भारत और न्यूजीलैंड की टीम जब मैदान पर प्रवेश कर रही थी तब स्थानीय कलाकारों ने माओरी गीत गाकर माहौल को रोमांचक बना दिया। बीसीसीआई ने मैच की तस्वीर के साथ एक्स पर लिखा, ‘‘मैच शुरू होने से पहले एक खास पल। 

कप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड रग्बी के दिग्गज केवन मेलामु से मुलाकात की। उन्हें व्यक्तिगत रग्बी जर्सी (जिसमें उनके नाम और नंबर अंकित थे) भेंट की गई।’’ श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला 3-2 से जीतने वाली भारतीय टीम अब पांच मैच की वनडे श्रृंखला खेल रही है। इसके बाद 19 नवंबर से दो टेस्ट मैच की श्रृंखला शुरू होगी।

Wed, 04 Nov 2026 14:14:00 +0530

  Videos
See all

Gorakhpur में BJP की पदयात्रा में मुस्लिमों को देख हो जाएंगे हैरान! #shorts #bjppadyatra #gorakhpur #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T09:11:54+00:00

US Midterm Election 2026 : टैरिफ नीति ने बिगाड़ा ट्रंप का चुनावी खेल | American Economy | Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T09:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers