Responsive Scrollable Menu

डिज्नी लागत कम करने के उपायों के तहत हजारों कर्मचारियों की छंटनी पर कर रही विचार: रिपोर्ट

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी मनोरंजन क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डिज्नी लागत कम करने और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी पर विचार कर रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के कुछ प्रबंधकों को अपने-अपने विभागों में वार्षिक खर्च में 20 प्रतिशत तक कटौती के विकल्प तलाशने के निर्देश दिए गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है जब कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जोश डीअमारो मनोरंजन उद्योग के तेजी से बदलते परिदृश्य का सामना कर रहे हैं। उद्योग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का बढ़ता उपयोग, बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन में नरमी, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा और अंतरराष्ट्रीय थीम पार्कों में आगंतुकों की धीमी वृद्धि जैसी चुनौतियां कंपनी पर दबाव बना रही हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित पुनर्गठन का असर सभी व्यवसायों पर समान रूप से नहीं पड़ेगा। कुछ इकाइयों में अन्य की तुलना में अधिक कर्मचारी कटौती की जा सकती है। हालांकि संभावित छंटनी की सटीक संख्या अभी तक सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि लागत बचत से प्राप्त धनराशि का एक हिस्सा कंपनी की रणनीतिक विकास योजनाओं में लगाया जाएगा। इनमें फिल्म और टेलीविजन कंटेंट निर्माण, तकनीकी विकास, थीम पार्क संचालन तथा डिज्नी के तेजी से विस्तार कर रहे क्रूज व्यवसाय में निवेश शामिल है।

डिज्नी ने इस विषय पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। कंपनी के पास वित्त वर्ष 2025 के अंत तक लगभग 2.31 लाख कर्मचारी थे।

गौरतलब है कि हाल के वर्षों में डिज्नी कई चरणों में कर्मचारियों की संख्या घटा चुकी है। सितंबर में आई रिपोर्टों के अनुसार, कंपनी ने मानव संसाधन और प्रौद्योगिकी विभागों में कई सौ पद समाप्त किए थे। इससे पहले अप्रैल 2026 में भी करीब 1,000 नौकरियों में कटौती की गई थी।

डिज्नी की लागत-कटौती रणनीति पूर्व सीईओ बॉब इगर के कार्यकाल में शुरू हुए बड़े पुनर्गठन कार्यक्रम से जुड़ी है। उस कार्यक्रम के तहत लगभग 7,000 पद समाप्त किए गए थे और 5.5 अरब डॉलर की लागत बचत का लक्ष्य रखा गया था।

मनोरंजन और मीडिया उद्योग में व्यापक स्तर पर भी नौकरी कटौती देखी जा रही है। नेटफ्लिक्स और स्काईडांस जैसी कंपनियां भी बदलती कारोबारी परिस्थितियों और लागत नियंत्रण की रणनीति के तहत कर्मचारियों की संख्या कम कर चुकी हैं।

इसी बीच, अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी अमेजन ने भी अपने डिवाइसेज और सर्विसेज डिवीजन में लगभग 250 कर्मचारियों की छंटनी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्मचारियों को सुबह ईमेल और संदेशों के माध्यम से इसकी सूचना दी गई। कंपनी का कहना है कि यह कदम परिचालन को अधिक कुशल बनाने और संसाधनों को प्राथमिकता वाले उत्पादों पर केंद्रित करने के लिए उठाया गया है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Ukraine के जापोरिज्जिया में सहायता केंद्र पर Russia का हमला, 26 लोगों की मौत

कीव, तीन नवंबर (एपी) दक्षिणी यूक्रेन में मानवीय सहायता केंद्र और एक आश्रय स्थल पर सोमवार को रूस की ओर से किए गए हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा कि रूसी हमले में सबसे पहले मानवीय सहायता सामग्री वितरित करने के लिए इस्तेमाल की जा रही एक स्कूल की इमारत को निशाना बनाया गया और इसके बाद पास स्थित एक आश्रय स्थल पर भी हमला किया गया।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘यह इस बात का एक और सबूत है कि रूस तनाव कम करना नहीं चाहता।’’ दक्षिणी जापोरिज्जिया क्षेत्र के कोमिशुवाखा गांव में ये हमले ऐसे समय हुए, जब सोमवार को देश के एक अन्य दक्षिणी क्षेत्र खेरसॉन में स्थानीय स्तर पर लागू युद्धविराम समाप्त हो गया। इस समझौते के तहत रूस के कब्जे वाले अग्रिम क्षेत्रों में मानवीय सहायता पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित निकालने की अनुमति दी गई थी। जेलेंस्की ने कहा, ‘‘एक समय ऐसा लगा था कि शांति की दिशा में आगे बढ़ना संभव है, लेकिन इन हत्याओं के जरिए रूस ने इसके बिल्कुल विपरीत संदेश दिया है कि वह और अधिक खूनखराबा चाहता है।’’ जेलेंस्की ने बाद में राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि यूक्रेन इस समय अपनी रक्षा के लिए जरूरी मिसाइल की कमी से जूझ रहा है, ऐसे में रूस की ओर से हमले और तेज किए जाने की आशंका है।

स्थानीय अधिकारियों द्वारा इंटरनेट पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय आपातकालीन बचावकर्मी इमारतों के मलबे में लोगों की तलाश के लिए टॉर्च का इस्तेमाल कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, अब भी करीब 20 लोग लापता हैं ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। जापोरिज्जिया के एक सैन्य अधिकारी मायखाइलो सेमीकिन के अनुसार, सोमवार शाम को बचाव अभियान में बाधा आई, क्योंकि रूस के ड्रोन ने उसी इलाके में कई और हमले किए।

यूक्रेन के अन्य हिस्सों में भी अधिकारियों ने रूस की ओर से कई ड्रोन हमले किए जाने की जानकारी दी। इन हमलों में कम से कम 17 लोग घायल हो गए।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: सिराज लेंगे आकिब नबी की जगह? ऐसी हो सकती है भारत की Playing XI

मोहम्मद सिराज पहले वनडे में नहीं खेले थे, दूसरे वनडे में उन्हें मौका मिलने की संभावना है. क्या आकिब नबी को बाहर बैठना होगा? Fri, 06 Nov 2026 22:31:08 +0530

  Videos
See all

Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली #shorts #ytshorts #airquality #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T17:14:57+00:00

Diwali Celebrations 2026: कृति सेनन का पेस्टल परफेक्शन लुक #kirtisenon #manishmalhotra #aajtak #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-11-06T17:16:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers