IND vs NZ 2nd ODI: दूसरे मैच में होंगे 4 बड़े बदलाव? प्लेइंग 11 पर आया बड़ा अपडेट
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन में आमने-सामने होंगी. पहला मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारतीय टीम की नजर दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की लीड लेने पर होगी. एक बार फिर फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं यह देखने वाली बात होगी कि दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव होता है या नहीं. हालांकि इसकी उम्मीद कम लग रही है.
CBSE 10th-12th Date Sheet: सीबीएई ने जारी की बोर्ड एग्जाम्स की डेटशीट, इस तारीख से शुरू होगी 10वीं-12वीं की परीक्षा
CBSE 10th-12th Date Sheet: CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. CBSE की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से आयोजित की जाएंगी. बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले डेटशीट जारी की है, जिससे छात्रों को अपनी तैयारी की रणनीति बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा.
बोर्ड ने शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को आधिकारिक नोटिस जारी करके परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी. इस बार कक्षा 10वीं के विद्यार्थी कुल 83 विषयों की परीक्षा देंगे, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 121 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.
CBSE releases date sheet for Class X and Class XII board examinations 2027. Examinations for both classes will commence on February 16, 2027 (Tuesday), with all examination sessions scheduled to begin at 10:30 am (IST). pic.twitter.com/ldasmisoKp
— Press Trust of India (@PTI_News) November 6, 2026
10वीं की परीक्षा 9 मार्च तक चलेगी
CBSE की डेट शीट के अनुसार, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होकर 9 मार्च 2027 तक चलेंगी. वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी 16 फरवरी से शुरू होंगी और 9 अप्रैल 2027 को समाप्त होंगी. बोर्ड ने सभी परीक्षाओं का समय सुबह 10:30 बजे निर्धारित किया है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने विषयों के अनुसार, आधिकारिक डेटशीट जरूर देखें, ताकि परीक्षा की तारीख और समय को लेकर कोई भ्रम न रहे.
40 हजार से ज्यादा सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन का रखा ध्यान
CBSE ने इस बार डेटशीट तैयार करते समय विद्यार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा है. बोर्ड के मुताबिक, परीक्षा कार्यक्रम बनाते समय 40 हजार से अधिक सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन का विश्लेषण किया गया. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि किसी विद्यार्थी के चुने हुए दो विषयों की परीक्षा एक ही दिन न पड़े. इसके अलावा जिन विषयों को छात्र अक्सर एक साथ चुनते हैं, उनके बीच पर्याप्त अंतर रखने की कोशिश की गई है.
बोर्ड ने 12वीं के विद्यार्थियों की संभावित प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों को भी ध्यान में रखा है, ताकि बोर्ड परीक्षा पूरी होने के बाद छात्रों को आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समय मिल सके.
स्कूलों और परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था का भी रखा ध्यान
CBSE ने परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की संख्या और उपलब्ध व्यवस्थाओं को भी ध्यान में रखा है. इसके साथ ही यह कोशिश की गई है कि परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया के कारण स्कूलों में शिक्षकों की लंबे समय तक अनुपस्थिति न रहे. बोर्ड ने स्कूलों की ओर से जमा कराए गए विद्यार्थियों के विषयों से जुड़े आंकड़ों के आधार पर अंतिम परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया है.
ऐसे डाउनलोड करें CBSE डेटशीट 2027
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Latest Updates या Examination सेक्शन खोलें.
- Class 10 और Class 12 Board Examination 2027 Date Sheet के लिंक पर क्लिक करें.
- आपकी स्क्रीन पर डेटशीट की PDF खुल जाएगी.
- इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें.
CBSE की डेटशीट जारी होने के बाद अब विद्यार्थियों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए स्पष्ट समय-सारणी उपलब्ध है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे विषयवार पढ़ाई का लक्ष्य तय करें, कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान दें और नियमित रूप से सैंपल पेपर का अभ्यास करें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











