Responsive Scrollable Menu

ओमान तट पर भारत के झंडे वाले जहाज पर हमला, एक नाविक की मौत; 13 को किया गया रेस्क्यू

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ओमान तट के पास भारतीय ध्वज वाले एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ है. जिसमें  एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है. केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि बाकी 13 भारतीय सुरक्षित हैं.

जहाज पर सवार थे 14 भारतीय नाविक

केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "ओमान के तट के पास से गुजरते समय, भारतीय MSV 'अल जुसुफी' पर एक अज्ञात हवाई वस्तु टकराई. इस जहाज पर 14 भारतीय नाविक सवार थे. चालक दल के 13 सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्हें ओमान के तटरक्षक बल ने बचा लिया." केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि जहाज पर सवार नाविकों में से एक की चोटों के कारण मौत हो गई. मृतक की पहचान गुजरात के रहने वाले गंधार नाहिम अजीज के रूप में हुई है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

अब लॉरेंस गैंग के निशाने पर तुषार कपूर! एक्टर को आया धमकी भरा फोन, मांगी 5 करोड़ की फिरौती

Tusshar Kapoor Threat Call: टाइगर श्रॉफ पर कुछ दिनों पहले लॉरेंस गैंग ने फायरिंग की थी. जिसके बाद से इंडस्ट्री में सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई और कईयों की सिक्योरिटी बढ़ाई गई. इस बीच अब तुषार कपूर को भी धमकी भरा फोन आया है. इतना ही नहीं फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और एक्टर से 5 करोड़ की फिरौती भी मांगी है.

तुषार कपूर को कैसे मिली धमकी?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तुषार कपूर को एक शख्स का फोन आया था. उसने अपनी पहचान हैरी बॉक्सर के रूप में बताई और कथित तौर पर एक्टर से 5 करोड़ रुपये की मांग की. इस धमकी के बाद तुषार ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी. शुरुआत में ये जांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंपी गई और बाद में मुंबई क्राइम ब्रांच भी इसमें जुट गई. मामले की तह तक पहुंचने के बाद धमकी भरे फोन की आवाज की रिकॉर्डिंग की जांच की गई.

जांच में क्या आया सामने

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुषार कपूर को आए धमकी भरे फोन की आवाज की हैरी बॉक्सर के पुराने आवाज नमूनों से तुलना की, जो की आपस में मेल नहीं खाई. ऐसे में जांचकर्ताओं को शक है कि फोन करने वाला असली हैरी बॉक्सर नहीं था, बल्कि उसने लॉरेंस गैंग (Lawrence Gang) का नाम लेकर डर फैलाने की कोशिश की. मामले में आगे की जांच जारी है.

खबर अपडेट की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Ramayana Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 70 करोड़ के पार 'रामायण', क्या बनेगी दीवाली की बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर!

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ 1st ODI Highlights: अर्शदीप की आंधी के बाद विराट कोहली की पड़ी मार, पहले वनडे में न्यूजीलैंड का काम तमाम

IND vs NZ 1st ODI Highlights: अर्शदीप सिंह के चार विकेट के बाद विराट कोहली के 51 गेंद में 74 रन के बूते भारत ने बहुत आसानी से न्यूजीलैंड को पहले वनडे में पांच विकेट से हरा दिया. अब पांच मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला सात नवंबर यानी शनिवार को खेला जाएगा. Wed, 4 Nov 2026 15:11:48 +0530

  Videos
See all

Modi Government का Agniveers को तोहफा.. सेवा विस्तार के बाद नियमित भर्ती का भी मौका | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T09:42:22+00:00

Dhurandhar | Amish Devgan : बागेश्वर धाम पर छिड़ा विवाद, क्यों भिड़े SP-BJP के प्रवक्ता? #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-04T09:47:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers