अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते, जिससे कई तरह की शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में योगासन एक सरल और प्रभावी समाधान बनकर सामने आते हैं और इन्हीं महत्वपूर्ण आसनों में अर्ध मत्स्येन्द्रासन शरीर के लिए काफी लाभदायक है। यह आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने और पाचन को बेहतर करने के लिए जाना जाता है।
संस्कृत में अर्ध का अर्थ आधा, मत्स्य का अर्थ मछली और इंद्र का अर्थ राजा होता है। यह आसन महान योगी मत्स्येन्द्रनाथ के नाम पर रखा गया है। यह एक बैठकर किया जाने वाला रीढ़ को मोड़ने वाला योग आसन है, जिसका नाम महान योगी मत्स्येंद्रनाथ के नाम पर रखा गया है। यह न सिर्फ मांसपेशियों को लचीला बनाता है बल्कि ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर करता है और शरीर को डिटॉक्स करता है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इसे लेकर सटीक जानकारी दी है, जिसके अनुसार अर्ध मत्स्येन्द्रासन रीढ़ की हड्डी की मजबूती, लचीलेपन और बेहतर पाचन तंत्र के लिए एक अत्यंत प्रभावशाली योगासन है। एड्रिनल ग्रंथि की स्थिति में सुधार होता है। साथ ही, यह कब्ज, दमा और पाचन संबंधी समस्याओं से निजात भी दिलाता है।
अर्ध मत्स्येन्द्रासन का नियमित अभ्यास करने से शरीर की कई ग्रंथियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसमें एड्रिनल ग्रंथि भी शामिल है। यह आसन शरीर में तनाव पैदा करने वाले हार्मोन कोर्टिसोल को नियंत्रित करने में मदद करता है। एड्रिनल ग्रंथि ही कोर्टिसोल हार्मोन बनाती है, इस आसन से उस पर दबाव कम होता है। एड्रिनल ग्रंथि के बेहतर काम करने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है, थकान कम लगती है और शरीर का हार्मोनल संतुलन ठीक रहता है।
योग विशेषज्ञों के अनुसार, यह आसन मधुमेह रोगियों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है। साथ ही यह आसन पेनक्रियाज को एक्टिव करता है। अर्ध मत्स्येन्द्रासन का अभ्यास करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं लेकिन गर्भावस्था और मासिक धर्म के दौरान इस आसन को करने से बचना चाहिए। वहीं, पेप्टिक अल्सर, हर्निया या स्लिप-डिस्क की गंभीर समस्या होने पर इस आसन का अभ्यास वर्जित है।
--आईएएनएस
एनएस/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
कौन हैं यश राठौड़? जिन्होंने न्यूजीलैंड में रेड बॉल क्रिकेट में मचाया धमाल, मात्र इतनी गेंदों में ठोक दिया शतक
Who is Yash Rathod : इंडियन क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड का दौरा जारी है. न्यूजीलैंड में टीम को पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेले हैं. भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से जीत ली. अब पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाने वाला है. उसके बाद 19 नवंबर से लेकर 1 दिसंबर तक टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज की तैयारी के लिए इंडिया ए की टीम न्यूजीलैंड ए के साथ अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेल रही हैं. क्राइस्टचर्च में खेले गए इंडिया ए बनाम न्यूजीलैंड ए के दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में यश राठौड़ ने सेंचुरी बनाई है. तो आज हम आपको बता ने वाले हैं कि, यश राठौड़ कौन हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ मुश्किल वक्त में किस तरह बेहतरीन पारी खेली और टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में मदद की.
इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेला गया दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. इस मैच में इंडिया ए ने पहले बैटिंग करते हुए 102 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 346 रन बनाए. न्यूजीलैंड ए ने पहली पारी में 132.5 ओवर में 10 विकेट पर 424 रन बनाए. इंडिया ए ने दूसरी पारी में 52.2 ओवर में 2 विकटे पर 282 रन बनाए. इसके साथ ही ये चार दिवसीय मैच ड्रॉ रहा. इस मुकाबले में यश राठौड़ ने शानदार पारी खेली.
- Fifty in 1st unofficial Test.
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 3, 2026
- Hundred in 2nd unofficial Test.
26-YEAR-OLD YASH RATHOD FROM VIDARBHA IN NEW ZEALAND - he is making big statements in middle order for India A ???? pic.twitter.com/isSraIp8GJ
यश राठौड़ ने खेली शतकीय पारी
इस मैच में यश राठौड़ इंडिया ए के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे. वो साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे शानदार खिलाड़ियों के आउट होने के बाद क्रीज पर आए. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर अपनी पारी को आगे बढ़ाया. यश राठौड़ ने 122 बॉल का सामना किया और कुल 9 चौकों की मदद से 100 रनों की नाबद पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 81.97 का रहा. यश ने जायसवाल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 245 गेदों में 247 रनों की नाबाद साझेदारी कर डाली. इस साझेदारी में यश राठौड़ ने 100 और जायसवाल ने 123 रनों का योगदान दिया.
Yash Rathod in Playing XI for 2 Tests ? ????
— AkCricTalks???????????? (@AKCricTalks) November 3, 2026
A CENTURY FOR YASH RATHOD! ????????
He has impressed immensely in both matches.
Batted under pressure, held one end together and showed tremendous composure while batting with the tailenders.
Runs, temperament and fight. Yash Rathod is… pic.twitter.com/IgXkOUZrAb
कौन हैं यश राठौड़?
यश राठौड़ एक इंडियन क्रिकेट क्रिकेटर हैं, जिनकी उम्र 26 साल हैं. उनका जन्म 16 मई 2000 को हुआ था. वो महाराष्ट्र के नागपुर के रहने वाले हैं. यश विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. वो एक मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जबकि लेफ्टआर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाज हैं. वो इंडिया ए, इंडिया अंडर-19, सेंट्रल जोन, विदर्भ और इंडिया इमर्जिंग के लिए खेल चुके हैं.
उन्होंने 2023 में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था. साल 2024-25 में रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाए. यश ने 18 मैचों में 960 रन 5 शतक और 3 अर्धशतकों के साथ बनाए. उनके नाम पिछले रणजी सीजन में 6 मैचों में 645 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे. वो 33 फर्स्ट क्लास मैचों में 60 की औसत से 3004 रन बना चुके हैं. उन्होंने 11 शतक और 14 अर्धशतक भी लगाए हैं.
यशस्वी जायसवाल ने भी खेली शतकीय पारी
इस मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने भी बेहतरीन पारी खेली. वो इंडिया ए के लिए पारी की शुरुआत करने आए और अंत तक नाबाद रहे. उन्होंने 162 बॉल का सामना किया. इस दौरान जायसवाल ने 15 चौके और 5 छक्कों की मदद से 155 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 95.68 रहा है.
Yashasvi Jaiswal - 155* (162).
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 3, 2026
Yash Rathod - 100* (122).
India A Vs New Zealand A second unofficial Test ends in a draw. pic.twitter.com/DAoovalEbZ
इस मैच में बॉल के साथ मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार ने उम्दा प्रदर्शन किया. मोहम्मद सिराज ने इंडिया ए की ओर से खेलते हुए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ कुल 35 ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं मुकेश कुमार ने इंडिया ए की ओर से बॉलिंग करते हुए 39 ओवर में 3 की इकोनमी के साथ 87 रन दिए और 5 विकेट हालिस किए. इस दौरान उन्होंने 9 मेडन ओवर भी डाले.
ये भी पढ़े : कल कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का पहला वनडे मैच, जानिए ऑकलैंड में क्या रहेगा टॉस का टाइम
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








